• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रतिबंधित दवाएं बरामद, कारोबारी सहित चार हिरासत में

Writer D by Writer D
25/07/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, महाराजगंज
0
Banned drugs

Banned drugs

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महराजगंज। जिले के व्यावसायिक कस्बा सिसवा बाजार स्थित चौकी पुलिस ने एक पिकअप पर लदी लाखों रुपये प्रतिबंधित दवाओं (Banned drugs) की खेप पकड़ी है। इस मामले में कारोबारी सहित चार को हिरासत (Custody) में लिया गया है। मौके पर ड्रग इंस्पेक्टर शिव कुमार नायक सहित एडीएम डॉक्टर पंकज कुमार वर्मा पहुंचे हैं। मामले की छानबीन जारी है।

रविवार को सिसवा पुलिस चौकी से थोड़ी दूर पर स्थित एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के गोदाम में एक पिकअप पर दवाएं लादी जा रही थी। इस दौरान उस रास्ते पर सिसवा पुलिस चौकी के सिपाही गश्त पर थे। वे चौकी की तरह आ रहे थे लेकिन उन्हें देखकर पिकअप ड्राइवर अचानक ही अपनी गाड़ी को लेकर भागने लगा। य़ह देखकर गश्त कर रहे पुलिस कर्मियों को मामला संदिग्ध लगा तो सिपाहियों ने पिकअप का पीछा किया और कुछ ही दूरी पर उसे पकड़ लिया। गाड़ी को कब्जे में लेकर पुलिस चौकी पहुंचे। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी सुनील दुबे और एसडीएम सत्य प्रकाश मिश्रा भी मौके पर पहुंच गए।

इसके बाद अधिकारियों की मौजूदगी में ड्राइवर से पूछताछ हुई। फिर उसकी निशानदेही पर ट्रांसपोर्ट के गोदाम में छापेमारी हुई। यहां लगभग 100 गत्तों से भरी दवाएं बरामद हुई हैं। यहां मौजूद ड्रग इंस्पेक्टर ने एडीएम डॉक्टर पंकज कुमार वर्मा को सूचित कर दिया हैं। वे भी मौके पर पहुंच गए हैं।

एडीएम डॉ पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि ट्रांसपोर्ट के गोदाम से भारी मात्रा में दवाएं बरामद हुई हैं। ट्रांसपोर्ट मैनेजर तथा दवा मंगाने वाले कारोबारी से दवाओं से जुड़े दस्तावेज मंगाये गए हैं। पूछताछ की जा रही है। दवा से संबंधित कुछ और लोगों को दस्तावेज के साथ थाने पर बुलाया गया है।

ड्रग इंस्पेक्टर शिव कुमार नायक ने कहा कि कई तरह की दवाएं बरामद हुई हैं। जिनकी जांच की जा रही है। इनमें कुछ दवाएं प्रतिबंधित भी हैं। फिलहाल, जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

उल्लेखनीय है कि प्रतिबंधित दवाएं बेचने के अवैध कारोबार में महाराजगंज जिले में अवैध दवा कारोबारियों का एक संगठित गिरोह है जो कभी गडौरा ठूठीबारी से लक्ष्मीपुर भुजाहवा होकर नेपाल तथा अड्डा बाजार और कोल्हुई सहित बृजमनगंज कस्बों से संचालित होता रहा है। कई बार इन्हें छापेमारी में पकड़ा गया है और कार्रवाइयां भी हुई हैं।

Tags: crime newsMaharajganj news
Previous Post

खेल जगत में भूचाल, इस देश के पूरे क्रिकेट बोर्ड ने दिया इस्तीफा

Next Post

अनियंत्रित बस खम्बे से टकराकर पलटी, एक दर्जन यात्री घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

एक लाख नौकरियों के लक्ष्य को मिली रफ्तार, शिक्षा में 17 हजार से अधिक पदों पर भर्ती

08/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने 17 हजार करोड़ से बदली यूपी की जेलों की सूरत

08/10/2026
उत्तर प्रदेश

राज्यसभा के बाद विधान परिषद और विधानसभा में भी भाजपा की जीत तय : केशव प्रसाद मौर्य

08/10/2026
उत्तर प्रदेश

दलितों, वंचितों की प्रखर आवाज थे रामविलास पासवानः मुख्यमंत्री

08/10/2026
Main Slider

‘युवा संवाद-2026’ में नितिन नवीन ने युवाओं से किया सीधा संवाद

08/10/2026
Next Post
Truck-Trolley Collision

अनियंत्रित बस खम्बे से टकराकर पलटी, एक दर्जन यात्री घायल

यह भी पढ़ें

Shafiqur Rahman Burke

PFI पर रेड से भड़के ‘चचा’, कहा- उनको क्यों गिरफ्तार किया, वह मुसलमानों के मसीहा हैं

23/09/2022
sex power

शारीरिक संबंध बनाने के बाद अक्सर सो जाते है मर्द, जानिए इसकी वजह

12/09/2021
अमितााभ बच्चन Amitabh Bachchan

पोलियो की तरह ही कोरोना को भी जड़ से उखाड़ फेंकेगा भारत : अमिताभ बच्चन

17/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version