• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

12 लाख की डकैती में ‘भूत’ गिरफ्तार, खुलासा होने पर पुलिस भी हुई हैरान

Writer D by Writer D
05/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, बरेली
0
Deputy CMO was held hostage and robbed

Deputy CMO was held hostage and robbed

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

यूपी के बरेली में 7 नवंबर को एक डकैती पड़ी थी। पुलिस ने काफी कोशिश के बाद उस डकैती को डालने वाले गिरोह को पकड़ लिया और जब पूछताछ शुरू हुई तो पुलिस को चौंकाने वाली जानकारी मिली। ये डकैती ‘भूत’ और उसकी टोली ने डाली है। अब पुलिस ने भूत और उसके गिरोह को गिरफ्तार कर लिया है।

बरेली के नबाबगंज में 7 नवंबर को व्यापारी जलीस अहमद अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मकान की ऊपरी मंजिल पर सो रहे थे। उसी दौरान करीब एक दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने उनके घर पर धावा बोला और हथियारों के बल पर पूरे परिवार को बंधक बनाकर लाखों की नकदी व जेवर समेत करीब 12 लाख की डकैती डाली थी।

एसएसपी रोहित सजवाण ने बताया की कई टीम लगा कर बदमाशों की धरपकड़ के प्रयास शुरू किए। इसी दौरान पुलिस को पता चला कि फरहान जो कि दोस्तों और गैंग के मेंबर्स में भूत नाम से मशहूर है, के गिरोह ने इस डकैती को अंजाम दिया है।

घटना के 25 दिन बाद पुलिस ने वारादात का खुलासा करते हुए भूत गैंग के 10 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो बदमाश अभी भी फरार हैं। पुलिस को बदमाशों के पास से पांच तमंचों के साथ व्यापारी के घर से लूटे गए जेवर और ढाई लाख की नकदी भी बरामद हुई है।

सुकेश ने जैकलीन को 52 लाख का घोडा और 9 लाख की बिल्लियां दी थी गिफ्ट

दरअसल, फरहान के भूत नाम से मशहूर होने की कहानी भी कम दिलचस्प नहीं है। फरहान रात भर आवारागर्दी करता था और दिन में घोड़े बेच कर सोता था। बरेली के सुभाषनगर का रहने वाला फरहान गैंग का सरगना है।

पूछताछ में उसके साथियों ने पुलिस को बताया कि इसे लोग भूत इसलिए बुलाते हैं क‍ि वह दिन में सोता है और रातभर घूमता है। इसी के चलते उसे र‍िश्तेदार और दोस्त भूत कहने लगे। आलम ये हुआ क‍ि धीरे-धीरे पूरा मोहल्ला उसे फरहान की जगह भूत के नाम से बुलाने लगा। इसके बाद जब उसने जुर्म की दुनिया में कदम रखा तो उसकी गैंग का नाम भी भूत गैंग हो गया। भूत नाम के डर से छोटे-मोटे गिरोह उंसके सामने आने की हिम्मत नहीं जुटाते हैं।

गिरोह को गिरफ्तार करने वाली टीम  के प्रभारी  देहात एसपी राजकुमार अग्रवाल ने बताया क‍ि पकड़े गए बदमाशों ने पूछताछ में अपना नाम फरहान उर्फ भूत, मंजीत, इरशाद अहमद उर्फ भूरा उर्फ इशरार, इस्तकार उर्फ गंठा, आमिर, राजू खान, दानिश, अकील खां उर्फ कल्लू उर्फ कलवा, संजीव उर्फ गुड्डू, रोज वारसी उर्फ रोज उर्फ शहबाज खान उर्फ बिहारी बताया। वहीं उसके  फरार साथियों के नाम मुसाहिद उर्फ अजय, रुस्तम है। ऐसा नहीं है कि भूत गैंग की ये कोई पहली वारदात है। इन सभी के खिलाफ पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं। फ‍िलहाल भूत को जेल भेज दिया गया है।

Tags: barelliy newscrime newsrobberyup news
Previous Post

सुकेश ने जैकलीन को 52 लाख का घोडा और 9 लाख की बिल्लियां दी थी गिफ्ट

Next Post

दिल्ली में भी मिला Omicron वेरिएंट का पहला मरीज, LNJP में भर्ती

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

बिना पर्ची-खर्ची 34 हजार युवाओं को मिली नौकरी, युवा अग्निवीर संवाद में बोले सीएम धामी

17/07/2026
PM Modi
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी के हरियाणवी लहजे के कायल हुए जींदवासी

17/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

वर्षाकाल में नागरिकों को नहीं होनी चाहिए कोई असुविधा: एके शर्मा

17/07/2026
CM Dhami
Main Slider

अग्निवीरों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री धामी

17/07/2026
Rahul Gandhi-Akhilesh Yadav
Main Slider

150 सीटों की मांग पर अड़ी कांग्रेस, जीत के फॉर्मूले पर अड़ी सपा

17/07/2026
Next Post
Corona

दिल्ली में भी मिला Omicron वेरिएंट का पहला मरीज, LNJP में भर्ती

यह भी पढ़ें

iPhone 18 के लिए करना होगा लंबा इंतजार! 2026 में नहीं, तो फिर कब होगा लॉन्च?

2026 में नहीं होगा iPhone 18 लॉन्च, जानें कब मार्केट में आएगा आईफोन

24/12/2025
Mukul Roy

गृह मंत्रालय ने वापस ली मुकुल रॉय की सुरक्षा, ‘दीदी’ ने दी ‘Y’ कैटेगरी का कवर

17/06/2021

सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन

12/07/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version