• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बीजापुर: अब तक 13 नक्सलियों के शव बरामद, कुख्यात पापा राव के मारे जाने की खबर

Writer D by Writer D
03/04/2024
in क्राइम, छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय
0
Sukma Naxalites Encounter

Sukma Naxalites Encounter

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के नक्सल प्रभावित गंगालूर क्षेत्र के कोरचोली के जंगल में मंगलवार को हुई मुठभेड़ के बाद आज (बुधवार) सुबह तीन और नक्सलियों (Naxalites) के शव बरामद हुए। अब तक मुठभेड़ स्थल से 13 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं। मुठभेड़ के दौरान एक जवान आईईडी की चपेट में आने से घायल हुआ है। बस्तर में सुरक्षा बल का यह अब तक का सबसे सफल नक्सल विरोधी अभियान है।

नक्सलियों (Naxalites) के लड़ाकू दस्ता कंपनी नंबर दो के साथ हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बल को बड़ी सफलता मिली है। मुठभेड़ स्थल से एक लाइट मशीन गन, बैरल ग्रेनेड लांचर और अन्य हथियार व गोला-बारूद भी मिला है । जवानों ने दो महिला समेत 11 पुरुष नक्सलियों का शव बरामद किए हैं। मुठभेड़ में कई कुख्यात नक्सलियों के भी मारे जाने की भी सूचना है। बीजापुर एसपी और बस्तर आईजी के मुताबिक मारे गए नक्सलियों में पीएल जीए कंपनी के दो माओवादी भी शामिल हैं।

सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में छह नक्सली ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

इस मुठभेड़ में छह अप्रैल, 2010 को ताड़मेटला में 76 जवानों के बलिदान होने की घटना में शामिल रहे कुख्यात नक्सली डीवीसी सदस्य पापा राव सहित कई कुख्यात नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। यद्यपि अभी तक उसकी मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पापा राव आठ लाख रुपये का इनामी है। वह बीजापुर-सुकमा के सीमावर्ती क्षेत्र में सक्रिय रहा है। डेढ़ वर्ष पहले उसे गंगालूर एरिया कमेटी में भेजा गया था।

बस्तर आईजीपी सुंदरराज ने कहा कि जिस इलाके में मुठभेड़ हुई, उस इलाके में खूंखार नक्सली पापा राव की मौजूदगी की खबर मिली थी। मारे गए नक्सलियों की पहचान होने के बाद साफ होगा उसमें पापा राव भी शामिल है या नहीं। अगर मारे गए नक्सलियों में पापा राव भी है तो फिर यह बड़ी कामयाबी साबित होगी । पापा राव माओवादियों की केंद्रीय कमेटी का मेंबर है और बस्तर की हर बड़ी नक्सली घटना में उसकी संलिप्तता रही है। तलाशी अभियान अभी जारी है। मारे गए नक्सलियों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है।

पिछले तीन माह से नक्सलियों (Naxalites) के सबसे मजबूत गढ़ पालनार, डुमरीपालनार, चिंतावागु, कावड़गांव, मुतवेंडी, गुंडम, पुतकेल और छुटवाही में सुरक्षा बलों के कैंप स्थापित कर नक्सलियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। बीते तीन माह में 43 नक्सली मार गिराए गए हैं। मंगलवार को करीब आठ घंटे मुठभेड़ चली। इसमें डीआरजी , सीआरपीएफ , कोबरा और बस्तर बटालियन ने नक्सलियों को मार गिराया।

Tags: bijapur naxali emcounterbjapur newsChhattisgarh newsNational news
Previous Post

मार्च माह में बाबा विश्वनाथ धाम में रिकॉर्ड आय, 11 करोड़ 14 लाख रूपये का चढ़ावा

Next Post

संजय सिंह अस्पताल से तिहाड़ जेल किए गए शिफ्ट, आज शाम तक हो सकती है रिहाई

Writer D

Writer D

Related Posts

Sonam Wangchuk
Main Slider

सोनम वांगचुक ने इलाज लेने से किया इनकार, बढ़ा कीटोन लेवल

18/07/2026
Mayur Dixit
उत्तराखंड

कांवड़ मेले से पहले डीएम ने किया चंडी देवी मंदिर का निरीक्षण

18/07/2026
13 girl students fell into a septic tank in a madrasa
क्राइम

मदरसे में सेप्टिक टैंक में गिरीं 13 छात्राएं, एक छात्रा की मौत

18/07/2026
Abhijeet Dipke
Main Slider

CJP फाउंडर अभिजीत दिपके पर स्याही फेंकी, आरोपी महिला पुलिस हिरासत में

18/07/2026
Sharad Pawar
Main Slider

महाराष्ट्र में बड़ा सियासी संकेत! NCP के दोनों गुटों से BJP बोली- पहले विलय, फिर NDA

18/07/2026
Next Post
sanjay singh

संजय सिंह अस्पताल से तिहाड़ जेल किए गए शिफ्ट, आज शाम तक हो सकती है रिहाई

यह भी पढ़ें

वकीलों की हड़ताल

मथुरा :  अदालतों के कामकाज से असंतुष्ट वकीलों की हड़ताल, कामकाज रहा ठप

05/11/2020
Pradeep Singh Kharola

जानिए कौन हैं IAS प्रदीप सिंह खरोला? जिन्हें मिली NTA की कमान

23/06/2024
Divyanka Tripathi

फुटपाथ पर रह रहे परिवार को देखकर दिव्यांका त्रिपाठी ने लिखी कविता

19/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version