उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के चर्चित बिकरू मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एनकाउंटर में मारे गए कुख्यात विकास दुबे का दाहिना हाथ माने जाने वाले अमर दुबे के चचेरे भाई वितुल दुबे को पुलिस ने घाटमपुर के सजेती से गिरफ्तार कर लिया है। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
अमर दुबे पहले ही एनकाउंटर में मारा जा चुका है। कानपुर पुलिस पिछले 6 महीने से वितुल की तलाश कर रही थी। वितुल के पिता अतुल दुबे भी पुलिस मुठभेड़ में मारे जा चुके हैं।
यह थी पूरी घटना
बता दें कि चौबेपुर के बिकरू गांव में 2 जुलाई 2020 की रात को कुख्यात बदमाश विकास दुबे व उसके साथियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया था और फायरिंग कर दी थी। इस घटना में आठ पुलिसकर्मी शहीद हुए थे।
अमेरिका में हुई हिंसा पर पीएम मोदी बोले- सत्ता का हस्तांतरण शांतिपूर्ण तरीके से होना चाहिए
इसके बाद करीब सप्ताह भर में पुलिस ने मुख्य आरोपित विकास दुबे समेत छह आरोपितों को एनकाउंटर में मार दिया था। विकास दुबे का एनकाउंटर उज्जैन से कानपुर लाते समय रास्ते में किया था। जबकि अबतक 36 आरोपितों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।
घटना में नामजद आरोपित वितुल दुबे फरार हो गया था, जिसकी पुलिस छह माह से तलाश कर रही थी।







