• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अमित शाह की सुरक्षा में बड़ी चूक, आस-पास घूम रहा आंध्र प्रदेश सांसद का PA

Writer D by Writer D
08/09/2022
in Main Slider, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय
0
Amit Shah

Amit Shah

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) हाल ही में मुंबई के दौरे पर पहुंचे थे। इस दौरान उनकी सुरक्षा में चूक मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक शख्स काफी देर तक अमित शाह के आस पास घूमता दिखा। जब अधिकारियों को शक हुआ तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
संदिग्ध का नाम हेमंत पवार है, जो महाराष्ट्र के धुले का रहने वाला है। पूछताछ के दौरान उसने खुद को आंध्र प्रदेश के एक सांसद का पीए बताया।

हाथ में पहन रखा था गृह मंत्रालय का बैंड

जानकारी के मुताबिक 32 साल के हेमंत ने गृह मंत्रालय का बैंड पहन रखा था। जिसकी बदौलत वह कई घंटों तक गृहमंत्री के आस-पास घूमता रहा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह संदिग्ध व्यक्ति राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस के घर के बाहर भी ब्लेजर पहन कर घूमता हुआ नजर आया था।

मुंबई दौरे पर पहुंचे अमित शाह ने लाल बाग के राजा के भी दर्शन किए। उनके साथ सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद थे।

जब गृह मंत्रालय के किसी अधिकारी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी, तब उसकी तलाश शुरू की गई। हालांकि, पुलिस ने उसे 3 घंटे में ही खोज लिया, जब वह अपने घर धुले के लिए निकल रहा था। पुलिस के सूत्रों ने बताया कि हेमंत पवार आंध्र प्रदेश के सांसद के पीए के तौर पर काम करता है। उसके पास संसद का पास भी है। लेकिन उसने जो गृह मंत्रालय का बैंड हाथ में पहन रखा था, वह उसके लिए अधिकृत नहीं था और इसका इस्तेमाल करने के लिए उसे सजा भी हो सकती है।

पुलिस को आशंका है कि हेमंत किसी व्यक्ति को यह दिखाना चाहता था कि वह वरिष्ठ नेताओं के कितने करीब है और वह गृह मंत्रालय में काम करता है।

बीएमसी चुनाव को लेकर मुंबई दौरे पर पहुंचे थे अमित शाह (Amit Shah)

अमित शाह (Amit Shah) मंगलवार को मुंबई दौरे पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने बीएमसी चुनाव को लेकर डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के आवास पर सभी सांसदों, विधायकों, एमएलसी और पार्षदों के साथ बैठक की थी।

इस दौरान अमित शाह (Amit Shah) ने कहा था कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खेमे वाली शिवसेना ही असली शिवसेना है। अमित शाह का ये बयान ऐसे वक्त पर आया, जब महाराष्ट्र में सत्ता परिवर्तन के बाद से एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे के बीच शिवसेना पर दावे को लेकर चुनाव आयोग से सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई जारी है।

Tags: amit shahEknath Shindemumbai bmc electionMumbai News
Previous Post

08 सितंबर राशिफल: आज इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

Next Post

गोरखपुर में बन रहा है प्रदेश का पहला आयुष विश्वविद्यालय

Writer D

Writer D

Related Posts

Deependra Chaudhary took oath as Commissioner in Uttarakhand Right to Service Commission.
उत्तराखंड

उत्तराखंड सेवा का अधिकार आयोग में दीपेन्द्र चौधरी ने आयुक्त पद की शपथ ली

02/09/2026
Ashish Chauhan
उत्तराखंड

मसूरी रोड के संवेदनशील प्वाइंट्स पर डीएम का एक्शन, मौके पर परखी सड़क-ढलान और ड्रेनेज की स्थिति

02/09/2026
150 people stranded in the Mandakini floods were safely rescued.
Main Slider

चित्रकूट में मंदाकिनी की बाढ़ में फंसे 150 लोगों को सुरक्षित निकाला, योगी सरकार का राहत तंत्र सतर्क

02/09/2026
Anand Bardhan
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने की प्रदेश में रोपवे परियोजनाओं की समीक्षा

02/09/2026
CM Dhami
Main Slider

26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र

02/09/2026
Next Post
AYUSH University

गोरखपुर में बन रहा है प्रदेश का पहला आयुष विश्वविद्यालय

यह भी पढ़ें

Petrol Pump

आधी रात पेट्रोल पंप के बाहर लगी लंबी कतारें, एक फरवरी से कीमतें बढ्ने की उम्मीद

29/01/2023
Hyundai Crater का धमाकेदार डेब्यू: आ रही है नई ऑफ-रोडिंग कॉम्पैक्ट SUV

Hyundai Crater धमाका: नई कॉम्पैक्ट ऑफ-रोड SUV एंट्री के लिए तैयार!

22/11/2025

कल से आप नहीं कर पाएंगे किसी की Call Record, ये है वजह

10/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version