• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नहीं संभल रहा शेयर बाजार, सेंसेक्‍स 700 अंक टूटा

Writer D by Writer D
25/10/2024
in Business
0
Share Market

share market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में आज लगातार दबाव की स्थिति बनी हुई है। आज की कारोबार की शुरुआत भी गिरावट के साथ हुई, लेकिन खरीदारी के सपोर्ट से शेयर बाजार (Share Market) ने काफी हद तक रिकवरी भी की। इसके बाद बिकवाली का दबाव बन जाने की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक ने गोता लगा दिया। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.27 प्रतिशत और निफ्टी 0.15 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट (Share Market) के दिग्गज शेयरों में से कोल इंडिया, जेएसडब्ल्यू स्टील, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, बीपीसीएल और टाटा स्टील के शेयर 3.04 प्रतिशत से लेकर 1.73 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर नेस्ले, एक्सिस बैंक, हिंदुस्तान युनिलीवर, महिंद्रा एंड महिंद्रा और टीसीएस के शेयर 1.89 प्रतिशत से लेकर 0.88 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट (Share Market) में 2,213 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 943 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,270 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 12 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 18 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल शेयरों में से 23 शेयर हरे निशान में और 27 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज 162.98 अंक की गिरावट के साथ 73,842.96 अंक के स्तर पर खुला। शुरुआती कारोबार में ही खरीदारी का सपोर्ट मिलने पर ये सूचकांक उछल कर 73,987.47 अंक के स्तर पर पहुंच गया। लेकिन इसके बाद बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण ये सूचकांक गिरता चला गया। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 198.19 अंक की कमजोरी के साथ 73,807.75 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

‘Tito’ को भी मिलेगी रतन टाटा की दौलत, जाते-जाते सबके लिए कर गए व्यवस्था

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 97.45 अंक टूट कर 22,404.55 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में खरीदारी का सपोर्ट मिलने पर कुछ देर के लिए ये सूचकांक उछल कर हरे निशान में 22,509.05 अंक के स्तर तक पहुंचा। लेकिन इसके बाद बिकवाली का दबाव बन जाने की वजह से ये सूचकांक दोबारा लाल निशान में गिर गया। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 34.80 अंक की गिरावट के साथ 22,467.20 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन शनिवार को सेंसेक्स 88.91 अंक यानी 0.12 प्रतिशत की तेजी के साथ 74,005.94 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 35.90 अंक यानी 0.16 प्रतिशत उछल कर 22,502 अंक के स्तर पर शनिवार के कारोबार का अंत किया था।

Tags: Business NewsBusiness news in hindilatest business newsShare Marketshare market newsshare market updates
Previous Post

‘Tito’ को भी मिलेगी रतन टाटा की दौलत, जाते-जाते सबके लिए कर गए व्यवस्था

Next Post

राष्ट्रपति दो दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंची, सीएम साय ने किया स्वागत

Writer D

Writer D

Related Posts

Share Market
Business

शेयर बाजार में शानदार कमबैक! सेंसेक्स-निफ्टी में मजबूती

28/04/2026
Gold-Silver
Business

सोने की चमक पड़ी फीकी, चांदी भी हुई नरम

27/04/2026
Share Market
Business

शेयर बाजार में रौनक! सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार तेजी

27/04/2026
Gold-Silver
Business

सोने के दामों में आई गिरावट, चांदी ने भी लगाएं गोता

24/04/2026
Shiv Ratan Agarwal
Business

भुजिया किंग शिव रतन अग्रवाल का निधन, बिकाजी फूड्स इंटरनेशनल को बनाया ग्लोबल ब्रांड

23/04/2026
Next Post
CM Vishnudev Sai welcomed President Murmu

राष्ट्रपति दो दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंची, सीएम साय ने किया स्वागत

यह भी पढ़ें

bjp

BJP ने जारी की MLC प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, यहां देखें सूची

19/03/2022
car theft

घर के सामने से क्रेटा कार चोरी, सीसीटीवी खंगाल रही है पुलिस

13/01/2021
हर्षवर्धन Harshvardhan

आयुर्वेद का वैश्विक केन्द्र स्थापित करना चाहता है भारत : हर्षवर्धन

19/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version