• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, अब डिजिटल मीडिया पर भी रहेगी नजर

Desk by Desk
11/11/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
अब डिजिटल मीडिया पर नजर Now watch on digital media

अब डिजिटल मीडिया पर नजर

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। डिजिटल मीडिया अब केंद्रीय सूचना व प्रसारण मंत्रालय के अधीन आ गया है। केंद्र सरकार नेइस आशय का आदेश बुधवार को जारी कर दिया है। बता दें कि इस बारे में फैसला बीते सप्ताह मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया था।

Government issues order bringing online films and audio-visual programmes, and online news and current affairs content under the Ministry of Information and Broadcasting. pic.twitter.com/MoJAjW8fUH

— ANI (@ANI) November 11, 2020

सरकार के इस फैसले के लागू होने के बाद अब डिजिटल मीडिया भी सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधीन और नियंत्रण में होगा। आदेश के अनुसार अब ऑनलाइन फिल्मों, ऑडियो-विजुअल कार्यक्रमों और ऑनलाइन समाचार और करेंट अफेयर्स (सम सामयिक) के कंटेट (सामग्री) सूचना और प्रसारण मंत्रालय के तहत आएंगे।

बिहार चुनाव : जदयू ने हिलसा सीट पर 12 वोटों से किया कब्जा, राजद को मिली हार

सरकार का यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। आदेश के अनुसार ऑनलाइन विषय-वस्तु प्रदाताओं द्वारा उपलब्ध कराए गए फिल्म और दृश्य-श्रव्य कार्यक्रम और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर समाचार और समसामयिक विषय-वस्तु सूचना मंत्रालय के अधीन आएंगे।

इनमें अब ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर न्यूज पोर्टल्स के साथ-साथ Hotstar, Netflix और Amazon Prime Video जैसे स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स भी शामिल रहेंगे।

बता दें कि इस आदेश से पहले केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में एक मामले की वकालत करते हुए कहा था कि ऑनलाइन माध्यमों का नियमन टीवी से ज्यादा जरूरी है। इसके बाद ही सरकार ने ऑनलाइन माध्यमों से न्यूड़ या कंटेट देने वाले माध्यमों को मंत्रालयों के तहत लाने का कदम उठाया है।

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने एक मामले की सुनवाई करते हुए इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को रेगुलेट करने की जरूरत पर जोर दिया था। इस पर केंद्र सरकार ने कोर्ट से कहा था कि अगर सुप्रीम कोर्ट को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए मानक तय करने हैं तो पहले डिजिटल मीडिया के लिए नियम कानून बनाने होंगे।

अपनी इस बात के पीछे सरकार ने तर्क देते हुए कहा था कि इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया के लिए पहले से गाइडलाइन बनी हुई हैं। सरकार ने ये भी कहा था कि डिजिटल मीडिया की पहुंच अधिक होती है और उसका असर भी कहीं ज्यादा होता है।

 

यहां हेट स्पीच को लेकर भी नियम बनाने के लिए सरकार ने जोर दिया है। बता दें, पिछले साल सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा था कि सरकार ऐसा कोई कदम नहीं उठाना चाहती जिससे मीडिया की स्वतंत्रता पर कोई असर पड़े। उन्होंने ये भी कहा था कि प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथ-साथ फिल्म्स पर जिस तरह का नियमन है, उसी तरह का कुछ नियमन ओवर-द-टॉप (OTT) प्लेटफॉर्म्स पर भी होना चाहिए।

Tags: audio visual programmescentral governmentcontentDigital mediaIndia News in HindiLatest India News UpdatesMinistry of Information and Broadcastingonline films
Previous Post

रमा एकादशी से शुरू हो जाता है लक्ष्मी पूजन, जानिए इस व्रत का महत्व

Next Post

Dhanteras 2020: जानिए धनतेरस की पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व

Desk

Desk

Related Posts

Multani Mitti
Main Slider

डल स्किन भी खिल उठेगी, इन तरीकों से करें इस मिट्टी का इस्तेमाल

17/07/2026
PM Modi
Main Slider

प्रधानमंत्री का 18वां हरियाणा दौरा: 12,470 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की मिलेगी सौगात

16/07/2026
CM Dhami strict on Silkyara tunnel accident
उत्तराखंड

सिलक्यारा टनल हादसे पर मुख्यमंत्री धामी सख्त, श्रमिकों की सुरक्षा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता

16/07/2026
cm dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना

16/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

हरेला केवल पर्व नहीं, प्रकृति संरक्षण का जनआंदोलन है: मुख्यमंत्री धामी

16/07/2026
Next Post
धनतेरस 2020

Dhanteras 2020: जानिए धनतेरस की पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व

यह भी पढ़ें

देश में कोरोना के सर्वाधिक 97,894 नये मामले, संक्रमितों की संख्या 51 लाख के पार

17/09/2020
FDI policy amended in Yogi Cabinet

यूपी में विदेशी निवेश बढ़ाने के लिए योगी सरकार की पहल, एफडीआई पॉलिसी में किया संशोधन

04/11/2024
CM Vishnudev Sai

नक्सलवाद और भ्रष्टाचार की पोषक थी कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार : विष्णुदेव साय

01/03/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version