• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भिखारियों ने खोल लिया खुद का ‘बैंक’, लोन के साथ जमा रकम पर मिलता है ब्याज

Writer D by Writer D
10/08/2022
in Main Slider, Business, बिहार, राष्ट्रीय
0
Bank

beggars bank

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर में भिखारियों ने खुद का अनोखा ‘बैंक’ (Bank) खोल रखा है। भिखारी भीख में मिले पैसे यहां जमा करते हैं। इस रकम पर उन्हें ब्याज भी दिया जाता है। जरूरत पड़ने पर भिखारियों  को कर्ज भी दिया जाता है। इस ग्रुप के सदस्य भिखारियों के अलावा आर्थिक रूप से कमजोर तबके के लोग भी हैं। इनमें ठेला और रिक्शा चलाने वाले लोग शामिल हैं।

इस ‘बैंक’ की संचालन की प्रक्रिया कुछ ऐसी है। 175 भिखारियों ने अलग-अलग पांच सेल्फ हेल्प ग्रुप बना रखा है। इस सेल्फ हेल्प ग्रुप की हर रविवार को अलग-अलग निश्चित जगहों पर बैठक होती है। मीटिंग में भविष्य के योजनाओं को लेकर प्लानिंग की जाती है।

स्थानीय महिला ललिता देवी ने बताया कि रुपये कम होने के कारण वह बेटी की शादी नहीं कर पा रही थी। ऐन मौके पर भिखारियों के बैंक से 20 हजार रुपए का लोन मिल गया, जिससे उनकी परेशानी खत्म हो गई। आपस में समूह के लोग जरूरत पड़ने पर कर्ज भी देते हैं। यहां से मिले लोन से कुछ महीने पहले शेरपुर ढाब के दिनेश सहनी, अखाड़ाघाट की ललिता देवी और सिकंदरपुर के मोहन राय ने अपने बच्चों की शादिया कीं। दो अन्य परिवारों ने बीमार बेटों का इलाज कराया।

तुलसी समूह की सचिव विभा देवी ने बताया कि दस लोगों का हमारा ग्रुप है। एक वर्ष से ज्यादा से समूह का संचालन किया जा रहा है। आज समूह के पास करीब 20 हजार रुपये है। जरूरत परने पर एक रुपये सैकड़े के हिसाब से ब्याज लिया जाता है। हाल ही में ग्रुप के मोहन कुमार को बेटी की शादी के लिए पांच हजार दिया गया था, जो ठेला चलाते हैं। समूह की ही मेंबर जमुनी देवी ने कहा कि वह चौका बर्तन करती हैं और 20 रुपये हर सप्ताह समूह में जमा करती है। जरूरत पड़ने पर कर्ज भी लेती है।

हैकर्स के हाथ लगा 28 करोड़ भारतीयों का PF डाटा, UAN से आधार तक सारी डिटेल्स शामिल

क्षेत्र समन्वयक निपेंद्र कुमार ने बताया कि इस बैंक की जानकारी होने पर अब सरकार की तरफ से भी मदद मिलने वाली है। विशेष ऋण और सरकारी बैंकों में ग्रुप का खाता खोलने की प्रक्रिया के लिए पहल की गई है। मुख्यमंत्री भिक्षावृत्ति योजना के तहत मानसिक रूप से स्वास्थ्य भिखमंगों को आर्थिक ऋण दिया जाता है, जिससे वो भीख न मांग कर स्वरोजगार जैसे सब्जी के ठेला, रिक्शा जैसे छोटे रोजगार कर सकें।

मुजफ्फरपुर में संचालित बैंक (सेल्फ हेल्प ग्रुप):

1) प्रेमशीला समूह, मोतीपुर कुष्ठ ग्राम-सदस्यों की संख्या (15), बचत राशि- 9600 रुपये

2)  तुलसी समूह, सिकंदरपुर- सदस्यों की संख्या (14), बचत राशि- 8960 रुपये

3) लक्ष्मी समूह, अखाड़ाघाट-सदस्यों की संख्या (13), बचत राशि- 25350 रुपये

4) गायत्री समूह, शेखपुर ढाब- सदस्यों की संख्या (15), बचत राशि- 6600 रुपये

5) मां दुर्गा समूह, शेखपुर ढाब- सदस्यों की संख्या (15), बचत राशि- 6600 रुपये

Tags: bihar newsBusiness NewsFinance NewsMuzaffarpurnewsNational news
Previous Post

विद्युत आपूर्ति के सापेक्ष राजस्व वसूली पर भी ध्यान दिया जायेगा: एके शर्मा

Next Post

सीएम योगी ने राष्ट्रपति से की मुलाकात, भेंट किए वाराणसी का ओडीओपी प्रोडक्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

Nirjala Ekadashi
Main Slider

निर्जला एकादशी पर भूलकर भी न करें ये गलती, नहीं मिलेगा व्रत का पूरा फल

24/06/2026
Shani Trayodashi
Main Slider

कुंडली में है शनि की ढैय्या का प्रभाव, तो इन बातों का रखें विशेष ध्यान

24/06/2026
Beetroot Barfi
Main Slider

इस के स्वाद पर हर कोई फिदा, नोट करें ये टेस्टी रेसिपी

24/06/2026
Ice
Main Slider

बर्फ के ये फायदे जानकर चौंक जाएंगे आप

24/06/2026
newborn
Main Slider

इस तरह से करें अपने लाडले की देखभाल

24/06/2026
Next Post
cm yogi

सीएम योगी ने राष्ट्रपति से की मुलाकात, भेंट किए वाराणसी का ओडीओपी प्रोडक्ट

यह भी पढ़ें

red meat

रेड मीट का इस उम्र के बाद अधिक सेवन करने से बचें

15/06/2021

पुलिस जीप पर हाइवा पलटने से लगी आग, तीन पुलिसकर्मियों की मौके पर मौत

04/01/2022
Mayawati

मायावती को मिला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का निमंत्रण, बसपा सुप्रीमो ने किया स्वीकार

13/01/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version