• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा राज के जंगलराज में महिला होना ही सबसे बड़ा अपराध है : अखिलेश

Writer D by Writer D
20/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में अपराधी को सत्ता का संरक्षण और अपराध को सामने लाने वाले पर केस दर्ज होने का अजीबोगरीब खेल चल रहा है।

श्री यादव ने गुरूवार को जारी बयान में कहा कि कानून व्यवस्था का यह नया रंग ढंग महिलाओं को निराशा में आत्महत्या करने को मजबूर कर रहा है। पिछड़े, दलित और महिलाओं में असुरक्षा की भावना गहरे से घर कर गई है और वे घर-बाहर भयाक्रांत रहती हैं। एक तरह से तो भाजपा राज के जंगलराज में महिला होना ही सबसे बड़ा अपराध हो गया है।

उन्होने कहा कि दलित समाज की बेटियों पर अत्याचार थमने का नाम नहीं ले रहा है। अयोध्या के ग्राम नारा में सत्ता संरक्षित दबंगों द्वारा दलित किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म की घटना अत्यंत दुःखद है। बेटी को कब इंसाफ मिलेगा यह प्रश्न सरकार से पीड़ित परिवार का है। मुख्यमंत्री के गृह जिले गोरखपुर में स्कूटी सवार युवतियों का सड़क पर निकलना मुश्किल हो रहा है।

तीन वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म कर हत्या के मामले में मिली फांसी

श्री यादव ने कहा कि महाराष्ट्र पर ट्वीट कर लोकतंत्र की हत्या का बयान देने वाले श्री योगी के राज में महिलाओं के खिलाफ अपराध रोकने और अपराधी को पकड़ने के बजाय उसे उजागर करने वाले को ही पकड़ा जा रहा है। फतेहपुर में दो नाबालिग बहनों का शव मिलने पर मां का बयान टीवी चैनल पर चलाने के जुर्म में दो समाचार चैनलो पर मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।

उन्होने कहा कि महिलाओं के खिलाफ जिस प्रकार बलात्कार, यौन उत्पीड़न और छेड़खानी के मामले बढ़े हैं उससे हताशा और अवसाद में आकर कई बहन बेटियों को आत्महत्या को मजबूर होना पड़ा है। सरकार पिंक बूथ और मिशनशक्ति जैसे दिखावटी कार्यक्रमों में समय बिता रही हैं। उसका ऐंटी रोमियों स्क्वाड हवा में है। समाजवादी सरकार ने अपराध नियंत्रण और महिला सुरक्षा के लिए 1090 वूमेन पावर लाइन और यूपी डायल 100 सेवा शुरू की थी। भाजपा ने उसे बर्बाद कर दिया।

आंध्र प्रदेश में 2 लाख से अधिक छात्रों ने करवाया सरकारी स्कूलों में ट्रांसफर

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि खुद तमाम अपराधों में भाजपा नेता पदाधिकारी संलिप्त हैं। भाजपा सरकार इनको बचाने में ही सारी ताकत लगाए हुए है। जनता की जानमाल की सुरक्षा की उसे फिक्र नहीं। वह भी जानती है कि अब थोड़े ही दिन तो बचे हैं उसकी सत्ता से रवानगी के।

Tags: 24ghante online.comAkhilesh Yadav Attacks on BJPAkhilesh Yadav attacks Yogi Government on Women SecurityCM योगी आदित्यनाथlatest news uttar pradeshअखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमलाउत्तर प्रदेश का ताजा समाचारउत्तर प्रदेश की ख़बरें
Previous Post

भाजपा सरकार छात्रों से किए अपने चुनावी वादे भूल गई है : अखिलेश

Next Post

सपा सांसद के ड्रीम प्रोजेक्ट की भूमि जब्त का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, सुनवाई 23 को

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने नन्हे-मुन्नों को दुलारा-पुचकारा, साथ में फोटो खिंचवाई

21/07/2026
CM Yogi
Main Slider

शाम 7 बजे के बाद सजती थी ‘बबुआ’ की महफिल, विकास योजनाओं का करते थे बंटाधारः मुख्यमंत्री

21/07/2026
Many Congress leaders including Rahul-Priyanka are on strike
Main Slider

पीएम आवास के पास सियासी संग्राम! राहुल-प्रियंका समेत कई कांग्रेसी नेता धरने पर

21/07/2026
Sri Hemkunt Sahib
Main Slider

बेल्जियम से आए 84 सिख श्रद्धालु पहुंचे हेमकुंड साहिब की पावन यात्रा पर

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
Main Slider

Yogi Cabinet: वाराणसी में बनेगा हाईटेक 500 बेड महिला छात्रावास

21/07/2026
Next Post
Johar university

सपा सांसद के ड्रीम प्रोजेक्ट की भूमि जब्त का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, सुनवाई 23 को

यह भी पढ़ें

Before Sushant's death anniversary, actress Kriti Sanon remembered him

सुशांत की डेथ एनिवर्सरी से पहले एक्ट्रेस कृति सैनन को आई उनकी याद

10/06/2021
shakeela

ऋचा चड्ढा की ‘शकीला’ का पोस्टर जारी, एडल्ट स्टार की है कहानी

01/12/2020
CM Yogi

सीएम योगी का मिशन शक्ति 5.0 प्रदेश में बना जनआंदोलन

25/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version