• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

किसानों का भारत बंद का उत्तर प्रदेश में नहीं दिखा कोई असर

Writer D by Writer D
08/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Bharat bandh

Bharat bandh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

केंद्र सरकार के कृषि कानून को लेकर किसानों के आज के भारत बंद का उत्तर प्रदेश में कोई असर नहीं दिखा ।

दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठनों को बंद कराने की अपील करता एक भी किसान नहीं दिखा । विपक्षी दल के नेता खासकर समाजवादी के नेता और कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और लोगों से दुकान और अपने प्रतिष्ठान बंद करने की अपील की लेकिन उनकी बात व्यापारियों ने नहीं सुनी ।

जिलों में विपक्ष के नेताओं को पुलिस ने पहले ही घरों में नजरबंद कर दिया था । राज्य के सभी प्रमुख शहरों में रोज की तरह ही सरकारी और निजी प्रतिष्ठान खुले रहे और सड़कों पर वाहन दिखाई दिये । राजधानी लखनऊ में रोज की तरह आज भी सभी दुकाने खुल गई थीं तथा ऑटो,रिक्शा तथा अन्य वाहन दिखाई दे रहे थे । समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवास के सामने कल ही बैरिकेटिंग कर दी गई थी । सपा मुख्यालय के सामने भी बैरिकेटिंग थी तथा बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया था ।

अमित शाह से मुलाकात से पहले किसान नेताओं ने दिखाए तेवर, कही ये बड़ी बात

राज्य के पौराणिक और ऐतिहासिक चित्रकूट में बंद बेअसर था । सभी दुकान और प्रतिष्ठान रोज की तरह खुले रहे । जिले के बड़े किसान रघुवर दयाल ने कहा कि बंद एक राजनैतिक पैंतरेबाजी है ।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसानों के हक में फैसला लिया है । वो किसानों के हितों की अनदेखी कर ही नहीं सकते । विपक्ष आज जिस बिल को वापस करने की मांग कर रहा है उसे ही लागू करने के लिये 2008 में प्रदर्शन किया था । विपक्ष को आज बिल में खोट दिखाई दे रही है । मिली रिपोर्ट के अनुसार इसीतरह कानपुर, झांसी, वाराणसी, प्रतापगढ़, जौनपुर, गोरखपुर, बलिया, आजमगढ़, प्रयागराज, आगरा में बंद का कोई असर नहीं थी ।

समाजवादी पार्टी के प्रभाव वाले जिले इटावा में बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता दुकानों को बंद कराने मोटरसायकिल से निकले । बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को देख लोगों ने दुकानें बंद भी कर दीं लेकिन उनके जाते ही दुकानें फिर से खुल गईं । पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शामली में बंद का आंशिक असर था । छिटपुट दुकानें बंद दिखाई दी ।

देश में कोरोना वैक्सीन को जल्द मिल सकती है मंजूरी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुबह पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से बात कर सख्त हिदायत दी थी कि शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के साथ नरमी से पेश आया जाय लेकिन कानून हाथ में लेने वालों के साथ सख्ती से पेश आया जाये ।

Tags: bharat bandh coveragebharat bandh newsbharat bandh updateskisan andolan newskissan andolan updateskisssan aandolan updates in hindilatest UP newsNational newstoday bharat bandhup news in hindiकिसान आंदोलनभारत बंदभारत बंद आज
Previous Post

यूपी : मकान मालिक-किरायेदारों के लिए जल्‍द कानून लाएगी सरकार, 20 तक दें सुझाव

Next Post

बहन से बात करने से मना करने पर भाई को दे दी दर्दनाक मौत, 8 घंटे में ऐसे पकड़ा गया हत्यारोपी

Writer D

Writer D

Related Posts

Cow
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की गो संरक्षण नीति से निकला गो सेवा के साथ रोजगार का नया रास्ता

01/08/2026
Mukhyamantri Shikshak Cashless Medical Scheme
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, 42% शिक्षक-कार्मिकों की पूरी हुई ई-केवाईसी

01/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

मत्स्य पालन को गति देने के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश : केशव मौर्य

01/08/2026
rooftop solar plants
उत्तर प्रदेश

रूफटॉप सोलर ऊर्जाः देश में लखनऊ का पहला स्थान, शीर्ष 100 में उत्तर प्रदेश के 17 जनपद

01/08/2026
CM Dhami congratulated Tejaswin Shankar.
Main Slider

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस्विन शंकर को सीएम धामी ने दी बधाई

01/08/2026
Next Post
murder

बहन से बात करने से मना करने पर भाई को दे दी दर्दनाक मौत, 8 घंटे में ऐसे पकड़ा गया हत्यारोपी

यह भी पढ़ें

Actress Khushboo Sundar

एक्ट्रेस खुशबू सुंदर की कार को टैंकर ने मारी भीषण टक्कर, बाल-बाल बची

18/11/2020
george clooney and wife

अभिनेता ने किया बड़ा खुलासा, पूर्व राष्‍ट्रपति ओबामा की फ्री थ्रो शूटिंग में हुई थी पिटाई

04/12/2020
David Warner

टीम के प्रदर्शन से खुश नजर आए कप्तान डेविड वॉर्नर

04/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version