• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आगरा ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, तीन लाख रुपयों के लिए हुई थी हत्या, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

Desk by Desk
01/09/2020
in Main Slider, आगरा, उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
आगरा ट्रिपल मर्डर केस

आगरा ट्रिपल मर्डर केस

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में ट्रिपल मर्डर केस में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। हत्या में शामिल बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पकड़ लिया। इस ट्रिपल मर्डर के पीछे तीन लाख रुपयों के लेन-देन की बात सामने आई है।

रविवार को आगरा में एतमाउद्दौला के फाउंड्री नगर क्षेत्र स्थित नगला किशनलाल में रविवार की रात पति-पत्नी और बेटे की जिंदा जलाकर हत्या कर दी गई थी और परिवार के तीन सदस्यों के शव सोमवार की सुबह कमरे में जली हालत में मिले थे।

आगरा : एक ही परिवार के तीन लोगों की निर्मम हत्या, घर के अंदर मिले अधजले शव

पुलिस का कहना है कि इस ट्रिपल मर्डर केस में शामिल बदमाशों से पुलिस की देर रात मुठभेड़ हुई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बदमाश एतमाउद्दौला की 80 फुटा रोड से निकलेंगे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बदमाशों को मोटरसाइकिल से जाते समय रोका लेकिन भागने के प्रयास में बदमाशों ने पुलिस पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं और दो बदमाशों के पैरों में गोलियां लगीं। मुठभेड़ में घायल ट्रिपल मर्डर के मास्टरमाइंड सुभाष और वकील को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

ब्याज के पैसों ने ले ली जान

पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली कि ट्रिपल मर्डर के पीछे तीन लाख रुपयों का मामला है। मृतक बबलू ने ब्याज पर सुभाष को तीन लाख रुपये दिये थे। बबलू अपने रुपयों को वापस मांग रहा था और सुभाष पैसे देने से इनकार कर रहा था। बस इस बात को लेकर बदमाश सुभाष ने अपने साथी वकील के साथ मिलकर हत्या की योजना बना ली।

दिवंगत प्रणब मुखर्जी का पार्थिव शरीर पहुंचा घर, पीएम मोदी देंगे श्रद्धांजलि

ये था पूरा मामला

पुलिस ने बताया कि सोमवार रात में मोहल्ले में जागरण चल रहा था। सुभाष ने मौका देखकर बबलू उसके पिता और माता को बारी-बारी से अपने घर बुलाया। टेप से उनके हाथ पैर बांधे और हत्याएं कर दी। तीनों की हत्या करने के बाद लाशों को बारी- बारी से उनके घर ले जाकर रखा और मिट्टी का तेल छिड़ककर आग के हवाले कर दिया। तीन लोगों की हत्याएं की गई, मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी गई। लेकिन घर के अंदर से किसी की चीख-पुकार या शोर-शराबे की आवाज तक बाहर नहीं आई।

Tags: 24ghante online.comagra crime newsagra newsagra triple murder case solvecrime news in hindikilling three peopleLatest Agra News in HindiLatest Uttar Pradesh News in HindiRuthless Murdertriple murderआगराट्रिपल मर्डरतीन लोगों की हत्यानिर्मम हत्या
Previous Post

रसोई गैस सिलेंडर के दाम में लगातार चौथे महीने नहीं दिखी कोई बढ़ोत्तरी

Next Post

विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- भारत-चीन के रिश्तो में आपसी समझ बनाना जरूरी

Desk

Desk

Related Posts

Nand Gopal Nandi visited flood affected areas of Chitrakoot
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार सतर्क, कई जिलों में 6 सितंबर तक भारी बारिश-बाढ़ का पूर्वानुमान

01/09/2026
CM Dhami questions the full verses of Vande Mataram.
Main Slider

वंदे मातरम के पूरे पदों पर धामी का सवाल—“क्यों नहीं गाना चाहती कांग्रेस”

01/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी पर मथुरा में पहली बार होगा भव्य ड्रोन शो, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

01/09/2026
Banshidhar Tiwari
Main Slider

सोशल मीडिया के दौर में भी विश्वसनीय समाचारों की अहमियत बरकरार: बंशीधर तिवारी

01/09/2026
Aseem Arun
उत्तर प्रदेश

हमारी बेटियों में है अपार प्रतिभा और आत्मविश्वास : असीम अरुण

01/09/2026
Next Post
forign minister jayshankar

विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- भारत-चीन के रिश्तो में आपसी समझ बनाना जरूरी

यह भी पढ़ें

spotless glowing skin

गर्मियों में भी ग्लो करेगी स्किन, फेस पर करें ये स्प्रे

11/04/2024

कमलनाथ ने अपने बयान पर दी सफाई, ‘आइटम’ को बताया संसद का शब्द

19/10/2020
उत्तर प्रदेश मनवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान

उन्नाव घटना पर उत्तर प्रदेश मनवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान, एसपी से मांगी जांच आख्या

18/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version