• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लाभार्थी महज़ दो लाख की क़ीमत में मिले फ्लैट में ज़ल्द करेंगे गृहप्रवेश 

Writer D by Writer D
24/06/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, वाराणसी
0
CM Avas Yojna

CM Avas Yojna

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। प्रधानमंत्री (Prime Minister) का सबके सर पर छत होने का संकल्प साकार होता जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना (PM Avas Yojna) में लाभार्थी महज़ दो लाख की क़ीमत में मिले बीएच के फ्लैट (Flat) में ज़ल्द गृहप्रवेश कर पाएंगे।

वाराणसी में जल्द ही 858 लोगों को योगी सरकार की तत्परता से अपना घर मिलने वाला है। वीडीए की तरफ इस  योजना के तहत निजी विकास कर्ता द्वारा हरहुआ में 608 और कुरहुआ में 250 फ्लैट का कार्य अंतिम दौर में है। जून में हरहुआ और जुलाई में कुरहुआ का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।

अपना घर हो ये सपना हर किसी का होता है। भाजपा की डबल इंजन की सरकार वाराणसी में करीब 858 लोगों को गृह प्रवेश का मौका जल्दी ही देने जा रही है। वाराणसी विकास  प्राधिकरण की उपाध्यक्ष ईशा दुहन ने बताया कि हरहुआ के दासेपुर में 1.45 हेक्टेयर में बन रहे 608 फ्लैट पूरी तरह जून में बन कर तैयार हो जाएंगे। और कुरहुआ में .95 हेक्टेयर में बन रहे 250 फ्लैट  का निर्माण जुलाई में पूरा हो जाएगा।

प्रदेश में मलेरिया और कालाजार जैसे रोग समाप्ति की ओर: सीएम योगी

लाभार्थियों को अपना घर चार किस्तों में महज 2 लाख में मिल रहा है। जबकि प्रत्येक आवास की कीमत 4.50 लाख रुपए है। प्रधानमंत्री  आवास योजना में केंद्र सरकार 1.5 लाख और राज्य सरकार की ओर से 1 लाख की सब्सिडी दी जा रही है।

ईशा दुहन ने बताया कि लाभार्थी 1 बीएचके के फ्लैट में जल्दी ही गृह प्रवेश कर पाएंगे। 40 स्क्वायर मीटर में बने इस फ्लैट में 1 बेडरूम ,ड्राइंग रूम ,किचन और बालकनी है। इसके अलावा पार्क ,पार्किंग और समुचित हरियाली रहेगी।

अमित शाह से सीएम धामी ने की शिष्टाचार भेंट, इन मुद्दों पर की चर्चा

योजना के आवंटन में दिव्यांग ,विधवा ,एकल महिला ,वरिष्ठ नागरिक आदि के अलावा अन्य आरक्षण नियमानुसार दिया गया है। उन्होंने बताया कि पीएमएवाई योजना कमजोर वर्ग के लिए है इसमें करीब 2000 आवेदन आए थे। आवास की संख्या के अनुसार लाभार्थियों का चयन लॉटरी सिस्टम से किया गया है। बाकी आवेदनों को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है।

Tags: pm avas yojnaup newsvaranasi news
Previous Post

प्रदेश में मलेरिया और कालाजार जैसे रोग समाप्ति की ओर: सीएम योगी

Next Post

ग्रामीण क्षेत्रों में सम्पत्ति संबंधी विवादों को लगेगा विराम

Writer D

Writer D

Related Posts

Dhanteras
Main Slider

धनतेरस पर कब करें पूजा और खरीदारी? जानें शुभ समय और सही तारीख

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में परिषदीय शिक्षा की गुणवत्ता को नई गति, शिक्षक संकुल बैठकों से संवरेगा शिक्षण

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

स्वयं सहायता समूह से मिली ताकत, सैनिटरी नैपकिन का कारोबार खड़ा कर 30 गांवों तक पहुंचाया

21/10/2026
Main Slider

संस्कारों से ही बनेगा सशक्त भारत: CM धामी

21/10/2026
Next Post
house certificate

ग्रामीण क्षेत्रों में सम्पत्ति संबंधी विवादों को लगेगा विराम

यह भी पढ़ें

mary kom

Tokyo Olympic: मैरीकॉम ने जीत के साथ किया आगाज, 4:1 से जीता पहला मुक़ाबला

25/07/2021
kanwariyas

सड़क हादसे में दो की मौत, दो घायल

08/06/2023
इमरजेंसी पैकेज की दूसरी किश्त

भारत सरकार ने जारी किया इमरजेंसी पैकेज की दूसरी किश्त

06/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version