• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जेल में बंद बबलू श्रीवास्तव को बड़ी राहत, इस मामले में कोर्ट ने किया दोषमुक्त

Writer D by Writer D
05/07/2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बरेली
0
Bablu Srivastava

Bablu Srivastava

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जेल में बंद अंडरवर्ल्ड डॉन ओम प्रकाश श्रीवास्तव उर्फ बबलू श्रीवास्तव (Bablu Srivastava) को स्पेशल जज गैंगस्टर एक्ट से बड़ी राहत मिली है। बबलू श्रीवास्तव को कोर्ट ने बरी कर दिया है। बबलू श्रीवास्तव के भांजे संकल्प श्रीवास्तव को भी कोर्ट ने दोषमुक्त करार दिया है। बाकी अन्य आरोपियों को अपहरण कांड में दोषी करार दिया गया है, जिनकी सजा पर 3 बजे बहस होगी। इसके बाद 4 बजे अदालत फैसला सुनाएगी।

जानकारी के अनुसार, बहुचर्चित सर्राफा कारोबारी पंकज महिंद्रा अपहरण कांड में गैंगस्टर कोर्ट ने ये फैसला सुनाया है। प्रयागराज के गैंगस्टर एक्ट के स्पेशल जज विनोद कुमार चौरसिया की अदालत ने इस मामले की सुनवाई की। दरअसल, प्रयागराज के सर्राफा कारोबारी पंकज महिंद्रा के अपहरण मामले में अंडरवर्ल्ड डॉन बबलू श्रीवास्तव (Bablu Srivastava) समेत 10 लोग आरोपी बनाए गए थे।

सर्राफा व्यवसायी पंकज महिंद्रा का अपहरण सितंबर 2015 में हुआ था। उस समय बबलू श्रीवास्तव (Bablu Srivastava) के नाम पर सर्राफा कारोबारी से 10 करोड़ की फिरौती मांगी गई थी। इस मामले में एसटीएफ ने फतेहपुर के एक फार्म हाउस से पंकज महिंद्रा को बरामद किया था। मौके से पुलिस ने नौ एमएम व 32 बोर की दो पिस्टल, 315 बोर का तमंचा, आल्टो कार, लैपटॉप, मोबाइल, फर्जी सिमकार्ड भी बरामद किए थे।

बरेली जेल में बंद डॉन बबलू श्रीवास्तव (Bablu Srivastava) को कोर्ट में आज वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया। बाकी 9 आरोपी फैसला सुनाए जाने के समय अदालत में मौजूद रहे। इस मामले में अभियोजन की ओर से 21 गवाहों को पेश किया गया था।

बबलू (Bablu Srivastava) बनना चाहता था आईएएस

बबलू श्रीवास्तव (Bablu Srivastava) का असली नाम ओम प्रकाश श्रीवास्तव है। वो उत्तर प्रदेश के गाजीपुर का रहने वाला है। जिला मुख्यालय के आम घाट कॉलोनी में उसका परिवार रहता था। बेहद सामान्य परिवार में पैदा हुआ बबलू पढ़ने में तेज था। वो पहले आईएएस अफसर बनना चाहता था, लेकिन बड़े भाई विकास श्रीवास्तव के भारतीय सेना में कर्नल बनने के बाद उसकी ख्वाहिश बदल गई। वो भी वर्दी पहनकर फौजी बनने का सपना देखने लगा।

चार्जशीट में दरोगा ने किया ऐसा कारनामा, देखकर जज के भी उड़ गए होश

आगे की पढ़ाई और तैयारी के लिए लखनऊ पहुंचा। लखनऊ के लॉ कॉलेज में दाखिले के बाद उसने तैयारी शुरू की। साल 1982 में कॉलेज में चुनाव हो रहे थे। उसके एक दोस्त नीरज जैन ने महामंत्री पद के लिए पर्चा दाखिल कर दिया। बबलू भी उसके लिए प्रचार करने लगा। एक दिन विरोधी गुट के साथ झगड़ा हो गया। इसमें एक छात्र को चाकू मार दिया गया। इसके बाद बबलू श्रीवास्तव (Bablu Srivastava) को कई बार जेल हो गई। यहीं से जरायम की दुनिया में उसके कदम पड़ गए।

Tags: bablu srivastavabareiley newscrime newsdon (Bablu Srivastava)
Previous Post

CTET जुलाई 2024 का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

Next Post

शहीद सुखदेव सिंह के रिश्तेदार पर जानलेवा हमला, धारदार हथियार से किया लहुलुहान

Writer D

Writer D

Related Posts

BSB
उत्तर प्रदेश

छात्रों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता, बीएसबी से संबद्ध विद्यालयों को मुख्यधारा से जोड़ रही योगी सरकार

23/06/2026
Keshav Prasad Maurya
Main Slider

केशव मौर्य की पहल, CM आवास योजना में एसिड अटैक पीड़ितों को प्राथमिकता

23/06/2026
Khan Global Classes sealed after Lucknow fire
Main Slider

लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रयागराज में बड़ी कार्रवाई, खान ग्लोबल क्लासेस सील

23/06/2026
CM Yogi pays tribute to Dr. Shyama Prasad Mukherjee
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रवाद की लौ प्रज्ज्वलित करता रहेगा डॉ. मुखर्जी का बलिदान: मुख्यमंत्री

23/06/2026
Mussoorie Municipality Office
Main Slider

उत्तराखंड में हड़कंप, मसूरी नगर पालिका और CM आवास को बम से उड़ाने की धमकी

23/06/2026
Next Post
Sandeep Thapar Gora

शहीद सुखदेव सिंह के रिश्तेदार पर जानलेवा हमला, धारदार हथियार से किया लहुलुहान

यह भी पढ़ें

Chennai Super Kings

डेथ ओवरों में बॉलिंग न मिलने से निराश दीपक चाहर से धोनी ने कही ये बात

19/09/2020

शोपियां में आतंकियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, सुरक्षाबलों ने मार गिराए 2 आतंकवादी

07/10/2020
G-20 delegates

G-20 सम्मेलन में डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर और साइबर सिक्योरिटी पर हुई चर्चा

14/02/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version