• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बिहार चुनाव: नीतीश कुमार ने कहा लोगों को आबादी के हिसाब से मिले आरक्षण

Desk by Desk
30/10/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
नीतीश कुमार Nitish Kumar

नीतीश कुमार

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाल्मीकिनगर । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि लोगों को आबादी के हिसाब से आरक्षण मिले। पश्चिमी चंपारण के वाल्मीकिनगर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि हम तो चाहेंगे कि जितनी आबादी है, उसके हिसाब से आरक्षण का प्रावधान होना चाहिए। इसमें हम लोगों की कहीं से कोई दो राय नहीं है। नीतीश ने कहा कि जहां तक संख्या का सवाल है, जनगणना होगी तब उसके बारे में निर्णय होगा। यह निर्णय हमारे हाथ में नहीं है।

UPSC : 8 जनवरी को इन 24 शहरों में होगी मेंस परीक्षा, देखें लिस्ट

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे वोट की चिंता नहीं रहती है। आपने पहले काम करने का मौका दिया तब काफी काम किया। फिर काम करने का मौका मिला तो फिर आपके बीच आएंगे, आपके साथ बैठेंगे और कोई समस्‍या शेष रह गई हो तो उसका समाधान करेंगे।

तेजस्वी यादव के 10 लाख नौकरी देने के वादे पर तंज करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि लोग जो चाहे बोल देते हैं। 10 लाख लोगों को नौकरी देने की बात करते हैं। मैं कहता हूं कि 10 साल में इंटर पास करने वालों की संख्या एक करोड़ हो गई तब एक करोड़ युवाओं को क्यों (नौकरी) नहीं देंगे? उन्होंने सवाल किया कि इसके लिए पैसा क्या आसमान से आएगा?

बिहार के मुख्यमंत्री ने कहा कि जब उन्हें (राजद) मौका मिला तब काम नहीं किया। उनके 15 साल के दौरान सिर्फ 95 हजार लोगों को नौकरी मिली, जबकि हमारे 15 साल में छह लाख लोगों को नौकरी दी गई और काम के अन्य अवसर भी दिये गए। गौरतलब है कि राजद नेता तेजस्वी यादव अपनी चुनावी सभाओं में 10 लाख नौकरी देने और विकास के मुद्दे को उठाते हैं।

कचरे को रोड पर न फेंका जाए तो सिटी को साफ रखना कोई मुश्किल काम नहीं

उधर, सिकटा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि कुछ लोग समाज में झगड़ा लगाना चाहते हैं, लेकिन हम हाथ जोड़कर प्रार्थना करते हैं कि आपस में प्रेस से रहे। हम सेवा में लगे रहते हैं, किसी विवाद में नहीं पड़ते।’’ उन्होंने लालू प्रसाद की पार्टी राजद पर परोक्ष निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोगों परिवार के लिये काम करते हैं, उनके परिवार में बेटा, बेटी, पति और पत्नी हैं, लेकिन मेरे लिये पूरे बिहार के लोग ही परिवार हैं।

नीतीश कुमार ने कहा कि शराबबंदी लागू करने के कारण कुछ लोग मुझसे दुखी रहते हैं और धंधेबाज लोग इधर उधर करते रहते हैं। राजद के शासनकाल का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले न पढ़ाई की व्यवस्था थी, न इलाज का इंतजाम था और न लोगों के आने जाने की सुविधा थी और शाम के बाद लोगों की घर से निकलने की हिम्मत नहीं होती थी। उन्होंने कहा कि पहले कितनी अपराध की घटनाएं होती थी, कितनी नरसंहार, हत्या की घटनाएं होती थी, डाक्टरों एवं व्यापारियों को भागना पड़ा था।

बिहार के मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने अपराध की घटनाओं को नियंत्रित करने का काम किया है। हमने कानून का राज कायम किया। कुमार ने अपनी सरकार के कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि हमारी सरकार आने पर स्कूलों की स्थापना की गई, महिलाओं को पंचायतों एवं सरकारी नौकरियों में आरक्षण दिया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने न्याय के साथ विकास सुनिश्चित किया और अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़े, अति पिछड़े, महादलितों सभी को आगे बढ़ाने का काम किया जिन्हें पहले कोई पूछता नहीं था। उन्होंने कहा कि हमें आगे काम करने का मौका मिला तो हर खेत तक सिंचाई का पानी पहुंचा देंगे। नई टेक्नोलॉजी को गांव-गांव तक पहुंचाएंगे, सभी युवक-युवतियों को इसका प्रशिक्षण दिलवाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने हर घर तक बिजली पहुंचा दी है जहां साल 2005 में प्रदेश में बिजली की खपत मात्र 500 मेगावाट थी, वह आज 6000 मेगावाट हो गई है।

Tags: nitishpopulation-proportionate reservationsupportsआबादी के हिसाबआरक्षण का दांवनीतीशबिहार चुनावलोगों को आरक्षण
Previous Post

कोरोना संक्रमित होने के बाद स्मृति ईरानी ने इंस्टा पर शेयर किया ये मज़ेदार Meme

Next Post

जानें क्यों मनाया जाता है आज के दिन ‘World Savings Day’, क्या है इसका महत्व

Desk

Desk

Related Posts

Anand Bardhan
उत्तराखंड

उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं को मिलेगी नई रफ्तार, पीएम गतिशक्ति 2.0 और मोबाइल ऐप लॉन्च

02/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

लक्सर को मुख्यमंत्री धामी की सौगात, सड़क और नाला निर्माण के लिए 4.45 करोड़ रुपये मंजूर

02/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार आने पर पकड़ी केंद्रीय योजनाओं ने रफ्तार

02/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

CM योगी का निर्णय, मानसिक मंदित संवासियों की अनुदान राशि बढ़ेगी

02/07/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पहुंचे सोठी आश्रम, बोले- मानवता, सेवा और संवेदना का जीवंत केंद्र है भारतीय कुष्ठ निवारक संघ

02/07/2026
Next Post

जानें क्यों मनाया जाता है आज के दिन 'World Savings Day', क्या है इसका महत्व

यह भी पढ़ें

evocado

एवोकाडो ऑयल का इस्तेमाल करके पाएं बेमिसाल खूबसूरती

14/06/2021
anil sharma

यूपी के मंत्री का विवादित बयान, आंदोलनकारी किसानों को बताया राष्ट्र विरोधी

26/12/2020
Corona

देश में कोरोना विस्फोट, 24 घंटे में 8 हजार से ज्यादा नए मामले

12/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version