• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

फिल्म इंडस्ट्री में भूचाल, 63 साल में सबसे बड़ी हड़ताल… जाने पूरा माजरा

Writer D by Writer D
14/07/2023
in मनोरंजन
0
hollywood strike

hollywood strike

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म इंडस्ट्री हॉलीवुड (Hollywood ) में इस वक्त भूचाल आया हुआ है। अच्छी सैलरी और कामकाज की परिस्थितियों में सुधार की मांग को लेकर हॉलीवुड के राइटर्स लंबे वक्त से हड़ताल पर थे, अब इन लेखकों को वहां के एक्टर्स का भी साथ मिल गया है। हॉलीवुड यूनियन के लीडरों ने गुरुवार को लेखकों के साथ ज्वाइंट स्ट्राइक करने का एलान किया।

करीब छह दशकों के बाद हॉलीवुड (Hollywood ) में फिर से ऐसी तस्वीरें देखने को मिल रही हैं, जब इतने बड़े पैमाने पर कलाकार हड़ताल पर गए हैं। दरअसल नए कॉन्ट्रैक्ट के लिए यूनियन वाले फिल्म स्टूडियोज़ और स्ट्रीमिंग कंपनियों के साथ बातचीत कर रहे थे। पर ये वार्ता फेल हो गई।

आपको बता दें कि 1960 के बाद ये पहला मौका है जब हॉलीवुड के दो बड़े यूनियन अपनी मांगों को लेकर एक साथ हड़ताल पर गए हैं। इससे पहल ये तब हुआ था जब रोनैल्ड रीगन एक्टर्स गिल्ड के प्रेजिडेंट थे।

गिल्ड के प्रेजिडेंट ने क्या कहा?

हड़ताल के एलान के बाद एक्टर्स यूनियन के प्रेजिडेंट और द नैनी फिल्म के स्टार फ्रैन ड्रेशर ने एक भाषण दिया, जिसमें उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने अपने भाषण में कहा कि काम देने वाले अपने लालच को प्राथमिकता देते हैं और पूरी इंडस्ट्री को चलाने वालों को भूल जाते हैं। उन्होंने कहा कि ये बेहद घटिया है। उन्हें शर्म आनी चाहिए। वो इतिहास के गलत साइड में खड़े हैं।

ओपेनहाइमर की स्टारकास्ट ने उठाया ये कदम

क्रिस्टोफर नोलान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ओपेनहाइमर का बीते रोज़ लंदन में प्रीमियर था। इस फिल्म के प्रीमियर पर हॉलीवुड (Hollywood ) में शुरू हुई इस हड़ताल का बड़ा असर देखने को मिला। दरअसल मेकर्स ने प्रीमियर को तय वक्त से एक घंटा पहले शुरू करने का फैसला किया ताकि हड़ताल के ऐलान से पहले ही सितारे रेड कार्पेट पर आ जाएं।

लखनऊ की बेटी के इशारे पर चंद्रयान-3 होगा अंतरिक्ष के लिए रवाना, जानिए कौन है ऋतु कारिधाल

प्रीमियर के बीच ही जैसे ही हड़ताल का एलान हुआ फिल्म की स्टारकास्ट वहां से बाहर चली गई। प्रीमियर छोड़कर जाने वालों में फिल्म के लीड एक्टर सिलियन मर्फी, एमिली ब्लंट और मैड डीमन भी शामिल रहे। ओपेनहाइमर 21 जुलाई को दुनियाभर में रिलीज़ होने वाली है।

क्या है मांग?

स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड (SAG) और अमेरिकन फेडरेशन ऑफ टेलिविजन एंड रेडियो आर्टिस्ट (AFTRA) दोनों ही हॉलीवुड (Hollywood ) की सबसे बड़ी यूनियन है। इनमें करीब 1 लाख 60 हज़ार फिल्म और टेलिविजन एक्टर्स शामिल हैं। राइटर्स गिल्ड ऑफ अमेरिका की मांग है कि उनके बेस पे (सैलरी) में इजाफा किया जाए और साथ ही फिल्मों और सीरीज़ से उन्हें रॉयल्टी भी मिले। इसके अलावा वो इस बात की भी मांग कर रहे हैं कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से उन्हें रिप्लेस न किया जाए।

Tags: Entertainment newshollywood industryhollywood strike
Previous Post

नगर विकास मंत्री ने स्वयं नाली की सफाई कर की नगर सफाई महाभियान की शुरूआत

Next Post

चंद्रयान-3 मिशन सफलतापूर्वक लॉन्च, चांद के सफर पर निकला यान

Writer D

Writer D

Related Posts

Katrina Kaif
मनोरंजन

कैटरीना कैफ ने फैंस को दिखाया बेटे की झलक, शेयर किया ये प्यारा सा पोस्ट

11/05/2026
Raja Shivaji
मनोरंजन

बॉक्स ऑफिस पर ‘राजा शिवाजी’ का जलवा, कुल घरेलू कलेक्शन 44.40 करोड़ रुपये

06/05/2026
Main Slider

Met Gala 2026 : Karan Johar ने ग्लोबल डेब्यू में बिखेरा बॉलीवुड फैशन का जलवा

06/05/2026
Riteish Deshmukh
Entertainment

राजा शिवाजी को मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया पर Riteish Deshmukh का बड़ा बयान

06/05/2026
Raghav Juyal Komal Pawaskar
Entertainment

‘इकाई’ में Raghav Juyal और Komal Pawaskar की नई जोड़ी बनी फिल्म की सबसे बड़ी खासियत

04/05/2026
Next Post
Chandrayaan-3

चंद्रयान-3 मिशन सफलतापूर्वक लॉन्च, चांद के सफर पर निकला यान

यह भी पढ़ें

Rajarshi Tandon University

विनय कुमार बने राजर्षि टंडन विवि के कुल सचिव

02/02/2023

विश्व में दूसरे स्थान पर पहुंचा भारत, कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 41 लाख के पार

06/09/2020

उत्तर प्रदेश के अब सिर्फ आठ जिलों में 600 से अधिक एक्टिव केस

05/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version