• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा का फैसला, LED स्क्रीन के जरिये होगा 70 विधानसभा क्षेत्रों में भूमिपूजन का सीधा प्रसारण

Desk by Desk
31/07/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
आदेश कुमार गुप्ता

आदेश कुमार गुप्ता

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। अयोध्या में श्रीराम मंदिर भूमि पूजन समारोह से आम जनता को जोड़ने के लिए भाजपा भी अपने स्तर पर तैयारी कर रही है। भूमि पूजन समारोह लोग सामूहिक तौर पर देख सकें इसके लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एलईडी स्क्रीन लगाने का फैसला किया गया है। घरों में दीप माला भी की जाएगी। इसके लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा।पांच अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में श्री राम मंदिर बनाने के लिए भूमि पूजन करेंगे।

ट्रैफिक नियम: ड्राइविंग करते समय मोबाइल पर बात करने पर लगेगा 10000 रुपए जुर्माना

भाजपा नेताओं का कहना है कि लंबे संघर्ष के बाद यह अवसर आया है। लोगों में इसे लेकर भारी उत्साह है। कोरोना संकट के कारण आम लोग इस ऐतिहासिक अवसर पर अयोध्या नहीं जा सकेंगे। दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि लोग सामूहिक रूप से इस कार्यक्रम को देख सकें इसके लिए प्रत्येक विधानसभा में एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी। कार्यकर्ता स्थानीय लोगों के साथ मिलकर इस गौरवशाली पल को देखेंगे। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता उस दिन दीप जलाएंगे। भाजपा कार्यकर्ता अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने कहा कि पांच अगस्त का दिन सभी के लिए यादगार रहने वाला है।

भाजपा के मुताबिक, दिल्ली की सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में राम जन्म भूमि पूजन का लाइव प्रसारण किया जाएगा। इसके लिए इंतजामात किए जा रहे हैं। 5 अगस्त को भाजपा नेता और कार्यकर्ता तो दीप जलाएंगे, साथ ही दिल्ली वासियों को भी दीप जलाने के लिए प्रेरित करेंगे। भाजपा कार्यकर्ता पड़ोसियों को भी दीप जलाने के लिए प्रेरित करेंगे।

गर्लफ्रेंड अंकिता बोली- ‘मैं डंके की चोट पर बोल सकती हूं वो डिप्रेशन में नहीं था’

आदेश कुमार गुप्ता ने बताया कि अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई लोग मौजूद रहेंगे, वहीं दिल्ली में भाजपा नेता और तमाम कार्यकर्ता दीप जलाकर इस अवसर पर जश्न मनाएंगे। यह देशवासियों को ऐतिहासिक मौका होगा।

दिल्ली में उत्सव जैसा माहौल

वहीं दिल्ली प्रदेश भाजपा के महासचिव राजेश भाटिया की मानें तो दिल्ली में भाजपा 5 अगस्ता को उत्सव के रूप में मनाएगी और कोशिश होगी कि दिल्ली का हर शख्स इस खुशी में शिरकत करे। हम दिल्ली के लोगों के साथ इस दिन को दिवाली की तरह मनाने की तैयारी कर रहे हैं।

Tags: Adesh Kumar GuptaAyodhya Ram Mandir Bhumi PujanAyodhya Ram Mandir Bhumi Pujan LIVE TelecastDelhi bjp chief Adesh Kumar Guptaआदेश कुमार गुप्ताराम मंदिर भूमि पूजन अयोध्या
Previous Post

गर्लफ्रेंड अंकिता बोली- ‘मैं डंके की चोट पर बोल सकती हूं वो डिप्रेशन में नहीं था’

Next Post

मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट, उत्तरप्रदेश उतराखंड और बिहार में हो सकती है जोरदार बारिश

Desk

Desk

Related Posts

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने 306 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी

23/09/2026
उत्तराखंड

बद्रीनाथ में बना आस्था का नया कीर्तिमान

23/09/2026
उत्तराखंड

ज्योलिकोट दूषित पेयजल प्रकरण पर मुख्य सचिव ने ली अधिकारियों के साथ बैठक

23/09/2026
उत्तराखंड

रंग लाई उत्तराखंड की नई फिल्म नीति, पांच साल में फिल्म शूटिंग पर 1,759 करोड़ रुपये खर्च

23/09/2026
उत्तराखंड

15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी उत्तराखंड की सड़कें, हर जिले में युद्धस्तर पर काम शुरू

23/09/2026
Next Post
मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट, उत्तरप्रदेश उतराखंड और बिहार में हो सकती है जोरदार बारिश

यह भी पढ़ें

railway footover bridge

रेलवे फुट ओवर ब्रिज का एक हिस्सा ढहा, 60 फीट की ऊंचाई से पटरी पर गिरे लोग

27/11/2022
CM Nayab Singh

मुख्यमंत्री सैनी का ऐलान, पंचकूला में 15 जुलाई से शुरू होगी सेब मंडी

16/06/2024
Swachh School

स्वच्छता की अलख जगा रहे विद्यार्थी, ‘स्वच्छ स्कूल’ का हुआ चयन, मिले पुरस्कार

28/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version