• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शिक्षा के मंदिर में सजी बार बालाओं की महफिल, जमकर उड़ाएं गए नोट

Writer D by Writer D
22/06/2022
in Main Slider, बिहार, राष्ट्रीय
0
bar girls

bar girls dance in government school

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोपालगंज। जिले के एक सरकारी स्‍कूल (Government School) में ही बारातियों के मनोरंजन के लिए ऑर्केस्‍ट्रा (Orchestra) का आयोजन किया गया। इस दौरान बार बालाएं (Bar Girls) भोजपुरी गाने पर डांस (Dance) करती रहीं और वहां मौजूद लोग उन पर पैसे लुटाते रहे।

यह सब तब हो रहा था, जब अग्निपथ स्‍कीम को लेकर जारी हिंसक विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए जिले में धारा 144 लागू थी। कानून को ताक पर रखकर स्‍कूल में बार बालाओं (Bar Girls) का डांस चलता रहा और स्‍थानीय पुलिस सोती रही। पुलिस इससे पूरी तरह से बेखबर रही। इसका वीडियो वायरल होने के बाद अब स्‍थानीय प्रशासन सकते में है।

जानकारी के अनुसार, नगर थाने के पास स्थित एसएस बालिका विद्यालय में बार बालाओं की महफिल सजी। भोजपुरी के अश्लील गानों पर बार बालाएं(Bar Girls)  रातभर थ‍िरकती रहीं। इस दौरान लोग उन पर नोट उड़ाते रहे। बताया जाता है कि 21 जून की रात सीवान से नगर थाना क्षेत्र के हजियापुर रोड में बरात आई थी।

रात में बरातियों और मेहमानों का मनोरंजन करने के लिए ऑर्केस्ट्रा का इंतजाम किया गया था। इसके लिए 5 बार बालाओं को बुलाया गया था। बालिका विद्यालय में रातभर डांस का कार्यक्रम चलता रहा, लेकिन पुलिस को इसकी कानों-कान खबर नहीं लगी।

इसका वीडियो वायरल होने के बाद सवाल उठ रहे हैं कि धारा 144 लगे होने के बावजूद प्रशासन ने ऑर्केस्‍ट्रा पार्टी के कार्यक्रम को अनुमति कैसे दे दी।

पूरे जिले में धारा 144

दरअसल, अग्निपथ योजना के विरोध- प्रदर्शन को लेकर गोपालगंज के डीएम डॉक्‍टर नवल किशोर चौधरी ने पूरे जिले में धारा 144 लगाने का आदेश दे रखा है। इसके तहत कई तरह की पाबंदियां लगाई गई हैं। इसके बावजूद एसएस बालिका प्लस-टू उच्च विद्यालय में बार बालाओं के अश्लील डांस की महफिल पूरी रात सजी रही। चंद कदम पर नगर थाना मौजूद है। इसके बावजूद पुलिस की नाक के नीचे पूरी रात डीजे की तेज धुनों पर अश्लील डांस का कार्यक्रम चलता रहा, पर पुलिस तक इसकी आवाज नहीं पहुंच सकी।

‘तेरा घमंड तो चार दिन का है पगले, हमारी बादशाही तो खानदानी है’, महाराष्ट्र संकट के बीच शुरू हुआ पोस्टर वार

पुलिस की नाक के नीचे शिक्षा के मंदिर में बार बालाओं का अश्लील डांस होता रहा, लेकिन पूरा प्रशासन इससे अनभिज्ञ बना रहा। प्रशासन से इस बाबत जब सवाल पूछा गया तो अधिकारियों ने बताया कि उनको इसकी जानकारी नहीं थी। वीडियो वायरल होने के बाद हर तरफ हड़कंप मच गया है। अब सवाल उठ रहे हैं कि आखिर सरकारी स्कूल में इस आयोजन का आदेश किसने दिया था।

Tags: biahr newsgopalganj newsNational news
Previous Post

‘तेरा घमंड तो चार दिन का है पगले, हमारी बादशाही तो खानदानी है’, महाराष्ट्र संकट के बीच शुरू हुआ पोस्टर वार

Next Post

संकट में उद्धव सरकार, संजय राऊत ने दिये विधानसभा भंग होने के संकेत

Writer D

Writer D

Related Posts

tasty snacks for kids using semolina
Main Slider

बच्चों को खिलाएं ये 4 हेल्दी स्नैक्स, टेस्टी भी हेल्दी भी

09/08/2026
Guru Brahaspati
Main Slider

12 अगस्त को उदित होंगे देवगुरु बृहस्पति, इन 6 राशियों की बदलेगी किस्मत!

09/08/2026
Kamika Ekadashi
Main Slider

आज रखा जाएगा कामिका एकादशी व्रत, जानें पूजा विधि और उपाय

09/08/2026
Raksha Bandhan
Main Slider

Raksha Bandhan 2026: बहन को दें ये शुभ तोहफे, घर आएगी खुशहाली

09/08/2026
Devshayani Ekadashi
Main Slider

कामिका एकादशी पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, पापों से मिल जाएगी मुक्ति

09/08/2026
Next Post
Sanjay Raut

संकट में उद्धव सरकार, संजय राऊत ने दिये विधानसभा भंग होने के संकेत

यह भी पढ़ें

Rape

घर में घुसकर नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास में मदरसा शिक्षक गिरफ्तार

19/12/2020
CM Dhami

सीएम धामी ने नित्यानंद जोशी की दुकान पर ली चाय की चुस्की, सरकारी कार्यों का लिया फीडबैक

24/02/2023
dilip ghosh

गला घोंट दूंगा…, सड़क के उद्घाटन के दौरान महिलाओं पर भड़के बीजेपी नेता

22/03/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version