• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चुनाव से पहले पूर्व राज्यमंत्री नरेंद्र सिंह यादव ने छोड़ी सपा, टिकट कटने से थे नाराज

Writer D by Writer D
28/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, फर्रूखाबाद, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

फर्रुखाबाद। छह बार विधायक रह चुके सपा के वरिष्ठ नेता पूर्व राज्यमंत्री नरेंद्र सिंह यादव ने पार्टी से टिकट कटने के बाद सपा से इस्तीफा दे दिया है। नरेंद्र सिंह यादव ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफे का पत्र 25 जनवरी को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भेज दिया था। जिसमें उन्होंने लिखा कि पार्टी सिद्धांतों और आदर्शों से भटक चुकी है। पत्र में उन्होंने पिछले कुछ वर्षाें से पार्टी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा और सुनवाई न होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए पार्टी की प्रथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने की बात लिखी है।

बता दें, पूर्व राज्यमंत्री नरेंद्र सिंह यादव सपा के बड़े नेताओं में शुमार हैं। वह मोहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 1985, 1991, 1996, 2002, 2007 और अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र से 2012 में विधायक बने। नरेंद्र सिंह का पार्टी के ही अलीगंज के मूल निवासी एक नेता से राजनीतिक मतभेद है। जिला पंचायत चुनाव में दोनों नेताओं की अहम ऐसी टकराई कि नरेंद्र सिंह के पुत्र सचिन यादव को सपा से बगावत करनी पड़ी।

अपनी सूझबूझ के चलते अलीगंज वाले नेता को चारों खाने चित करके भाजपा की मदद से सचिन ने बहन मोनिका यादव को जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठा दिया। इस घटनाक्रम में नरेंद्र सिंह भी पार्टी को दरकिनार कर पुत्री के साथ रहे। हालांकि पार्टी ने सचिन यादव को बाहर का रास्ता दिखा दिया था, मगर पूर्व मंत्री पर कार्रवाई की हिम्मत नहीं जुटा सकी। उनके विरोधी गुट ने कई बार पार्टी से निष्कासन कराने के प्रयास भी किए।

up chunav 2022 live updates up election latest news bjp sp bsp congress breaking news sht | UP Chunav 2022 Live Updates: सपा को लगा झटका, पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव ने दिया इस्तीफा

नरेंद्र सिंह ने इन सबकी बिना परवाह किए अपना कद बरकरार रखा। कई बार अखिलेश यादव के साथ मंच पर आगे की कुर्सी हासिल की। विधानसभा चुनाव के वक्त भी विरोधी गुट सक्रिय हो गया और लंबे प्रयास के बाद नरेंद्र सिंह की टिकट कटवा दी। सपा ने अमृतपुर से डॉ. जितेंद्र सिंह यादव को मैदान में उतारा है। इसी विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 2012 के चुनाव में नरेंद्र सिंह यादव ने विजय हासिल की थी। तब डॉ. जितेंद्र सिंह यादव दूसरे स्थान पर रहे थे। उस समय डॉ. जितेंद्र ने राष्ट्रीय क्रांति पार्टी से चुनाव लड़ा था।

UP Chunav 2022: सपा ने एक और लिस्ट जारी की, 8 उम्मीदवार घोषित

सपा से टिकट कटने के बाद नरेंद्र सिंह ने अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र के नेताओं और कार्यकर्ताओं को बुलाकर विचार विमर्श किया। इसके बाद अमृतपुर सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान कर दिया। नरेंद्र सिंह ने फोन पर बताया कि कायमगंज के कार्यकर्ताओं से बात करके वहां से पुत्रवधू को भी चुनाव मैदान में उतारेंगे। हमारे लिए कार्यकर्ता सर्वोपरि हैं।

वहीं यह भी चर्चा में है कि कायमगंज सीट से पुत्रवधू को भी चुनाव लड़ाने का विचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह जो कुछ हैं कार्यकर्तार्ओं की देन है। लिहाजा हर कार्यकर्ता का सम्मान करना प्राथमिकता है।

 

Tags: Election 2022elections 2022farrukhabad newsUP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

जेल में बंद खब्बू तिवारी पत्नी के सहारे अभय सिंह से लेंगे टक्कर

Next Post

सपा ने रामभक्तों पर चलाईं गोलियां, शिवभक्त कांवड़ियों की रद्द की यात्रा : सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Yamuna swells at Syanachatti
Main Slider

उत्तराखंड में बारिश का कहर! यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन, स्यानाचट्टी में होटलों तक पहुंची यमुना

31/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मंडियों का पुनरोद्धार हो, आधुनिक सुविधाओं से लैस हों सभी मंडियां: मुख्यमंत्री

31/07/2026
Mayawati
उत्तर प्रदेश

नाम बदलने की सियासत में मायावती की एंट्री, सरकार से की ये अपील

31/07/2026
shehzad poonawalla
Main Slider

भाजपा में सब ठीक नहीं? शहजाद पूनावाला के बायो ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

31/07/2026
Lucknow Nagar Nigam
Main Slider

भाजपा ने घोषित की नगर निगम की नई टीम, मुन्ना मिश्रा को मिली उपनेता की जिम्मेदारी

31/07/2026
Next Post

सपा ने रामभक्तों पर चलाईं गोलियां, शिवभक्त कांवड़ियों की रद्द की यात्रा : सीएम योगी

यह भी पढ़ें

CM Dhami

CM Dhami ने नैनीताल में जनता से की मुलाकात व सुनी उनकी समस्याएं

27/11/2025
Jaya Ekadashi

मनोकामना पूर्ति के लिए षटतिला एकादशी पर करें इस स्तोत्र का पाठ

03/02/2024
Hair Mask

लंबे बालों के लिए लगाएं ये हेयर पैक, जानें बनाने का तरीका

20/07/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version