• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दिल्ली कैपिटल्स की जीत से प्वॉइंट टेबल में फिर बड़ा बदलाव

Desk by Desk
04/10/2020
in Categorized
0
delhi capitals

आईपीएल प्वाइंट टेबल

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली| श्रेयस अय्यर के 38 गेंद में नाबाद 88 रन और युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ के आक्रामक अर्धशतक के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने रनों के पहाड़ के बीच खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में शनिवार को कोलकाता नाइट राइडर्स को 18 रन से हरा दिया।

दिल्ली ने बल्लेबाजों की ऐशगाह शारजाह में चार विकेट पर 228 रन बनाए जिसके जवाब में केकेआर की टीम आठ विकेट पर 210 रन ही बना सकी। केकेआर के लिए इंग्लैंड के विश्व कप विजेता कप्तान इयोन मोर्गन और राहुल त्रिपाठी ने सातवें विकेट के लिए 78 रन जोड़कर टीम को मैच में बनाए रखा लेकिन 19वें ओवर में मोर्गन और फिर अगले ओवर में त्रिपाठी के आउट होने के बाद परिणाम साफ हो गया था।

अयोध्या में मस्जिद और अस्पताल के निर्माण के लिए मिली पहली आर्थिक मदद

इस मैच में मोर्गन ने 18 गेंद में पांच छक्कों और एक चौके की मदद से 44 रन बनाए। वहीं त्रिपाठी ने 16 गेंद में तीन चौकों और तीन छक्कों के साथ 36 रन जोड़े। इससे पहले हर्षल पटेल ने 13वें ओवर में केकेआर को लगातार दो झटके देकर नीतिश राणा (35 गेंद में 58) और कप्तान दिनेश कार्तिक (आठ) को आउट किया। दिल्ली के लिए एनरिच नोर्टजे ने तीन और हर्षल पटेल ने दो विकेट लिए।

कोलकाता नाइटराइडर्स ने अब तक खेले अपने चार मैचों में से दो में जीत हासिल की है, जबकि दो में उसे हार का मुंह देखना पड़ा है। टूर्नामेंट के प्वाइंट टेबल में कोलकाता 4 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है। दिल्ली की बात करें, तो वह इस जीत के साथ प्वाइंट टेबल में पहले स्थान पर काबिज हो गई है।

उसे अपने चार मैचों में से तीन में जीत मिली है, लेकिन एक मैच में हार का सामना करना पड़ा है। दिल्ली के पास रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के समान अभी छह अंक हैं लेकिन टीम नेट रनरेट में आगे है।

Tags: "IPL point tablecricketcricket newsDevdutt PaddikalHindi Cricket NewsIndian Premier LeagueIPL 2020IPL 2020 latest point tableIPL latest point tableipl newsIPL point table 2020KKR vs Delhilatest cricket newsPrithvi Shawrajasthan royalsRCB vs RajasthanRoyal Challengers Bangalore vs Rajasthan RoyalsSharjahShreyas Iyervirat kohliआईपीएल 2020 लेटेस्ट प्वॉइंट टेबलआईपीएल पॉइंट टेबलआईपीएल प्वाइंट टेबलआईपीएल लेटेस्ट प्वॉइंट टेबलआरसीबी वर्सेस राजस्थानकेकेआर वर्सेस दिल्लीदेवदत्त पड्डीकलपृथ्वी शॉरॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर बनाम कोलकाता नाइट राइडर्सविराट कोहलीशारजाहश्रेयस अय्यर
Previous Post

अयोध्या में मस्जिद और अस्पताल के निर्माण के लिए मिली पहली आर्थिक मदद

Next Post

KKR के खिलाफ धमाकेदार पारी खेलने के बाद श्रेयस अय्यर ने कही ये बात

Desk

Desk

Related Posts

forehead
Categorized

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

28/06/2026
Vishnu Paudel
Categorized

नेपाल के पूर्व वित्त मंत्री विष्णु पौडेल अदालत में पेश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ सकती है रिमांड

23/06/2026
CM Yogi
Categorized

दिल्ली अग्निकांड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया गहरा शोक

03/06/2026
Sawan
Categorized

कब शुरू होगा भगवान शिव का प्रिय महीना? जानिए सावन सोमवार और पूजा का महत्व

02/06/2026
Peanut
Categorized

मूंगफली से बनाएं ये टेस्टी डिश, कभी भी उठाए इसका लुत्फ

21/05/2026
Next Post
Delhi Capitals

KKR के खिलाफ धमाकेदार पारी खेलने के बाद श्रेयस अय्यर ने कही ये बात

यह भी पढ़ें

आतंकियों ने की हत्या

J&K : बडगाम में BDC चेयरमैन की आतंकियों ने की गोली मारकर हत्या

23/09/2020
सीएम योगी cm yogi

किसानों की दिक्कतों को दूर करने के लिए सरकार कृतसंकल्पित : योगी

02/01/2021
Chamu

भारत को जानने के लिए संस्कृत का ज्ञान आवश्यक: पद्मश्री चमू

11/09/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version