• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बड़ी खबर : भारत में कब आएगी कोरोना वैक्सीन और क्या होगी कीमत?

Desk by Desk
11/08/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
एएनएम ने 20 लोगों को लगाया कोरोना का टीका

एएनएम ने 20 लोगों को लगाया कोरोना का टीका

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। रूस में वैक्सीन आने के बाद दुनियाभर में चर्चाएं तेज हो गई हैं। रूस ने दावा किया है कि उसके यहां 12 अगस्त को वैक्सीन का पंजीकरण होगा और अक्तूबर महीने से पूरे देश में बड़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा।

हालांकि रूस के इन दावों पर ब्रिटेन और अमेरिका समेत कई अन्य देशों के विशेषज्ञों ने इस वैक्सीन की सुरक्षा और प्रभावशीलता पर सवाल उठाए हैं। इस बीच पुणे की सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने भी बता दिया है कि उसकी वैक्सीन कब तक बाजार में आ जाएगी।

मशहूर शायर राहत इंदौरी का निधन, कोरोना पॉजिटिव आई थी रिपोर्ट

सीरम इंस्टीट्यूट दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीन निर्माता कंपनी है। वह भारत में कोविशील्ड नाम से वैक्सीन लॉन्च करने जा रही है। इस वैक्सीन को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने विकसित किया है। इसे तैयार करने के लिए सीरम इंस्टीट्यूट ने एस्ट्राजेनेका फार्मा कंपनी के करार किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला ने कहा कि कोरोना वैक्सीन इस साल के अंत तक तैयार हो सकती है। उन्होंने इसकी कीमत के बारे में कहा कि अगले दो महीने में वैक्सीन के दामों का एलान किया जाएगा।

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने हाल ही में बताया था कि वैक्सीन के लिए बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन और गावी के साथ बड़ी साझेदारी हुई है।  इसके तहत भारत और निम्न आय वाले देशों के लिए वैक्सीन की 100 मिलियन यानी 10 करोड़ खुराक के उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है।

बता दें कि ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन के अलावा सीरम इंस्टीट्यूट नोवावैक्स की वैक्सीन का भी उत्पादन करने वाला है। इन दोनों वैक्सीन के उत्पादन में साझेदारी के तहत बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन ने करीब 150 मिलियन डॉलर की मदद करने का फैसला लिया है। सीरम इंस्टीट्यूट को इसे बनाने में प्रति खुराक तीन डॉलर की लागत आ सकती है। यह भारतीय रुपये के हिसाब से करीब 225 रुपये होता है। इसलिए ऐसा माना जा रहा है कि इस वैक्सीन की कीमत 225 रुपये हो सकती है।

आसाराम को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, सेंट्रल जेल में मिलेगा आश्रम का खाना

अदार पूनावाला ने पहले कहा था कि अगस्त के अंत तक, पुणे और मुंबई में 4,000 से 5,000 लोगों को वैक्सीन का इंजेक्शन लगाया जाएगा, जो कि ट्रायल का ही एक भाग होगा और यह दो महीने तक चलने वाला है। उन्होंने कहा था कि कंपनी का लक्ष्य साल के अंत तक 300 मिलियन से 400 मिलियन यानी 30 करोड़ से 40 करोड़ खुराक बनाने का है।

लखनऊ जिला जेल में 2 दर्जन से अधिक कैदियों की दवा के रिएक्शन से तबीयत बिगड़ी

कहा जा रहा है कि ऑक्सफोर्ड की इस वैक्सीन ने कोरोना वायरस के खिलाफ दोहरा मार करने में सफलता हासिल की है। ट्रायल के दौरान वैक्सीन के प्रभाव से इंसानी शरीर में एंटीबॉडी और टी-कोशिकाएं दोनों बनीं। आपको बता दें कि टी-कोशिकाएं वायरस की पहचान करने में मदद करती हैं, जबकि एंटीबॉडी वायरस से लड़ती है। इस वैक्सीन पर विश्व स्वास्थ्य संगठन समेत पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हुई हैं।

Tags: adar poonawallaCorona vaccinecorona vaccine in indiacorona vaccine updatecoronavirus vaccinecoronavirus vaccine oxfordcoronavirus vaccine updatecoronavirus vaccine updatesOxford vaccineserum institute vaccineworld's largest vaccine makerअदार पूनावालाऑक्सफोर्ड कोरोना वैक्सीनऑक्सफोर्ड वैक्सीनकोरोना वायरस वैक्सीनकोरोना वायरस वैक्सीन अपडेटकोरोना वैक्सीनकोरोना वैक्सीन अपडेटभारत कोरोना वैक्सीनभारत में कब आएगी कोरोना वैक्सीन?भारत में कोरोना वैक्सीनभारत वैक्सीनसीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियासीरम इंस्टीट्यूट वैक्सीन
Previous Post

मशहूर शायर राहत इंदौरी का निधन, कोरोना पॉजिटिव आई थी रिपोर्ट

Next Post

देश के 6 मेट्रो शहरों से कोलकाता आने वाली फ्लाइट्स की 31 अगस्त तक नो एंट्री

Desk

Desk

Related Posts

PM Modi
नई दिल्ली

‘हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं हिमवीर’, ITBP जवानों को PM मोदी का संदेश

24/10/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड के 500 नर्सेज और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य

23/10/2026
Main Slider

ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव

23/10/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड में विकास कार्यों के लिए ₹496 करोड़ की स्वीकृति

23/10/2026
पंजाब

आपत्तिजनक शब्दावली पर घिरे सुखपाल खैहरा, पंजाब विधानसभा से हुए निलंबित

23/10/2026
Next Post

देश के 6 मेट्रो शहरों से कोलकाता आने वाली फ्लाइट्स की 31 अगस्त तक नो एंट्री

यह भी पढ़ें

cm pushkar dhami

CM पुष्कर ने देवभूमि हिमालयन सुपर 30 ट्रस्ट की वेबसाइट का किया लोकार्पण

28/08/2021
reliance group

रिलायंस-फ्यूचर ग्रुप डील को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने दी मंजूरी

21/11/2020
BCCI

BCCI के महाप्रबंधक ने दिया इस्तीफा, जानें पूरी वजह

31/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version