• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मदीना शरीफ में सिनेमाहॉल खोलने के फैसले पर बरेलवी उलमा नाराज, दी ये चेतावनी

Writer D by Writer D
23/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, बरेली
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सऊदी अरब की हुकूमत के पैगंबर मोहम्मद साहब की कर्म स्थली पवित्र शहर मदीना शरीफ में सिनेमाहॉल खोलने के फैसले पर बरेलवी उलमा ने सख्त नाराजगी जताई है।

तंजीम उलमा इस्लाम ने चेतावनी दी है कि अगर सऊदी अरब ने फौरन सिनेमाघरों के निर्माण की योजना पर रोक नहीं लगाई गई तो पूरी दुनिया के बरेलवी मुसलमान सऊदी अरब की हुकूमत के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।

तंजीम के राष्ट्रीय महासचिव मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि सऊदी हुकूमत सिनेमाघर खोलकर इस्लाम को बदनाम करना चाहती है। उसे मक्का और मदीना शरीफ की पवित्रता भंग नहीं करने दी जाएगी, क्योंकि इन शहरों से दुनिया भर के मुसलमानों की आस्था जुड़ी है।

उन्होंने कहा कि खादिमुल हरमैन (सऊदी बादशाह का पद) का फर्ज है कि मक्का और मदीना शरीफ की अजमत, इज्जत और पवित्रता खत्म न होने दे। मगर मदीना शरीफ में सिनेमा घर खोलने की इजाजत देकर वहां की हुकूमत ने यह साबित कर दिया है कि वह सऊदी अरब पर शासन करने के लायक नहीं है।

मात्र पांच रुपए के लिए बुजुर्ग दंपत्ति को जिंदा जलाया, आरोपी गिरफ्तार

रजवी ने कहा कि सऊ दी अरब हुकूमत को आलिम-ए- इस्लाम के जज्बात का ख्याल रखते हुए पैगंबर मोहम्मद साहब की कर्म और निर्वाण स्थली मदीना को सिनेमाघर रूपी  बेहयाई के अड्डों  से महफूज रखना चाहिए।

खानकाह कादरिया रहमानिया चनहटा के गद्दीनशीन मौलाना सूफी अब्दुर्हमान कादरी ने कहा कि कुरान और हदीस ने मुस्लिम समाज को बुराइयों से बचने का फरमान जारी किया है। उन्होंने कहा,  सऊदी हुकूमत गाने-बजाने और तमाशे जैसी बुरी चीजों को खत्म करने के बजाय बढ़ावा दे रही है। आज के दौर में फिल्मों में जो कुछ परोसा जा रहा है, वह आम लोगों के ही देखने लायक नहीं है। ऐसे में मदीना जैसे पाक शहर में इसके अड्डे तैयार करना नाकाबिल-ए-बर्दाश्त है।

खानकाह जहांगीरिया कैंट के गद्दीनशीन सूफी पीर मोहम्मद हनीम लियाकती ने कहा कि सऊदी हुकूमत और उसके क्रॉउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान नाजायज कामों को बढ़ावा दे रहे हैं।

गौरतलब है कि सऊदी अरब की सरकार ने पिछले साल नवंबर के अंत में मुसलमानों के पवित्र शहर मदीना में किंग सलमान रोड पर 10 सिनेमा घर, 32 रेस्टोरेंट और दो मनोरंजन स्थल विकसित करने की घोषणा की थी। इनका निर्माण कार्य जनवरी 2022 तक पूरा होना है। इस्लाम में गाने बजाने को हराम करार दिया गया है। सऊदी अरब सरकार के इस फैसले पर पूरी दुनिया के उलमा सख्त नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

Tags: barelliy newsmadinaMeccaup news
Previous Post

मात्र पांच रुपए के लिए बुजुर्ग दंपत्ति को जिंदा जलाया, आरोपी गिरफ्तार

Next Post

दुष्कर्म के बाद महिला को दसवीं मंजिल से फेंका, आरोपी गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

नियुक्ति पत्र पाकर बोले चयनित शिक्षक, पारदर्शी प्रक्रिया से मिला रोजगार, CM के प्रति जताया आभार

22/09/2026
उत्तर प्रदेश

जनता की समस्याओं का निस्तारण सर्वोच्च प्राथमिकता, शिथिलता बरतने पर अधिकारियों पर होगी कठोर कार्रवाई: केशव प्रसाद मौर्य

22/09/2026
उत्तर प्रदेश

चुनाव हुआ नहीं, सपा में बंटने लगे मंत्री पद, राजभर ने अखिलेश पर कसा तंज

22/09/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी में अपराधियों पर और कसेगा शिकंजा, ‘स्पेशल 32’ संभालेंगे क्राइम सीन मैनेजमेंट

22/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार 41,424 हजार होमगार्ड अभ्यर्थियों के प्रशिक्षण के लिए खरीदेगी 10 लाख से अधिक कारतूस

22/09/2026
Next Post
rape

दुष्कर्म के बाद महिला को दसवीं मंजिल से फेंका, आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Gold-Silver

सोने हुआ सस्ता, चांदी की कीमतों में नहीं हुआ इजाफा

30/07/2026
Begum Akhtar Award

दादरा-ठुमरी, गजल गायकों को योगी सरकार देगी बेगम अख्तर पुरस्कार

16/07/2022
Ravichandran Ashwin

भारतीय टीम के दिग्गज ऑफ स्पिनर ने आईपीएल से लिया संन्यास

27/08/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version