• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बिकरू कांड : SIT ने की प्रशासन के अफसरों पर कार्रवाई की सिफारिश, रिपोर्ट आने से मचा हड़कंप

Desk by Desk
06/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, हाथरस
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बिकरू कांड की एसआईटी जांच रिपोर्ट में कई बड़े अफसरों पर कार्रवाई की सिफारिश हुई है। इसमें कानपुर शहर में तैनात रह चुके चार आईपीएस (दो एसएसपी) और पीपीएस अफसर के अलावा जिला पूर्ति अधिकारी, तहसीलदार से लेकर पुलिस प्रशासन के कई अफसर शामिल हैं। इनमें कई विकास दूबे के करीबी जय बाजपेई के खास रहे हैं, उनको भी एसआईटी ने दोषी माना है।

शासन के सूत्रों के मुताबिक इन चार आईपीएस में कानपुर के दो पूर्व एसएसपी से लेकर पूर्व एसपी पश्चिम शामिल हैं। पूर्व एसपी पश्चिमी वर्तमान में एक जिले के एसएसपी हैं। बताया जा रहा है कि बिकरू कांड की जांच रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक जिन चार आईपीएस और चार पीपीएस अफसरों को जांच में शामिल किया गया है, उन सभी की अलग-अलग भूमिका साक्ष्यों के तौर पर पेश की गई है।

अगली सुनवाई से पहले हाथरस केस की स्टेटस रिपोर्ट पेश करें सीबीआई : उच्च न्यायालय

एसआईटी ने इसका जिक्र किया है कि आखिर जब विकास पर पांच दर्जन से अधिक संगीन मामले दर्ज थे तो उसको टॉप- 10 में शामिल क्यों नहीं किया गया था। जमानत खारिज कराने के लिए पुलिस ने कार्रवाई क्यों नहीं की। इसमें दो पूर्व एसएसपी को जिम्मेदार बनाया गया है। तत्कालीन क्षेत्राधिकारी और थानेदारों के भी इसमें नाम हैं। इसके अलावा एएसपी औरैया की जांच रिपोर्ट पर जय बाजपेई पर कार्रवाई न करने पर एक अन्य पूर्व एसएसपी की संलिप्तता मानी गई है।

बिकरू कांड के बाद शहीद सीओ देवेंद्र मिश्र का एक पत्र वायरल हुआ था जिसमें तत्कालीन चौबेपुर एसओ और बिकरू कांड के आरोपी विनय तिवारी पर कार्रवाई करने की सिफारिश की गई थी। एसआईटी ने इसको जांच में शामिल किया है। साथ ही ये भी तथ्य है कि आठ बार सीओ की सिफारिश को नजरअंदाज कर एसओ को बचाया गया।

गोंडा : विपक्षी को फंसाने के लिए रची बेटियों के अपहरण की साजिश, महिला समेत छह लोग गिरफ्तार

इसमें पूर्व एसएसपी को दोषी बनाया गया है जिनकी वर्तमान में मुरादबाद पीएसी में तैनाती है। विकास पर दर्ज मुकदमे में से रंगदारी की धारा हटाने में भी इन्हीं एसएसपी को दोषी बताया गया है। दबिश में लापरवाही बरतने में तत्कालीन एसएसपी और वर्तमान में झांसी एसएसपी की भूमिका मानी गई है।

उधर, विकास दुबे, जय बाजपेई समेत उसके कई गुर्गों पर केस दर्ज होने के बावजूद लाइसेंसी असलहे थे। इसको एसआईटी ने बेहद गंभीरता से लिया है। इसमें थानेदार, एलआईयू और राजस्व के अफसरों को दोषी बनाया गया है जिन्होंने इसमें सत्यापन की रिपोर्ट अपराधियों के पक्ष में लगाई। इसके अलावा जिला पूर्ति अधिकारी की बड़ी भूमिका जांच में सामने आई है। उसकी मिली भगत से ही विकास दुबे मनमाफिक राशन कोटे चलाता था। जमीनों पर कब्जे के मामले में तहसीलदार और लेखपाल दोषी पाए गए हैं।

Tags: Bikeru scandalcrime newskanpur newsLatest Uttar Pradesh News in HindiSITSIT investigation reportएसआईटी की जांच रिपोर्टबिकरू कांड
Previous Post

अर्जुन ने किया श्रीराम का अपमान, तो हनुमान जी ने किया ऐसा

Next Post

जानें कब है दिवाली, धनतेरस, लक्ष्मी पूजा, गोवर्धन पूजा तथा भैया दूज

Desk

Desk

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Next Post
diwali

जानें कब है दिवाली, धनतेरस, लक्ष्मी पूजा, गोवर्धन पूजा तथा भैया दूज

यह भी पढ़ें

Life Imprisonment

नाबालिग के अपहरण और बलात्कार के दोषी को आजीवन कारावास

03/11/2023
ms dhoni

भारत में लोकप्रियता के मामले में सबसे आगे निकल गए हैं एमएस धोनी

20/09/2020
Bundelkhand Expressway

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे को ‘सोलर एक्सप्रेस-वे’ बनाएगी योगी सरकार

10/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version