• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन को झटका, मांझी ने तोड़ा नाता

Desk by Desk
20/08/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Jitan Ram Manjhi

Jitan Ram Manjhi corona positive

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने महागठबंधन से अलग होने का ऐलान किया है। महागठबंधन में लगातार नाराज चल रहे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ने मांझी ने 20 अगस्‍त को अपनी पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ( हम ) के कोर ग्रुप की बैठक बुलाई थी, जिसमें ये फैसला लिया गया है।

महागठबंधन से अलग होने के बाद जीतन राम मांझी फिर से एनडीए में शामिल हो सकते हैं। हालांकि इस बारे में आधिकारिक घोषणा होनी बाकी है।

पार्टी की कोर कमेटी की बैठक के बाद हम प्रवक्ता दानिश रिजवान ने पत्रकारों को महागठबंधन से अलग होने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महागठबंधन में निरंतर उपेक्षा और समन्वय समिति की गठन करने की बात नहीं मानी गई। इसके बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी और कोर कमेटी ने सर्वसम्मति से यह फैसला लिया है।

सोनू सूद : ‘आंसू पूछ लो बहन, किताबें भी नई होंगी घर भी नया होगा’

रिजवान ने बताया कि किसी अन्य गठबंधन में जाने के संबंध में अगले दो-तीन दिनों में ही निर्णय लिया जाएगा। फिलहाल अभी यह तय नहीं किया गया है कि आखिर मांझी कहां जाऐंगे? वहीं चर्चा है कि मांझी फिर से एनडीए में घर वापसी कर सकते हैं। उनकी जेडीयू के नेताओं से इस मामले में बातचीत भी हो चुकी है।

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा का जेडीयू में नहीं होगा विलय

चर्चा थी कि महागठबंधन से अलग होने के बाद मांझी की पार्टी का जेडीयू में विलय होगा। हालांकि हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के अंदरूनी सूत्रों ने बताया कि जेडीयू के साथ पार्टी का विलय नहीं होगा। कई कार्यकर्ताओं की आशंकाओं को पार्टी नेतृत्व ने सिरे से खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि पार्टी को समाप्त नहीं किया जाएगा। गठबंधन के बाद ही सीट शेयरिंग की बात की जाएगी।

16 सीटों पर पार्टी की तैयारी पूरी

वैसे 16 विधानसभा सीटों पर पार्टी ने पूरी तैयारी रखी है। बताया जा रहा है कि गठबंधन होता है तो पार्टी जेडीयू से इतनी ही सीटों की मांग भी करेगी। पार्टी ने अधिकतर मगध प्रमंडल के सीटों पर ही अपनी दावेदारी की है। वैसे पार्टी का शीर्ष नेतृत्व कोसी और पूर्णिया क्षेत्र के कुछ सीटों को अपना प्रभाव क्षेत्र में मान रहा है।

Tags: Before the Bihar Assembly electionsBihar Assembly ElectionsManjhi broke tiesthe grand alliance was shockedबिहार विधानसभा चुनावबिहार विधानसभा चुनाव से पहले सरकार 3.75 लाख कांट्रैक्‍ट शिक्षकों को देने जा रही ये बड़ा तोहफामहागठबंधन को झटकामांझी ने तोड़ा नाता
Previous Post

कई राज्यों ने शराब पर 50 प्रतिशत से अधिक लगाया कोरोना उपकर

Next Post

एक देश-एक राशनकार्ड योजना का कार्यान्वयन प्राथमिकताओं में : केंद्र सरकार

Desk

Desk

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने जापान के उदाहरण के साथ बच्चों को दिया आत्म अनुशासन व परिश्रम का मंत्र

18/07/2026
Next Post
one nation one ration card

एक देश-एक राशनकार्ड योजना का कार्यान्वयन प्राथमिकताओं में : केंद्र सरकार

यह भी पढ़ें

BJP Yuva Morcha arrested

बीजेपी युवा मोर्चा की महिला नेता कोकीन के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार

19/02/2021
पीलिया की जांच

बच्चों को छुए बगैर होगी पीलिया की जांच

08/08/2020
akhilesh yadav

सपा के प्रदेश सचिव ने पार्टी से दिया इस्तीफा, अखिलेश पर लगाए गंभीर आरोप

21/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version