• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सुप्रीम कोर्ट की कमेटी से भूपिंदर सिंह मान हुए अलग , कही-ये बड़ी बात

Desk by Desk
14/01/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
भूपिंदर सिंह मान Bhupinder Singh mann

भूपिंदर सिंह मान

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। मोदी सरकार के तीनों नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की कई सीमाओं पर किसानों का आंदोलन जारी है। कड़ाके की ठंड के बाद भी किसान सीमा पर डटे हुए  हैं। उनका कहना है कि जब तक तीनों काले कानून वापस नहीं लिए जाते हम यहीं बैठे रहेंगे।

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पोंगल उत्सव में हुए शामिल

वहीं सुप्रीम कोर्ट द्वारा कृषि कानूनों की समीक्षा के लिए बनाई गई चार सदस्यीय कमेटी के एक सदस्य भूपिंदर सिंह मान ने खुद को कमेटी से अलग कर लिया है। इसके बाद 15 जनवरी को होने वाली बैठक पर अनिश्चितता का माहौल पैदा हो गया है। सुप्रीम कोर्ट ने कृषि कानूनों की समीक्षा के लिए जो चार सदस्यीय कमेटी बनाई है उससे भूपिंदर सिंह मान ने खुद को अलग कर लिया है। मान का कहना है कि वह किसानों के जज्बात को देखते हुए कमेटी से अलग हुए हैं। उनका कहना है कि वह किसानों के साथ हमेशा खड़े रहेंगे और उनके हितों के खिलाफ कभी नहीं जाएंगे।

भूपिंदर मान के फैसले को राकेश टिकैत ने बताया आंदोलन की वैचारिक जीत

भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि, भूपिंदर सिंह मान का सुप्रीम कोर्ट की समिति से अलग होना किसान आंदोलन की वैचारिक जीत है। हम भूपिंदर सिंह मान को आमंत्रित करते हैं कि वह भी आंदोलन में शामिल हों। राकेश टिकैत ने कहा कि इस बार का गणतंत्र दिवस ऐतिहासिक होगा।

26 जनवरी की परेड में कई लाख ट्रैक्टर शामिल होंगे। पूरा आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से चलाया जाएगा। हिंसा करने वाले किसी भी शख्स से किसान संगठनों का कोई लेना-देना नहीं है। अगर आंदोलन में कोई भी हिंसा करता है तो वह खुद इसका जिम्मेदार होगा। वह आगे बोले कि, संयुक्त किसान मोर्चा ने 26 जनवरी की परेड के लिए दिल्ली सरकार से  पांच लाख राष्ट्रीय ध्वज की मांग की है।

ग्रेटर नोएडा के जलपुरा सेक्टर एक निवासी खुर्शीद सैफी टायर पंक्चर का काम करते हैं। उन्होंने यूपी गेट पर चल रहे किसान आंदोलन में सेवा करने के लिए अपनी चलती-फिरती 800 कार को लगा दिया है। इस चलती फिरती दुकान में टायर पंचर से लेकर हवा भरने और कई प्रकार का सामान रखा हुआ है। वह आंदोलन में शामिल किसानों की गाड़ियों में कमी को दूर करने का काम कर रहे हैं।

 

Tags: Bhupinder Singh mannfarmers protestGhaziabad Hindi SamacharGhaziabad News in HindiLatest Ghaziabad News in Hindiभूपिंदर सिंह मान
Previous Post

शुरुआत में लुढ़का शेयर बाजार, फिर नए शिखर पर हुआ बंद

Next Post

घाटी में हो रही जमाने वाली ठंड, पहलगाम में पारा -11.1 डिग्री सेल्सियस

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

गांवों को वोट बैंक समझने वालों की राजनीति से गांव पीछे रह गए- सीएम योगी

02/10/2026
Main Slider

जनता के पैसे पर डकैती डालने वालों की जेबें प्रधानमंत्री मोदी ने खाली कराईं: मुख्यमंत्री

02/10/2026
Main Slider

अखिलेश के विपक्षी एकता के आह्वान पर संजय निषाद-दानिश आजाद का पलटवार, बोले- सिर्फ बयानबाजी से कुछ हासिल नहीं होगा

02/10/2026
उत्तराखंड

राज्य आंदोलनकारियों और शहीदों के परिजनों के सम्मान व कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री धामी

02/10/2026
Main Slider

गांधी और शास्त्री जयंती पर मुख्यमंत्री धामी ने किया भावपूर्ण स्मरण, अर्पित किए श्रद्धासुमन

02/10/2026
Next Post
pahalgam

घाटी में हो रही जमाने वाली ठंड, पहलगाम में पारा -11.1 डिग्री सेल्सियस

यह भी पढ़ें

central government is considering increasing the age of marriage of girls

केंद्र सरकार लड़कियों की शादी की उम्र बढ़ाने पर कर रही विचार जानिए यह खास वजह

17/08/2020
Power

तीन दिन नहीं होंगे बिजली उपभोक्ताओं के ये काम, ये है इसकी वजह

09/07/2023

यूपी सरकार के विभिन्न विभागों में 18 वैकेंसी, जानें योग्यता समेत जरूरी बातें

23/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version