• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आज यूपी में प्रवेश करेगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा, स्वामी प्रसाद-पल्लवी पटेल भी होंगे शामिल

Writer D by Writer D
16/02/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, वाराणसी
0
Bharat Jodo Nyaya Yatra

Bharat Jodo Nyaya Yatra

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) शुक्रवार को प्रदेश की सीमा में प्रवेश करेगी। चंदौली के नौबतपुर से पदयात्रा करते हुए यात्रा पड़ाव बाजार में रात्रि विश्राम करेगी। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) प्रधानमंत्री मोदी के आदर्श गांव डोमरी में रात्रि विश्राम करेंगे। इसके लिए अवधूत भगवान राम समाधि स्थल के पास मिलिट्री ग्राउंड में टेंट लगाया गया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय (Ajay Rai) , प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय (Avinash Pandey)  सहित तमाम नेता वाराणसी में देर शाम तक तैयारियों में जुटे रहे।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) चंदौली से वाराणसी, भदोही, प्रयागराज, प्रतापगढ़ होते हुए 19 फरवरी को अमेठी पहुंचेगी। यहां से रायबरेली होते हुए 20 को लखनऊ आएगी। 21 फरवरी को लखनऊ से होते हुए उन्नाव और कानपुर के रास्ते 22 को झांसी पहुंचेगी। यात्रा के दौरान विभिन्न वर्ग के लोगों से राहुल गांधी संवाद करेंगे, कई स्थानों पर जनसभाएं भी होंगी।

लखनऊ में यात्रा के प्रबंधन को लेकर बृहस्पतिवार को प्रदेश केसह प्रभारी धीरज गुर्जर ने पार्टी नेताओं के साथ बैठक की। इस दौरान पूर्व मंत्री नकुल दुबे, शरद मिश्रा, मुकेश सिंह चौहान, वेद प्रकाश त्रिपाठी, शिव पांडेय, अनामिका यादव, अर्चना राठौर, ममता चौधरी आदि मौजूद रहे।

यात्रा में शामिल होंगे स्वामी प्रसाद और पल्लवी पटेल

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) में कई सपा नेता भी शामिल होंगे। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पहले ही इसकी घोषणा कर चुके हैं। बृहस्पतिवार को सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) और पल्लवी पटेल (Pallavi Patel) ने भी यात्रा में शामिल होने की बात कही है।

मणिपुर से शुरू होगी कांग्रेस की ‘भारत न्याय यात्रा’, 14 जनवरी से पदयात्रा करेंगे राहुल गांधी

स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि वह पूर्व में निर्धारित कार्यक्रमों के बीच न्याय यात्रा में शामिल होंगे। हालांकि कहां शामिल होंगे, अभी यह स्पष्ट नहीं किया है। विधायक डाॅ. पल्लवी पटेल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनकी कोशिश होगी कि वाराणसी में ही यात्रा में शामिल हों। वे 18 को प्रयागराज में होने वाली जनसभा में भी मौजूद रहेंगी।

Tags: bharat jodo nyay yatracongress partyLucknow Newspallavi patelpriyanka gandhirahul gandhiSwami Prasad Mauryaup news
Previous Post

Fighter ने 200 करोड़ का आंकड़ा छुआ

Next Post

विधान सभा के सदस्यों के हॉस्टल लगी आग, मौके पर दमकल की गाड़ियां

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि आज से, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

11/10/2026
Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी, लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें : मुख्यमंत्री

10/10/2026
Main Slider

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर प्रदेश में प्रथम, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
Next Post
MLA Hostel

विधान सभा के सदस्यों के हॉस्टल लगी आग, मौके पर दमकल की गाड़ियां

यह भी पढ़ें

Corona Recovery Rate

देश में कोरोना से राहत, 24 घंटों में 51 हजार से अधिक लोग रोगमुक्त, संक्रमितों का आंकड़ा 17 लाख के पार

02/08/2020
arrested

हत्या में फरार 25 हजार का ईनामी गिरफ्तार

02/06/2022
CM Dhami

सीएम धामी ने 15 ग्राम पचायतों को ‘स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2023’ से किया सम्मानित

18/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version