• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ हमारी प्राथमिकता, कन्या सुमंगला योजना का हो प्रचार-प्रसार : योगी

Writer D by Writer D
27/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने “मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना ” का लाभ पात्र बालिकाओं तक पहुंचाने के लिए तेजी से काम करने के निर्देश दिये हैं।

श्री योगी ने अपने सरकारी आवास से “मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना” की मंगलवार को वर्चुअली समीक्षा बैठक करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण और ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह योजना बालिकाओं के स्वास्थ्य एवं शिक्षा के स्तर में वृद्धि करने तथा उनके भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए सहायक सिद्ध हो रही है।

योजना के तहत अब तक 07 लाख 81 हजार बालिकाओं को लाभान्वित किया जा चुका है। उन्होंने योजना के सम्बन्ध में नियमित समीक्षा करते हुए अन्य सम्बन्धित विभागों से संवाद व समन्वय बनाकर कार्य किए जाने के निर्देश दिए।

दिल्ली में लगेगा बीजेपी के दिग्गजों का जमघट, CM योगी समेत ये नेता करेंगे शिरकत

इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए लक्ष्य निर्धारित कर पात्र बालिकाओं तक योजना का लाभ पहुंचाया जाए। उन्होंने ग्राम पंचायतों, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों, आशा वर्कर्स, अध्यापकों व प्रधानाचार्यों, बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालय आदि से ‘मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना’ के सम्बन्ध में समन्वय व संवाद किए जाने के निर्देश दिए। मंडल व जनपद स्तर पर योजना के प्रभावी कार्यान्वयन के ठोस प्रयास किए जाएं। मानक के अनुसार पात्र बालिकाओं तक योजना का लाभ पहुंचाने की दिशा में बेहतर रणनीति के साथ कार्य किए जाएं।

वर्चुअल बैठक में जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने जनपद में इस योजना की प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि 355 ऑनलाइन आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं, सभी श्रेणी के कुल पात्र लाभार्थी की संख्या 105 है। उन्होंने श्रेणी वार लाभान्वित लाभार्थियों की जानकारी दी और बताया कि जनपद में 2.18 लाख की धनराशि लाभार्थियों के बैंक खातों में हस्तांतरित की जा चुकी है।

58189 पंचायत सहायकों को CM योगी देंगे नियुक्ति, नौकरी के लिए रखी ये बड़ी शर्त

इस अवसर पर महिला कल्याण एवं बाल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाति सिंह, प्रमुख सचिव महिला कल्याण एवं बाल विकास वी0 हेकाली झिमोमी, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एवं सूचना संजय प्रसाद, सचिव मुख्यमंत्री आलोक कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags: beti-bachao-beti-padhaocm yogikanya sumangla yojnaLucknow Newsup newsYogi News
Previous Post

दिल्ली में लगेगा बीजेपी के दिग्गजों का जमघट, CM योगी समेत ये नेता करेंगे शिरकत

Next Post

कोरोना काल में भी योगी सरकार की योजनाओं से आधी आबादी को मिला प्रोत्‍साहन

Writer D

Writer D

Related Posts

Yamuna swells at Syanachatti
Main Slider

उत्तराखंड में बारिश का कहर! यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन, स्यानाचट्टी में होटलों तक पहुंची यमुना

31/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मंडियों का पुनरोद्धार हो, आधुनिक सुविधाओं से लैस हों सभी मंडियां: मुख्यमंत्री

31/07/2026
Mayawati
उत्तर प्रदेश

नाम बदलने की सियासत में मायावती की एंट्री, सरकार से की ये अपील

31/07/2026
shehzad poonawalla
Main Slider

भाजपा में सब ठीक नहीं? शहजाद पूनावाला के बायो ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

31/07/2026
Lucknow Nagar Nigam
Main Slider

भाजपा ने घोषित की नगर निगम की नई टीम, मुन्ना मिश्रा को मिली उपनेता की जिम्मेदारी

31/07/2026
Next Post

कोरोना काल में भी योगी सरकार की योजनाओं से आधी आबादी को मिला प्रोत्‍साहन

यह भी पढ़ें

Pakistani boat

समुद्री रास्ते से पाकिस्तानी घुसपैठ की कोशिश नाकाम, 300 करोड़ की ड्रग्स समेत 10 गिरफ्तार बरामद

26/12/2022

त्यौहारों पर किसी भी तरह का सार्वजनिक आयोजन और समागम न हों : शिवराज

14/08/2020

Amazon पर मिल रही है 25,999 रुपये में प्लास्टिक की बाल्टी, मग के दाम उड़ा देंगे होश

25/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version