• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम नायब सिंह की अध्यक्षता में HPPC की बैठक में फैसला, पुलिस को मिलेंगे बुलेट प्रूफ गाडिय़ां और कॉलेजों को कंप्यूटर

Writer D by Writer D
26/06/2024
in राजनीति, राष्ट्रीय, हरयाणा
0
CM Nayab Singh

CM Nayab Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने स्कूलों में विज्ञान शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए साइंस स्ट्रीम के 729 क्लस्टर स्कूलों में जल्द ही बायोलॉजी और केमिस्ट्री लैब में नए उपकरण लगाने का फैसला किया है। इसके साथ ही पुलिस के बुलेट प्रूफ गाड़िया, वाटर कैनन और वज्र वाहन खरीदने को भी मंजूरी दी गई।

मुख्यमंत्री नायब सिंह (CM Nayab Singh) की अध्यक्षता में बुधवार को हुई हाईपावर परचेज कमेटी (एचपीपीसी) की बैठक में कई फैसले लिए गए। बैठक के बाद सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि जनरल साइंस लैब के लिए भी लगभग 10 करोड़ रुपये के उपकरणों की खरीद को मंजूरी दी गई है। बैठक में कॉलेजों के लिए भी 3836 कंप्यूटर की खरीद के लिए भी लगभग 24 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है। मुख्यमंत्री (CM Nayab Singh) ने कहा कि राज्य सरकार बच्चों को गुणवत्तापूर्क शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है और विज्ञान, गणित विषयों पर विशेष फोकस किया जा रहा है।

सरकार ने आपात स्थिति से निपटने के लिए हरियाणा पुलिस को आधुनिक उपकरणों से लैस करने जा रही है। बैठक में पुलिस विभाग के लिए आठ वाटर कैनन, नौ वज्र वाहन, 14 ट्रक और तीन बुलेट प्रूफ वाहन की खरीद को भी मंजूरी दी गई। इन सभी वाहनों की खरीद पर लगभग 11 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा, 695 कंप्यूटर, 1100 ई-चालान मशीनें और अन्य उपकरणों की खरीद को भी मंजूरी दी गई है। इन पर लगभग 14 करोड़ रुपये की लागत आएगी। उच्चाधिकार प्राप्त क्रय समिति (एचपीपीसी) और विभागीय उच्चाधिकार प्राप्त क्रय समिति (डीएचपीपीसी) की बैठक में कुल 1500 करोड़ रुपये के कॉन्ट्रैक्ट तथा विभिन्न वस्तुओं की खरीद को मंजूरी दी गई।

कांग्रेस में चेहरे बदले हैं, चरित्र आज भी अधिनायकवादी : योगी

बैठक में कैबिनेट मंत्री कंवर पाल, मूलचंद शर्मा, रणजीत सिंह, जे.पी दलाल, डॉ.बनवारी लाल, राज्य मंत्री श्रीमती सीमा त्रिखा,महिपाल ढांडा और असीम गोयल नन्यौला भी उपस्थित रहे।

गांवों में स्थापित होंगे 468 इंडोर जिम

राज्य सरकार ग्रामीण अंचल में किए जा रहे प्रकल्पों जैसे योग एवं व्यायामशालाएं, लाइब्रेरी बनाना व वेलनेस सेंटर इत्यादि बनवा रही है। इसी कड़ी में पंचायतों में इंडोर जिम स्थापित करने की भी योजना है। इसके तहत जल्द ही गांवों में 468 इंडोर जिम स्थापित किए जाएंगे, जिसके लिए आज लगभग 50 करोड़ रुपये से अधिक के जिम उपकरणों की खरीद को मंजूरी दी गई है। इंडोर जिम में 25 प्रकार के उपकरण लगाए जाएंगे।

Tags: Chandigarh NewsCM Nayab Singhharayana newsNational news
Previous Post

कांग्रेस में चेहरे बदले हैं, चरित्र आज भी अधिनायकवादी : योगी

Next Post

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मिले मुख्यमंत्री धामी, दी बधाई

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Chardham Yatra
Main Slider

चारधामों को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम तेज, यात्रा सीजन में 798 टन कचरा एकत्रित

26/09/2026
Main Slider

गंगोत्री धाम पहुंचे मुख्य सचिव, पूजा-अर्चना कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की भेंट

26/09/2026
CM Yogi- PM Modi
Main Slider

दिल्ली में योगी की अहम मुलाकात, PM मोदी से मिले; नितिन नबीन से भी बैठक

26/09/2026
Next Post
CM Dhami

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मिले मुख्यमंत्री धामी, दी बधाई

यह भी पढ़ें

Ajay Jadeja

ये दिग्गज क्रिकेटर बना जामनगर राजघराने का वारिस, जाम साहब ने किया ऐलान

12/10/2024
भारी पड़ा भारत

अहमदाबाद में फिर इंग्लैंड पहले दिन ही पस्त, भारी पड़ा भारत

04/03/2021

अमित शाह से मिलने उनके घर पहुंचे कैप्टन अमरिंदर

27/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version