• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बंगाल बना भ्रष्टाचार का अड्डा, पैसा खाने वालों को एसआईटी बनाकर भेजेंगे जेल

Desk by Desk
23/03/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
अमित शाह amit shah

अमित शाह

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोलकाता। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल के गोसाबा में मंगलवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज गंगासागर के पवित्र तीर्थ की इस भूमि पर आकर मैं अपने आपको सौभाग्यशाली मानता हूं। उन्होंने कहा कि मान्यता है कि- सारे तीर्थ बार-बार, गंगासागर एक बार। इसके साथ ही उन्होंने ममता सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बंगाल की भूमि भष्टाचार का अड्डा बन गई है।

गृह मंत्री ने कहा कि आज 23 मार्च यानि शहीद दिवस है। आज के ही दिन शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव जी ने हंसते हंसते फांसी का फंदा चूमकर, अपने प्राणों की आहुति मां भारती को स्वतंत्र करने के लिए दी थी। मैं तीनों महान आत्माओं को श्रद्धांजलि देता हूं।

इग्लैंड ने टास जीता, भारत पहले बल्लेबाजी करेगा

उन्होंने कहा कि अंफान तूफान के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने 10,000 करोड़ रुपये की सहायता राशि भेजी, लेकिन यहां के लोगों को कुछ नहीं मिला। भतीजा एंड कंपनी ये पैसा खा गई। भाजपा सरकार आने के बाद एसआईटी बनाकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

शाह ने कहा कि गोसाबा क्षेत्र में आज भी आधारभूत सुविधाएं नहीं हैं, भाजपा सरकार बनने के बाद हर घर में पीने का स्वच्छ पानी पहुंचाया जाएगा। अगले पांच साल में 2 लाख करोड़ रुपये गांवों के विकास के लिए दिया जाएगा, जिसका बड़ा फायदा गोसाबा क्षेत्र को होगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश में जहां जो-जो वादा किया, वह वादा पूरा किया है। हर गरीब के घर में शौचालय, बिजली, गैस का सिलेंडर पहुंचाया है। लेकिन दीदी ने अपने पिछले घोषणा पत्र में 282 वादे किए थे, उसमें से 82 वादे भी पूरे नहीं किए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने गरीबों के विकास के लिए 115 स्कीम बनाई हैं।  ममता दीदी ने गरीबों को लूटने के लिए 115 स्कैम बनाएं हैं। गरीबों के हक का पैसा कट मनी वाले ले जाते है। इसे बंद करने का काम भाजपा की सरकार करेगी।

शाह ने कहा कि 2016 के चुनाव में दीदी मल्टीपल इंटीग्रेटेड फिशरीज जोन बनाने वाली थी। लेकिन वो आज तक बना ही नहीं। दीदी ने कहा था कि सुंदरवन को हम जिला बनाएंगे, लेकिन ये काम भी आज तक नहीं हुआ। भाजपा का मुख्यमंत्री बनते ही एक ही साल में हम सुंदरवन को जिला बनाने का काम कर देंगे।

उन्होंने कहा कि कलकत्ता को सांस्कृतिक राजधानी बनाने के लिए 11,000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। शाह ने कहा कि बंगाल में महिलाएं बस में बैठती हैं या नाव में यात्रा करती हैं तो टिकट लेना होता है। भाजपा सरकार बनने के बाद सभी महिलाओं के लिए निशुल्क परिवहन की सुविधा देंगे। हम विधवा पेंशन को 1000 रुपये से बढ़ाकर 3000 रुपये करेंगे।

ममता दीदी भतीजे को मुख्यमंत्री बनाने के लिए लगी हुई हैं, जबकि मोदी जी आपका विकास करने के लिए दिन रात लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि हम नॉबेल पुरस्कार के तौर पर टैगोर पुरस्कार और ऑस्कर के तौर पर सत्यजीत रे पुरस्कार बनाकर बंगाल के दो महान सपूतों को बड़ी श्रद्धांजलि देने वाले हैं।

Tags: amit shahIndia News in HindiLatest India News UpdatesWest Bengal Assembly Election 2021west bengal election 2021अमित शाहपश्चिम बंगालपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021
Previous Post

CM तीरथ के परिवार की आई कोरोना रिपोर्ट, वन मंत्री की भी हुई जांच

Next Post

पुलिसकर्मी की पत्नी ने दुधमुंही बच्ची के साथ ट्रेन से कटकर दी जान, घरेलू कलह से थी परेशान

Desk

Desk

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने जापान के उदाहरण के साथ बच्चों को दिया आत्म अनुशासन व परिश्रम का मंत्र

18/07/2026
Next Post
suicide

पुलिसकर्मी की पत्नी ने दुधमुंही बच्ची के साथ ट्रेन से कटकर दी जान, घरेलू कलह से थी परेशान

यह भी पढ़ें

virat kohli

विराट कोहली के DRS के फैसले को लेकर छिड़ा विवाद

08/12/2020
Rajma Pulao

लंच या डिनर में बनाएँ ये टेस्टी पुलाव, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने को ललचाए मन

17/09/2025
AK Sharma

होली के पर्व पर प्रदेशवासियों को दी जाए निर्वाध विद्युत आपूर्ति: एके शर्मा

12/03/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version