• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बच्चों को चोरी कर बेचने वाले बड़े रैकेट का पर्दाफाश, कई लोग हिरासत में

Writer D by Writer D
26/07/2021
in Main Slider, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
child theft racket busted

child theft racket busted

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अलीगढ़ पुलिस ने बच्चों को चोरी कर बेचने के एक बड़े रैकेट का खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में कई लोगों को हिरासत में लिया है, जो गाजियाबाद व अलीगढ़ से सड़क किनारे झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले गरीब परिवारों के बच्चे चुराकर अमीर घरों में जिनके बच्चे नहीं होते थे उनको बेच दिया करते थे।

पुलिस ने मामले में उन लोगों को भी हिरासत में लिया है जिन लोगों ने इन बदमाशों से बच्चे खरीदे थे। पुलिस ने कुछ मासूम बच्चों को भी बरामद किया है। सूचना सुनकर वह परिवार भी थाने पहुंच गए जिनके बच्चे चोरी हुए थे। पुलिस अभी इस नेटवर्क के बारे में और जानकारी कर रही है। पुलिस ने 16 बेचने व खरीदने व मध्यस्थता करने वाले अपराधियों को हिरासत में लिया है जिन्हें कुछ महिलाएं भी शामिल हैं व 5 बच्चे भी बरामद किए हैं। बरामद बच्चों में गाजियाबाद के दो व अलीगढ़ के तीन बच्चे हैं।

दरअसल, अलीगढ़ में पिछले कुछ महीनो में सड़क किनारे रहने वाले गरीब परिवारों के बच्चे चोरी होने की सूचनाएं पुलिस को मिल रही थी। यह परिवार वह लोग थे जो कूड़ा बीनने, नट जाति के या इसी तरह के अन्य लोग थे। इन लोगों के बच्चे लगातार गायब हो रहे थे। बच्चा चोरी की घटनाएं पुलिस के लिए सिरदर्द बनी हुई थी, जिसके बाद एसएसपी अलीगढ़ ने ऑपरेशन खुशी अभियान चलाया, जिसमें पुलिस की कुछ टीम इस मामले के खुलासे के लिए लगाई गई थी।

एंबुलेंस चालकों की हड़ताल शुरू, 108 और 102 एंबुलेंस सेवा ठप

आज थाना महुआ खेड़ा पुलिस ने ऐसे ही एक रैकेट का पर्दाफाश किया है और कुछ बच्चा चोरों को गिरफ्तार किया है। यह लोग बच्चा चुराकर जिनके बच्चे नहीं होते थे। उन परिवारों में इन मासूमों को बेच दिया करते थे। इसके एवज में ₹50000 से कई लाख तक की रकम ली जाती थी। पुलिस ने इन बदमाशों की निशानदेही पर कुछ बच्चों को भी बरामद किया है व बच्चा खरीदने वाले कुछ लोगों को भी हिरासत में लिया है। पुलिस पूरे नेटवर्क के बारे में और जानकारी कर रही है।

बच्चा चोरी के मामले के खुलासे की जानकारी होने के बाद अलीगढ़ में जिन गरीब महिलाओं के बच्चे चोरी हुए थे वह भी थाना महुआ खेड़ा पहुंच गई। उन महिलाओं ने बताया कि हमारे पास एक गाड़ी आई उन्होंने हमें धमकाया और फिर हमारे घर वाले को उठा कर ले जा रहे थे। हम पूरी रात जागे। जब हम करीब 4:00 बजे सो गए तो सुबह पता चला कि बच्चा गायब है। बच्चा कौन ले गया यह पता नहीं है. आज हमको पता चला किसी ने बताया कि बच्चे मिले हैं इसलिए हम अपने बच्चों की तलाश करने थाने आए हैं।

राफेल की दूसरी स्क्वाड्रन हाशिमारा एयर बेस पर तैनात, जानें कितनी खतरनाक हैं ये हथियार… 

अलीगढ़ के एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि जनपद अलीगढ़ पुलिस द्वारा एक बड़ी कार्रवाई की गई है, जिसमें बच्चा चुराने वाले, उनको मध्यस्थता कर बेचने वाले और खरीदने वाले इस तरह के अपराधी व्यक्तियों के पूरे गैंग का पर्दाफाश किया गया है। यह अंतर्जनपदीय गैंग है और 16 लोगों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने एक ही रात में चले ऑपरेशन में 5 बच्चे बरामद किए हैं। यह बच्चे पिछले 7 माह के अंदर विभिन्न जनपदों से चोरी किए गए थे। अगर इस गैंग के मुख्य अभियुक्तों की बात करें तो दुर्योधन अनिल और शुभम है।

यह मूलरूप से तीनों अपराधी इसके सरगना है। यह तीनों बच्चे चुराया करते थे। यह अक्सर रात में अकेले बच्चे जो घर के बाहर होते थे उनको चुराकर के कुछ महिलाएं हैं। उनका गिरोह है इनमें बबली नेहालक्ष्मी चांदनी और रेखा है इन महिलाओं को बेचा करते थे और इन के माध्यम से निसंतान दंपतियों को बेचा करते थे। इसके एवज में ₹50000 से लेकर कई लाख तक लिया करते थे। दो बच्चे गाजियाबाद से और तीन बच्चे अलीगढ़ से चोरी हुए थे। इस गुड वर्क करने वाली टीम को ₹25000 इनाम की घोषणा की गई है।

Tags: aligarh crime newsaligarh newschild theft racket bustedcrime newsup news
Previous Post

राफेल की दूसरी स्क्वाड्रन हाशिमारा एयर बेस पर तैनात, जानें कितनी खतरनाक हैं ये हथियार… 

Next Post

पॉर्न स्टार मिया खलीफा की टूटी शादी, बोली- बहुत कोशिश की लेकिन….

Writer D

Writer D

Related Posts

cm yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को बनाया स्मार्ट, ओटीआर से बढ़ेगी पारदर्शिता

14/07/2026
The aroma of UP's herbal tea reached America and Europe
उत्तर प्रदेश

यूपी की हर्बल टी की सुगंध पहुंची अमेरिका-यूरोप

14/07/2026
Vishwa Yuva Kaushal Diwas
उत्तर प्रदेश

विश्व युवा कौशल दिवस पर बुधवार को लखनऊ में सजेगा कौशल, रोजगार और नवाचार का महाकुंभ

14/07/2026
Launch of the Bhuli programme
Main Slider

‘भुली’ कार्यक्रम का शुभारंभ: उत्तराखंड की 150 महिला उद्यमियों को मिलेगा तकनीकी, वित्तीय और विपणन सहयोग

14/07/2026
cm dhami-PM Modi
Main Slider

केंद्र से उत्तराखंड को ₹451.63 करोड़ की बड़ी सौगात, पूंजीगत विकास परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार

14/07/2026
Next Post
Mia Khalifa

पॉर्न स्टार मिया खलीफा की टूटी शादी, बोली- बहुत कोशिश की लेकिन....

यह भी पढ़ें

हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ

उत्तर प्रदेश हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ के वकीलों का प्रदर्शन समाप्त

06/03/2021
Dawood Ibrahim

दाऊद इब्राहिम का करीबी रियाज भाटी गिरफ्तार

27/09/2022
Firing

गंगा नहाने गए युवक को गोली मारी

10/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version