• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चेन्नई सुपरकिंग्स को बड़ा झटका, ड्वेन ब्रावो IPL टूर्नामेंट से आउट

Desk by Desk
21/10/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, खेल, राष्ट्रीय
0
ड्वेन ब्रावो IPL से आउट dwayne bravo

ड्वेन ब्रावो IPL से आउट

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2020 के प्लेऑफ से चेन्नई सुपरकिंग्स लगभग बाहर हो चुकी है। इसके बाद टीम की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।

टीम के स्टार ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ग्रोइन की चोट के चलते आईपीएल के इस सीजन से बाहर हो गए हैं। चेन्नई के लिए यह एक झटके से कम नहीं है, क्योंकि वह ब्रावो के जरिए प्लेऑफ की बुझ रही लौ को कायम रख सकती थी।

चोट के चलते सालों से टीम की जान रहे 37 वर्षीय ब्रावो 17 अक्तूबर को शारजाह में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में अंतिम ओवर नहीं डाल पाए थे। इसके बाद चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को रविंद्र जडेजा से आखिरी ओवर करवाना पड़ा। जड़ेजा को इस ओवर में तीन छक्के लगे और चेन्नई यह मैच हार गई।

बिहार चुनाव: रैली में गरजे योगी, बोले- राहुल और ओवैसी दोनों करेंगे देश का नुकसान

सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथन ने बताया कि ड्वेन ब्रावो को ग्रोइन की चोट के कारण आईपीएल से बाहर रखा गया है। इस आईपीएल में ब्रावो ने छह मैच खेले और दो पारियों में केवल सात रन बनाए। हालांकि, उन्होंने 8.57 की इकॉनमी रेट के साथ इतने ही मैचों में छह विकेट हासिल किए हैं।

10 मैचों में से सात हार के बाद चेन्नई का प्लेऑफ तक पहुंचने का अभियान पहले ही पटरी से उतर चुका है। टीम वर्तमान में लीग तालिका में सबसे नीचे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स पहले से ही वरिष्ठ खिलाड़ियों सुरेश रैना और हरभजन सिंह की अनुपस्थिति से प्रभावित थी, दोनों ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए इस आईपीएल में भाग नहीं लिया। कप्तान धोनी और केदार जाधव जैसे कुछ सीनियर खिलाड़ियों की खराब फॉर्म ने भी टीम का बेड़ा गर्क किया है।

महाराष्ट्र : बीजेपी को बड़ा झटका, एकनाथ खडसे का इस्तीफा, एनसीपी में होंगे शामिल

कुछ हफ्तों के लिए बाहर हो सकते हैं ब्रावो: फ्लेमिंग

मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा कि चेन्नई सुपर किंग्स के डेथ ओवरों की गेंदबाजी के विशेषज्ञ ड्वेन ब्रावो ग्रोइन की चोट के कारण ‘कुछ दिनों या कुछ हफ्तों’ के लिए इंडियन प्रीमियर लीग से बाहर हो सकते हैं।

फ्लेमिंग ने कहा कि ऐसा लगता है कि उसकी (ब्रावो की) दायीं ग्रोइन में चोट है, बेशक यह इतनी गंभीर है कि वह दोबारा गेंदबाजी के लिए मैदान पर नहीं आ पाया, वह निराश है कि वह अंतिम ओवर नहीं फेंक पाया।

फ्लेमिंग ने कहा कि ब्रावो की चोट का आंकलन किया जाएगा। मुख्य कोच ने सुपरकिंग्स की पांच विकेट की हार के बाद कहा कि उसकी चोट का आंकलन किया जाएगा, इस समय आप मान सकते हैं कि वह कुछ दिन या कुछ हफ्तों के लिए बाहर हो गया है।

Tags: Chennai Super KingsCricket News in HindiDelhi CapitalsDwayne BravoHarbhajan SinghIPL 2020kashi viswanathanKedar JadhavLatest Cricket News Updatesms dhoniravindra jadejasuresh raina
Previous Post

खुशखबरी: केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली का बोनस

Next Post

अफगानिस्तान में तालिबानी आतंकियों का बड़ा हमला, 25 सुरक्षाकर्मियों की मौत

Desk

Desk

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने जापान के उदाहरण के साथ बच्चों को दिया आत्म अनुशासन व परिश्रम का मंत्र

18/07/2026
Next Post
तालिबानी आतंकियों का बड़ा हमला Major attack of Taliban militants

अफगानिस्तान में तालिबानी आतंकियों का बड़ा हमला, 25 सुरक्षाकर्मियों की मौत

यह भी पढ़ें

BB 15: अभिजीत बिचुकले ने की suicide की कोशिश, घरवाले हुए हैरान

18/12/2021
Guava Scam

यहां हुआ 124 करोड़ रुपए का अमरूद घोटाला, रिटायर्ड PCS अफसर अरेस्ट

21/07/2023
Keshav Maurya

कांग्रेस काल में जनता की मजदूरी लूट का श्रोत था मनरेगा: केशव मौर्य

01/07/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version