• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बाटला हाउस मुठभेड़ में शामिल शहजाद की मौत, इंस्पेक्टर मोहन चंद्र पर चलाई थी गोली

Writer D by Writer D
28/01/2023
in उत्तर प्रदेश, आजमगढ़, क्राइम
0
Batla House encounter

Batla House encounter convict Shahzad dies

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आजमगढ़। आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन (आईएम) का सक्रिय शहजाद अहमद (Shahzad Ahmed) की शनिवार को दिल्ली के एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। शहजाद अहमद साल 2008 के बाटला हाउस एनकाउंटर (Batla House Encounter) में दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर मोहन चंद शर्मा की हत्या करने का दोषी ठहराया गया था। वर्तमान में वह तिहाड़ जेल में बंद था और तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शहजाद की मौत की सूचना मिलते ही परिवार के लोग दिल्ली रवाना हो गए हैं।

वर्ष 2008 में दिल्ली के बाटला हाउस मुठभेड़ (Batla House Encounter) में आजमगढ़ जिले के कई युवाओं का नाम सामने आया था। इनमें बिलरियागंज थाना क्षेत्र के नसीरपुर खालीसपुर गांव निवासी शहजाद अहमद भी शामिल था। बाटला हाउस में पुलिस मुठभेड़ के दौरान शहजाद (Shahzad Ahmed)  मौके से भाग निकलने में सफल हो गया था। वर्ष 2010 में पुलिस ने शहजाद को उसके बिलरियागंज क्षेत्र स्थित घर से गिरफ्तार किया था।

2014 में कोर्ट ने शहजाद (Shahzad Ahmed) को शहीद इंस्पेक्टर मोहन चंद्र शर्मा के मौत मामले में दोषी करार दिया था। तब से ही शहजाद दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद था। कुछ दिनों पूर्व उसकी जेल में तबीयत खराब हुई तो जेल प्रशासन ने उसे एम्स में भर्ती कराया। जहां शनिवार को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना घर पहुंचते ही परिवार के कुछ लोग दिल्ली रवाना हो गए है। शहजाद पांच भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर था।

एक दिन-एक साथ सभी 75 जिलों में होगा औद्योगिक निवेश: मुख्यमंत्री योगी

13 सितंबर 2008 को दिल्ली में सीरियल बम धमाके हुए थे। ब्लास्ट में 26 लोग मारे गए थे, जबकि 133 घायल हो गए थे। दिल्ली पुलिस ने जांच में पाया था कि बम ब्लास्ट को आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिद्दीन ने अंजाम दिया था। मामले की जांच कर रही दिल्ली पुलिस को 19 सितंबर को सूचना मिली कि इंडियन मुजाहिद्दीन के आतंकी जामिया नगर के बाटला हाउस में मौजूद हैं।

दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर मोहन चंद शर्मा के नेतृत्व में टीम जब आतंकवादियों के ठिकाने पर पहुंची तो पुलिस टीम के ऊपर फायरिंग की गई। आतंकियों की ओर से चली गोली इंस्पेक्टर मोहन चंद शर्मा को गोली लगी और वे शहीद हो गए थे। मुठभेड़ में दो आतंकवादी भी मारे गए।

Tags: azamgarh newsBatla House encountercrime newsup news
Previous Post

एक दिन-एक साथ सभी 75 जिलों में होगा औद्योगिक निवेश: मुख्यमंत्री योगी

Next Post

राखी सावंत पर टूटा गमों का पहाड़, ब्रेन ट्यूमर से मां का हुआ निधन

Writer D

Writer D

Related Posts

BSB
उत्तर प्रदेश

छात्रों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता, बीएसबी से संबद्ध विद्यालयों को मुख्यधारा से जोड़ रही योगी सरकार

23/06/2026
Keshav Prasad Maurya
Main Slider

केशव मौर्य की पहल, CM आवास योजना में एसिड अटैक पीड़ितों को प्राथमिकता

23/06/2026
Khan Global Classes sealed after Lucknow fire
Main Slider

लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रयागराज में बड़ी कार्रवाई, खान ग्लोबल क्लासेस सील

23/06/2026
CM Yogi pays tribute to Dr. Shyama Prasad Mukherjee
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रवाद की लौ प्रज्ज्वलित करता रहेगा डॉ. मुखर्जी का बलिदान: मुख्यमंत्री

23/06/2026
Mussoorie Municipality Office
Main Slider

उत्तराखंड में हड़कंप, मसूरी नगर पालिका और CM आवास को बम से उड़ाने की धमकी

23/06/2026
Next Post
Rakhi Sawant's mother passed away

राखी सावंत पर टूटा गमों का पहाड़, ब्रेन ट्यूमर से मां का हुआ निधन

यह भी पढ़ें

आतंकियों की शरणस्थली बना दुबग्गा

12/07/2021
Honey Face Pack

शहद की शुद्धता में चीन का हमला

11/12/2020
Cow

जरूर खिलाएं गाय को रोटी, दूर होगी ये दिक्कतें

22/02/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version