• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आजम खान को बड़ी राहत, रामपुर उपचुनाव पर सुप्रीम कोर्ट ने जारी किए ये निर्देश

Writer D by Writer D
09/11/2022
in उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली, रामपुर, राष्ट्रीय
0
azam khan

azam khan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली/रामपुर। सपा विधायक आजम खान (Azam Khan) को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने बुधवार को रामपुर में उपचुनाव कराने को लेकर फिलहाल अभी पूरी प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट ने रामपुर सत्र अदालत को आदेश दिया है कि वह पहले आजम खान की अपील पर विचार करे। इसके बाद चुनाव आयोग को नतीजे के आधार पर 11 नवंबर को या उसके बाद रामपुर विधानसभा सीट के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के लिए एक गजट अधिसूचना जारी करने का निर्देश दिया।

मालूम हो कि आजम खान (Azam Khan) को रामपुर कोर्ट ने भड़काऊ भाषण देने के मामले में दोषी करार दिया था। उन्हें तीन साल की सजा सुनाई गई। सपा नेता ने इस आदेश को सेशन्स कोर्ट में चुनौती दी। इस मामले में अब 10 नवंबर को सुनवाई होने है। वहीं इस बीच दोषी ठहराए जाने के बाद सपा नेता की विधानसभा की सदस्यता रद्द कर दी गई और रामपुर सीट पर उपचुनाव की घोषणा कर दी गई। सुप्रीम कोर्ट ने 7 नवंबर को आजम खान की विधानसभा सदस्यता रद्द किए जाने के मामले में यूपी सरकार और चुनाव आयोग को नोटिस जारी कर जवाब देने को कहा था।

इस मामले में आजम (Azam Khan) को सुनाई गई है सजा

जिस मामले में आजम खान (Azam Khan) को ये सजा हुई है, वो 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान का है। कथित रूप से आजम खान ने रामपुर की मिलक विधानसभा में एक चुनावी भाषण के दौरान आपत्तिजनक और भड़काऊ टिप्पणियां की थीं। इसकी शिकायत भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने की थी। इसी मामले में रामपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट 27 अक्टूबर को अपना फैसला सुनाते हुए आजम खान को दोषी करार दिया है।

सुबह सुबह सीएम योगी ने किये ठाकुर जी के दर्शन

अब आजम की सदस्यता इसलिए रद्द की गई है क्योंकि साल 2002 में जन प्रतिनिधित्व अधिनियम में किए गए संशोधन के मुताबिक सजा की अवधि पूरी होने के बाद छह साल तक चुनाव लड़ने की पाबंदी रहती है। पहले ये पाबंदी फैसला सुनाने के दिन से ही लागू होती थी। लेकिन उसमें तकनीकी खामियां दिखीं। इसके बाद संसद ने इसमें संशोधन किया। इसके मुताबिक सजा प्राप्त व्यक्ति अपनी सजा पूरी करने के बाद भी छह साल तक चुनाव नहीं लड़ सकेगा।

Tags: azam khanby-election newsdelhi newsNational newsrampur by electionRampur NewsSupreme Courtup nes
Previous Post

सुबह सुबह सीएम योगी ने किये ठाकुर जी के दर्शन

Next Post

अवैध गैस रिफिलिंग के दौरान मकान में ब्लास्ट, तीन झुलसे

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

सुनिश्चित होगा हर व्यक्ति की समस्या का समाधान : मुख्यमंत्री योगी

30/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में सिंगारी इंडस्ट्रीज ने 15 देशों के साथ किए 201 करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू

29/09/2026
अमरोहा

UPITS-2026 में अमरोहा के शहद-कुकीज का जलवा, इटली-ओमान और नीदरलैंड के खरीदारों ने दिए बड़े ऑर्डर

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS: गन्ने की नई उन्नत किस्में बनाएंगी किसानों को समृद्ध

29/09/2026
Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
Next Post
cylinder explosion

अवैध गैस रिफिलिंग के दौरान मकान में ब्लास्ट, तीन झुलसे

यह भी पढ़ें

CM Yogi heard the problems in Janta Darshan

जनता की समस्याओं पर त्वरित संवेदनशीलता दिखाएं अधिकारी : मुख्यमंत्री

06/06/2025
Yami Gautam

यामी गौतम से फैन ने पूछा- क्या आप ड्रग्स लेती हैं?, तो दिया ऐसा जवाब

11/10/2020
Team India

दूसरे डे-नाइट टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया बैंगलोर पहुंची

09/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version