• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बरटोजी, शार्पलेस और मेलडॉल को मिला रसायन शास्त्र का नोबेल

Writer D by Writer D
05/10/2022
in Main Slider, शिक्षा
0
Nobel Prize

Nobel Prize

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

स्टॉकहोम। दुनिया के सर्वाधिक प्रतिष्ठित नोबेल पुरस्कारों (Nobel Prize) के ऐलान का सिलसिला जारी है। बुधवार को रसायन शास्त्र के लिए नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize) की घोषणा की गयी। दो अमेरिकी वैज्ञानिकों कैरोलिन आर. बेरटोजी और के. बैरी शार्पलेस और डेनमार्क के वैज्ञानिक मॉर्टेन मेलडॉल को संयुक्त रूप से रसायन शास्त्र का नोबेल मिला है।

दुनियाभर में विज्ञान, साहित्य, चिकित्सा और शांति के क्षेत्र में काम करने वालों को नोबेल पुरस्कारों (Nobel Prize) के ऐलान की प्रतीक्षा रहती है। ये पुरस्कार कम इन क्षेत्रों में वैश्विक रूप से श्रेष्ठ मान्यता का प्रतीक माने जाते हैं। बुधवार को रसायन शास्त्र के लिए नोबेल पुरस्कारों का ऐलान हुआ। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने अमेरिका के स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय की कैरोलिन आर. बेरटोजी, डेनमार्क के कोपेनहेगन विश्वविद्यालय के मॉर्टेन मेलडॉल और अमेरिका के स्क्रिप्स रिसर्च सेंटर के के. बैरी शार्पलेस को रसायन शास्त्र के लिए नोबेल पुरस्कार दिये जाने की घोषणा की। इन वैज्ञानिकों को क्लिक केमिस्ट्री और बायोऑर्थोगोनल केमिस्ट्री के विकास के लिए यह पुरस्कार मिला है।

इससे पहले मंगलवार को फ्रांसीसी वैज्ञानिक एलेन एस्पेक्ट, अमेरिकी वैज्ञानिक जॉन एफ क्लॉजर और ऑस्ट्रियाई वैज्ञानिक एंटोन जिलिंगर को संयुक्त रूप से भौतिकी के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा हुई थी। इन तीनों वैज्ञानिकों ने अलग-अलग काम करते हुए क्वांटम मैकेनिक्स के क्षेत्र में विशिष्ट शोध किया है। यह शोध उस प्रक्रिया पर केंद्रित है, जहां किसी पदार्थ के दो कण अलग-अलग होकर भी एक इकाई के रूप में काम करते हैं। इन वैज्ञानिकों के शोध परिणामों ने क्वांटम सूचना तंत्र के आधार पर नई तकनीक के विकास का पथ प्रशस्त किया है।

SBI PO के लिए जल्द करें आवेदन, ऐसे करें अप्लाई

इससे पहले सोमवार को मेडिसिन के लिए स्वीडन के आनुवांशिकी विशेषज्ञ (जेनेटिसिस्ट) स्वांते पाबो को वर्ष 2022 के लिए नोबेल पुरस्कार दिये जाने की घोषणा हुई थी। स्वीडन के आनुवांशिकी विशेषज्ञ स्वांते पाबो को विलुप्त होमिनिन और मानव विकास के जीनोम से संबंधित उनकी खोजों के लिए वर्ष 2022 का नोबेल पुरस्कार देने का ऐलान हुआ है। स्वांते पाबो विकासवादी आनुवंशिकी के क्षेत्र में विशेषज्ञता रखते हैं। पैलियोजेनेटिक्स के संस्थापकों में एक स्वांते पाबो ने निएंडरथल जीनोम पर बड़े पैमाने पर काम किया है। गुरुवार को साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार की घोषणा की जाएगी।

Tags: chemistry noblel prizenobel prizeNobel Prize 2022
Previous Post

कुल्लू के ऐतिहासिक दशहरा उत्सव में शामिल हुए पीएम मोदी, भगवान रघुनाथजी का लिया आशीर्वाद

Next Post

धुमाकोट बस हादसे में 32 की मौत, 18 घायल, रेस्क्यू पूरा

Writer D

Writer D

Related Posts

Tulsi
Main Slider

घर से दूर हो जाएगी पैसों की तंगी, ले आएं ये पौधे

16/07/2026
Paush Amavasya
Main Slider

इसके बिना अधूरी मानी जाती है पूजा, जानें नियम

16/07/2026
Rudraksha ki mala
Main Slider

रुद्राक्ष धारण करने से मिलती सभी कष्टों से मुक्ति, जानें माला पहनने के नियम

16/07/2026
Hair color
Main Slider

पहली बार हेयर कलर करते समय इन बातों का रखें ख्याल

16/07/2026
Makeup
Main Slider

बारिश में नहीं खराब होगा मेकअप, इन बातों का रखें ध्यान

16/07/2026
Next Post
Pauri bus accident

धुमाकोट बस हादसे में 32 की मौत, 18 घायल, रेस्क्यू पूरा

यह भी पढ़ें

elephant teach lesson

हाथी ने सेल्फी गर्ल को सिखाया ऐसा सबक, जानें कैसे?

12/09/2020
Chandra Nath Sinha

शिक्षक भर्ती घोटले में ‘दीदी’ के मंत्री के घर ED का छापा, 40 लाख कैश बरामद

23/03/2024
Even Sonu Sood's help could not save actress Mahi Vij's brother

सोनू सूद की मदद भी नहीं बचा पाई थी एक्ट्रेस माही विज के भाई को

07/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version