• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बीजेपी के पूर्व सांसद के बेटे को PGI में नहीं मिला बेड, हुई दर्दनाक मौत

Writer D by Writer D
30/10/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Bhairo Prasad Mishra

Bhairo Prasad Mishra

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में बीजेपी के पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा (Bhairo Prasad Mishra) ने पीजीआई (PGI) अस्पताल में डॉक्टरों पर अपने बेटे का इलाज नहीं करने का गंभीर आरोप लगाया है जिससे उसकी मौत हो गई। भैरो प्रसाद मिश्रा ने कहा कि वो डॉक्टरों से गुहार लगाते रहे लेकिन उन्होंने इलाज नहीं किया। समय पर बेटे को इलाज नहीं मिलने की वजह से उसकी मौत हो गई।

खुद पूर्व सांसद (Bhairo Prasad Mishra) ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। कहा कि इमरजेंसी में बेड खाली नहीं होने की बात कह कर उनके बेटे को भर्ती नहीं किया गया।

जानकारी के मुताबिक लंबे समय से किडनी की बीमारी से ग्रसित प्रकाश मिश्रा की हालत रविवार को खराब हो गई थी। ऐसे में पूर्व सांसद उन्हें लेकर पीजीआई पहुंचे और डॉक्टरों से तुरंत भर्ती कर इलाज शुरू करने का आग्रह किया। वह बेटे को स्ट्रेचर पर लिटा कर डॉक्टरों के आगे उसे भर्ती करने के लिए गिड़गिड़ाते रहे। डेढ़ घंटे तक उन्होंने अपनी पूरी ताकत लगा दी, लेकिन वह बेटे को अस्पताल में भर्ती नहीं करा पाए।

अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें साफ तौर पर कह दिया कि बेड नहीं है। इसलिए उनके बेटे को भर्ती नहीं किया जा सकता। इस बात को लेकर अभी डॉक्टर और पूर्व सांसद (Bhairo Prasad Mishra) के बीच बहस चल ही रही थी कि प्रकाश मिश्रा ने दम तोड़ दिया। इधर, बेटे की मौत के बाद पूर्व सांसद का पारा गर्म हो गया। वह अस्पताल प्रबंधन और यहां तैनात डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए वहीं अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ही धरने पर बैठ गए।

इसके बाद मौके पर हंगामा मच गया। आनन फानन में पीजीआई के डायरेक्टर आरके धीमान भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच के आदेश दिए। उन्होंने बताया कि इसके लिए टीम गठित की गई है। इस जांच कमेटी में पीजीआई के डॉक्टर संजय राज, डीके पालीवाल और आरके सिंह को शामिल किया गया है। तीन सदस्यीय टीम जांच कर आज रिपोर्ट देगी। इस रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई होगी।

Tags: Bhairo Prasad MishraLucknow Newslucknow pgiup news
Previous Post

जानें कब रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत, इन नियमों का करें पालन

Next Post

बीजेपी सीएम के घर वोट मांगने पहुंच गए कांग्रेस प्रत्याशी, हैरत में पड़ गए लोग

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

भृगु आश्रम का विकास पौराणिक विरासत को सम्मान- जयवीर सिंह

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

ललकारकर भागने वाले को भगोड़ा कहते हैं, ओपी राजभर ने अखिलेश पर बोला तीखा हमला

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

महापुरुषों और महिलाओं का अपमान सपा की पुरानी पहचान, अमरपाल मौर्य का अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

12/10/2026
Main Slider

बाढ़ प्रभावित इलाकों में सफाई अभियान तेज, योगी सरकार का जलनिकासी और स्वास्थ्य सुरक्षा पर जोर

12/10/2026
Next Post
Shivraj Chauhan

बीजेपी सीएम के घर वोट मांगने पहुंच गए कांग्रेस प्रत्याशी, हैरत में पड़ गए लोग

यह भी पढ़ें

cisf

CISF कॉन्स्टेबल ट्रेड्समेन एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी, देने होंगे इतने जवाब

18/10/2023
CM Yogi

उत्तर प्रदेश में पेट्रोल-डीजल व घरेलू गैस सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉक, अफवाहों से बचने की अपील

11/03/2026
tea leaves

इस्तेमाल की हुई चाय की पत्ती चोट के घाव भरने का करती है

14/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version