• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘जनता ने हमें पार्टी के लिए नहीं देश के लिए भेजा है…’, बजट सत्र से पहले प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर साधा निशाना

Writer D by Writer D
22/07/2024
in नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
PM Modi

PM Modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। पीएम मोदी (PM Modi)ने बजट सत्र का माहौल सेट कर दिया है। सत्र की शुरुआत से पहले संबोधन में पीएम मोदी ने विपक्ष पर नकारात्मक राजनीति का आरोप लगाया। यहां तक कहा कि कुछ दलों ने फायदे के लिए संसद का दुरुपयोग किया। पिछले सत्र में पीएम के भाषण के दौरान विपक्ष ने जमकर हंगामा किया था। पीएम ने इस पर आज पलटवार किया। उन्होंने कहा कि पीएम की आवाज दबाने की कोशिश की गई मुझे ढाई घंटे तक बोलने नहीं दिया।

पीएम मोदी (PM Modi)ने कहा कि हर देशवासी के लिए एक गर्व की बात है कि भारत बड़ी इकोनॉमी वाले देशों में तेज गति से आगे बढ़ने वाले देश है। गत तीन वर्षों में लगातार 8 प्रतिशत ग्रोथ के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं। आज भारत में पॉजिटिव आउटलुक, निवेश और प्रदर्शन एक प्रकार से अवसरों की पीक पर है, ये अपने आप में भारत की विकास यात्रा का अहम पड़ाव है।

संसद परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने कहा, ‘ये गर्व की बात है कि 60 साल बाद कोई सरकार तीसरी बार सत्ता में आई है और तीसरी बार पहला बजट पेश करेगी। मैं देश की जनता को गारंटी देता रहा हूं और हमारा मिशन है इसे जमीन पर लाओ। यह बजट अमृत काल के लिए महत्वपूर्ण बजट है। आज का बजट हमारे कार्यकाल के अगले 5 वर्षों की दिशा तय करेगा। यह बजट हमारे ‘विकसित भारत’ के सपने का भी मजबूत आधार बनेगा।’

प्रधानमंत्री (PM Modi) ने आगे कहा, ‘मैं देश के सभी सांसदों से आग्रह करना चाहता हूं कि जनवरी से लेकर अब तक हमें जितना लड़ना था लड़ लिया, लेकिन अब वो दौर खत्म हो चुका है, जनता ने अपना फैसला सुना दिया है। मैं सभी दलों से कहना चाहता हूं कि वे पार्टी लाइन से ऊपर उठकर खुद को देश के प्रति समर्पित करें और अगले 4.5 वर्षों तक संसद के इस गरिमामय मंच का उपयोग करें। जनवरी 2029 के चुनावी साल में आप कोई भी खेल खेलें, लेकिन तब तक हमें किसानों, युवाओं और देश के सशक्तिकरण के लिए अपनी भागीदारी निभानी चाहिए।’

विपक्ष पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री (PM Modi)  ने कहा, ‘आपने देखा होगा कि संसद के पहले सत्र में जिस सरकार को देश के 140 करोड़ लोगों ने बहुमत से चुना है, उसकी आवाज को दबाने की कोशिश की गई। ढाई घंटे तक प्रधानमंत्री की आवाज को दबाने की कोशिश की गई। देश की जनता ने हमें पार्टी के लिए नहीं देश के लिए भेजा है। ये संसद देश के लिए है, पार्टी के लिए नहीं।’

उन्होंने (PM Modi) कहा, ‘यह प्रत्येक नागरिक के लिए बहुत गर्व की बात है कि भारत बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देशों में सबसे तेजी से बढ़ने वाला देश है। पिछले 3 वर्षों में हम 8 प्रतिशत की निरंतर वृद्धि के साथ आगे बढ़ रहे हैं…”

Tags: budget 2024delhi newsNational newspm modi
Previous Post

कांवड़ यात्रा मार्गो और शिवालयों के पास न हो गंदगी, रोशनी का भी ना हो आभाव: एके शर्मा

Next Post

लखीमपुर-खीरी हिंसा मामले में आशीष मिश्रा को मिली बेल, SC ने दिए ये सख्त निर्देश

Writer D

Writer D

Related Posts

Terrorist killed in Budgam encounter
Main Slider

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; AK-राइफल समेत सामान बरामद

04/09/2026
Swatantra Bhardwaj was detained in Bulandshahr.
उत्तर प्रदेश

जंतर-मंतर मारपीट मामले में कार्रवाई, स्वतंत्र भारद्वाज बुलंदशहर से हिरासत में लिया गया

04/09/2026
CM Dhami watched the spiritual film ‘Hanuman Ansh’.
Main Slider

संत परंपरा के संदेश को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में ऐसी फिल्में महत्वपूर्ण : धामी

04/09/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

नक्सलवाद के बाद अब बस्तर में विकास की नई इबारत लिखने का संकल्प : मुख्यमंत्री साय

04/09/2026
CM Dhami expresses grief over the demise of Virendra Bisht.
उत्तराखंड

सीएम धामी ने वीरेंद्र बिष्ट के निधन पर जताया शोक, अर्पित की श्रद्धांजलि

04/09/2026
Next Post
Ashish Mishra

लखीमपुर-खीरी हिंसा मामले में आशीष मिश्रा को मिली बेल, SC ने दिए ये सख्त निर्देश

यह भी पढ़ें

22 अगस्त राशिफल : जानिए कैसा बीतेगा आपका आज का दिन

22/08/2021
CM Dhami

कार्यकर्ताओं की बदौलत मिली जिम्मेदारी, पांचों सीट पर भाजपा लहराएगी परचम : धामी

20/05/2023
CM Yogi

सुशासन का प्रतीक माने जाते हैं अटल जीः मुख्यमंत्री योगी

19/12/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version