• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पीएम मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक, अचानक काफिले के सामने आई महिला

Writer D by Writer D
16/11/2023
in झारखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
PM Modi

PM Modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) की सुरक्षा में एक बड़ी चूक होने के मामले में तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। मोदी आदिवासी नेता बिरसा मुंडा (Birsa Munda Birth Anniversary) की जयंती के अवसर पर दो दिवसीय दौरे पर झारखंड  गए थे।

पीएम मोदी (PM Modi) की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों में बुधवार को उस उक्त अफरा-तफरी का माहौल हो गया था, जब प्रधानमंत्री जेल चौक स्थित बिरसा मुंडा मेमोरियल सह पार्क जा रहे थे। इसी दौरान रेडियम रोड में अचानक एक महिला प्रधानमंत्री के काफिले के आगे आ गई। महिला के अचानक कारकेड में घुसने की वजह से इमरजेंसी ब्रेक लगाना पड़ा। कुछ ही सेकेंड में मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मी महिला को वहां से हटाकर किनारे ले गए। इसके बाद पीएम का काफिला आगे बढ़ा।

ये हुए निलंबित

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान ड्यूटी में लापरवाही बरतने के लिए एक एएसआई (ASI) और दो कांस्टेबल को निलंबित किया गया है। निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों में एएसआई अबू जफर, कांस्टेबल छोटेलाल टुडू और कांस्टेबल रंजन कुमार शामिल हैं। उन्होंने बताया कि पकड़ी गई महिला की पहचान संगीता झा के रूप में हुई है। वह कथित तौर पर अपने पति से परेशान थी और उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराना चाहती थी।

काफिले के सामने आई महिला

रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि उसकी शादी 2012 में झारखंड के देवघर जिले के जमुनी गांव में एक व्यक्ति से हुई थी। साल 2016 के बाद उनके बीच आए दिन झगड़ा होने लगा। सिन्हा ने बताया कि महिला चाहती थी कि पति का वेतन उसके खाते में आए। इस सिलसिले में वह इस साल अक्तूूबर में प्रधानमंत्री से मिलने दिल्ली भी गई थीं और वहां 10 दिन तक रहीं। हालांकि, निराशा हाथ लगी। महिला ने राष्ट्रपति से मिलने की भी कोशिश की थी। जब सभी प्रयास बेकार हो गए, तो वह देवघर में अपने ससुराल लौट आईं।

गरीब बुजुर्गों को आधार से पेंशन भुगतान करने वाला पहला राज्य बना यूपी

अधिकारी ने बताया कि महिला को सूचना मिली की प्रधानमंत्री झारखंड (Jharkhand) की राजधानी आने वाले हैं, तो वह रांची आ गईं। महिला ने मंगलवार रात रोड शो के दौरान उनसे मिलने की कोशिश की, लेकिन असफल रही और बुधवार को राजभवन जाने का भी प्रयास किया। उन्होंने कहा कि वह राजभवन से निराश होकर लौट रही थीं, लेकिन रेडियम रोड पर अचानक उन्हें प्रधानमंत्री के काफिले का सायरन सुनाई दिया और वह अचानक काफिले के सामने आ गईं।

Tags: Jharkhand newsNational newspm modi
Previous Post

गरीब बुजुर्गों को आधार से पेंशन भुगतान करने वाला पहला राज्य बना यूपी

Next Post

Chandrayaan-3 के रॉकेट का हिस्सा अमेरिका के पास प्रशांत महासागर में गिरा, ISRO ने की पुष्टि

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Chardham Yatra
Main Slider

चारधामों को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम तेज, यात्रा सीजन में 798 टन कचरा एकत्रित

26/09/2026
Main Slider

गंगोत्री धाम पहुंचे मुख्य सचिव, पूजा-अर्चना कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की भेंट

26/09/2026
CM Yogi- PM Modi
Main Slider

दिल्ली में योगी की अहम मुलाकात, PM मोदी से मिले; नितिन नबीन से भी बैठक

26/09/2026
Next Post
Chandrayaan-3

Chandrayaan-3 के रॉकेट का हिस्सा अमेरिका के पास प्रशांत महासागर में गिरा, ISRO ने की पुष्टि

यह भी पढ़ें

वरिष्ठ पत्रकार व न्यूज़ नेशन के एंकर रवीद्र शर्मा की भीषण सड़क हादसे में मौत

14/07/2021
murder

कहासुनी के बाद मां ने मारा डंडा, बेटे की मौत

11/10/2021
Teacher's Murder

Teacher Murder: शिक्षक का शव परिजनों को सौंपा, शुरू हुआ कॉपियों का मूल्यांकन

19/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version