• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दो लेडी कॉन्सटेबल ने बदमाशों के छुड़ाएं छक्के, बैंक लूट को कर दिया विफल

Writer D by Writer D
19/01/2023
in Main Slider, बिहार, राष्ट्रीय
0
lady constables

Two lady constables failed bank robbery

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना। बिहार के वैशाली में दो महिला कॉन्स्टेबल (Lady Constables) ने गुरुवार को ऐसी दिलेरी दिखाई जिससे एक बैंक लुटने (Bank Robbery ) से बच गया। अब बिहार पुलिस की इन दोनों जाबांज महिला पुलिसकर्मियों की हर तरफ खूब तारीफ हो रही है। आमतौर पर जब बंदूक सामने तनी हो तो लोगों की बोलती बंद हो जाती है लेकिन इन दोनों महिला कॉन्सटेबलों ने अपनी वीरता से ना सिर्फ बैंक लूटने आए बदमाशों के छक्के छुड़ा दिए बल्कि उन्हें वहां से भागने पर भी मजबूर कर दिया।

अब इस पूरी वारदात का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे बिहार पुलिस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भी शेयर किया गया है। दरअसल यह पूरी वारदात सदर थाना क्षेत्र के सेंदुआरी की है।

सुबह के करीब 11 बजे रहे थे और सेंदुआरी के उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक में आम दिनों की तरह ही कामकाज चल रहा था। इसी दौरान दो लोग बैंक के दरवाजे से अंदर घुसे। दोनों बदमाशों के अंदर आते ही सुरक्षा ड्यूटी में तैनात दोनों महिला कांस्टेबल (Lady Constables) जूही और शांति कुमारी ने उनसे पासबुक मांगा।

The Gallant act of two lady constables of Bihar Police is laudable. Their bravery thwarted an attempt of Bank Robbery in Vaishali.#Bihar_Police_Action_against_Criminal pic.twitter.com/4Do0pQOPAp

— Bihar Police (@bihar_police) January 18, 2023

इसके बाद बदमाशों और दोनों महिलाओं सिपाहियों में इस बात को लेकर नोकझोंक शुरू हो गई जिसके बाद एक बदमाश ने पिस्टल निकालकर दोनों पर तान दिया। यह देखते ही शांति और जूही ने अपनी एसएलआर (SLR) राइफल निकालकर दोनों बदमाशों पर तान दी और उन्हें बाहर जाने के लिए कहने लगी।

ये देखकर एक बदमाश महिला सिपाही की राइफल छीनने की कोशिश करने लगा जिसके बाद जूही ने उसे लोड कर दिया और बोली गोली मार दूंगी। ये देखकर बदमाश डर गए और बैंक छोड़कर भागने पर मजबूर हो गए।

बैंक में मौजूद था काफी कैश

पांच की संख्या में बैंक लूटने आए बदमाश महिला सिपाही शांति कुमारी और जूही से इस कदर डर गए कि वो जल्दबाजी में अपनी दो बाइक भी वहीं छोड़ गए जिसे बाद में पुलिस ने जब्त कर लिया। बता दें कि जिस वक्त ये घटना हो रही थी उस वक्त बैंक में 10 लाख रुपये कैश मौजूद था और बाहर से आने वाला था।

लूट की खबर फैलते ही बैंक के बाहर भीड़ जमा हो गई जिसके बाद पुलिस महकमे के आला अधिकारी भागे-भागे बैंक पहुंचे। लूट की कोशिश असफल होने के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली और दोनों महिला पुलिसकर्मियों की जमकर तारीफ की।

एसपी ने की इनाम देने की घोषणा

घटना को लेकर बैंक के एक कर्मचारी ने बताया कि बैंक में 6 लोग मौजूद थे जो अपना काम कर रहे थे। इसी दौरान गेट पर बदमाशों से महिला सिपाहियों की नोक-झोंक हो गई जिसके बाद उन्होंने हथियार निकाल लिया। यह देखकर एक महिला ने शोर मचाया और सुरक्षा में तैनात दोनों सिपाहियों (Lady Constables) का साहस देखकर बदमाश भागने पर मजबूर हो गए।

मुंबई-गोवा हाईवे पर कार और ट्रक में भीषण टक्कर, नौ लोगों की मौके पर मौत

ब्रांच मैनेजर श्रेया कुमारी की शिकायत पर पुलिस ने लूट की कोशिश का केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाशों को पकड़ने में जुट गई है। दोनों महिला सिपाहियों के साहस को देखते हुए वैशाली जिले के एसपी मनीष ने उन्हें इनाम देने की भी घोषणा की है।

Tags: bank robberybihar newsbihar policeNational newsvaishali news
Previous Post

मुंबई-गोवा हाईवे पर कार और ट्रक में भीषण टक्कर, नौ लोगों की मौके पर मौत

Next Post

यूपी वालों को लगेगा महंगाई का ‘करंट’, बिजली कनेक्शन लेना हो सकता है महंगा

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
CM Dhami laid the foundation stone of Uttarakhand's first sports university.
Main Slider

उत्तराखंड के पहले क्रीड़ा विश्वविद्यालय का मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी

29/08/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता: मुख्यमंत्री

29/08/2026
Next Post
Electricity

यूपी वालों को लगेगा महंगाई का 'करंट', बिजली कनेक्शन लेना हो सकता है महंगा

यह भी पढ़ें

Bicycle rally

योगी अपना भगवा वस्त्र उतार लें, वह भी एक धार्मिक चिन्ह और प्रतीक है : राम गोविंद

14/03/2021
CMO से पत्नी का ट्रांसफर करवाने की गुहार doctor-do-romantic-dance-with-my-wife

पति ने CMO से पत्नी का ट्रांसफर करवाने की लगाई गुहार, डॉक्टर पर लगाया ये आरोप

18/10/2020
mixer grinder

ग्राइंडर का इस्तेमाल करते समय न करें ये गलतियां

16/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version