• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बिल लाओ ईनाम पाओ के विजेताओं की सूची तैयार

Writer D by Writer D
12/12/2022
in उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
Bill Lao Inam Pao
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। वित्त मंत्री ने सोमवार को बिल लाओ, इनाम पाओ योजना (Bill Lao Inam Pao) का प्रथम मासिक ऑनलाइन लक्की ड्रा निकाला। इस दौरान 1500 विजेताओं की ऑनलाइन लक्की ड्रा के माध्यम से सूची तैयार की गई।

आज रिंग रोड स्थित राज्य कर विभाग के में प्रेस वार्ता कार्यक्रम में वित्त मंत्री डॉ. प्रेम चंद अग्रवाल ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा उपभोक्ताओं को बिल लेने के संबंध में जागरूक करने के उद्देश्य से “बिल लाओ ईनाम पाओ” योजना (Bill Lao Inam Pao) चलायी जा रही है। उन्होंने बताया कि इस क्रम में आज इस योजना के पहले लक्की ड्रॉ की घोषणा की गयी है।

उन्होंने बताया कि लक्की ड्रा में 500 विजेता मोबाइल फोन, 500 विजेता स्मार्ट वॉच, 500 विजेता एयर बग के निकाले गए हैं। अप्रैल माह के अंत में मेगा लक्की ड्रा का आयोजन होगा। इसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि इस योजना का प्राथमिक उद्देश्य प्रदेश के विकास एवं कर संग्रह में वृद्धि हेतु जनता के योगदान को प्रोत्साहित करना है।

प्रथम लक्की ड्रा ऐसे उपभोक्ताओं के9 शामिल किया गया है, जिनके द्वारा पंजीकृत व्यापारियों से की गयी खरीद पर प्राप्त बिल को विभाग के ऐप पर अपलोड किया गया है। पहले लकी ड्रा में 01 सितम्बर, 2022 से 30 नवम्बर, 2022 तक की अवधि में की गयी खरीद पर अपलोड किये गए बिलों को शामिल किया गया है। इस योजना के अंतर्गत पुरस्कार विजेताओं तथा पुरस्कार वितरण में पूर्ण पारदर्शिता रहे इसीलिए इस सम्पूर्ण प्रक्रिया में कोई मानवीय हस्तक्षेप नहीं रखा गया है। सम्पूर्ण कार्रवाई इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से पूर्ण की जाती है।

विभाग की चयनित टीम द्वारा उनके सत्यापन के उपरान्त ही पुरस्कार दिये जायेंगे। इसके अतिरिक्त योजना की अवधि की समाप्ति पर माह अप्रैल या मई, 2023 में मेगा लकी ड्रा का भी आयोजन किया जाना है, जिसमें ग्राहकों को कारें, इलैक्ट्रिक स्कूटर, बाइक, लैपटॉप, माइक्रोवेव जैसे 10 करोड़ के विभिन्न पुरस्कार जीतने का अवसर प्राप्त होगा।

इस अवसर पर आयुक्त राज्य कर अहमद इकबाल, स्पेशल आयुक्त आई एस बृजवाल, अपर आयुक्त अनिल सिंह, अमित गुप्ता, संयुक्त आयुक्त अनुराग मिश्रा, राकेश वर्मा, उप आयुक्त एस एस तरुवा, दीपक बृजवाल आदि उपस्थित थे।

Tags: Uttarakhand News
Previous Post

USDM तथा IMD के बीच पांच वर्ष के लिए अनुबंध बढ़ा

Next Post

फेक ट्वीट के बाद ट्विटर पर जमकर ट्रोल हुए अखिलेश यादव

Writer D

Writer D

Related Posts

Anand Bardhan
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने केदारनाथ पुनर्निर्माण और पुनर्विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

07/07/2026
Harman
पंजाब

भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमन दरबार साहिब में हुए नतमस्तक

07/07/2026
Under the Mukhyamantri Vatsalya Scheme, Rs 4.39 crore has been released through DBT.
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4.39 करोड़ रुपये डीबीटी से जारी

07/07/2026
Delhi Rain
Main Slider

काले बादलों से घिरी दिल्ली, कई इलाकों में बारिश शुरू

07/07/2026
Ahmedabad Serial Blast Case
Main Slider

अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: 38 आतंकियों को राहत नहीं, फांसी की सजा बरकरार

07/07/2026
Next Post
Akhilesh Yadav

फेक ट्वीट के बाद ट्विटर पर जमकर ट्रोल हुए अखिलेश यादव

यह भी पढ़ें

mumbai indians

मुंबई इंडियंस की इन दो जोड़ियों से पार नहीं पा सकी चेन्नई सुपर किंग्स

24/10/2020
CM Yogi

आइकॉनिक बिल्डिंग के तौर पर हो वाराणसी और गोरखपुर के कमिश्नरी कार्यालयों की पहचान: सीएम योगी

02/08/2023
swatantra dev

स्वतंत्रदेव ने सौर ऊर्जा आधारित लघु पाइप पेयजल का किया लोकार्पण

05/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version