• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

देश के इस हिस्से में फैला बत्तखों में बर्ड फ्लू, पक्षियों को मारने का फैसला

Writer D by Writer D
18/04/2024
in राजनीति, राष्ट्रीय
0
Bird flu

Bird flu

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

केरल में एक बार फिर बर्ड फ्लू (Bird Flu) के केस रिपोर्ट किए गए हैं, जिसके बाद इस बीमारी के फैलने का खतरा मंडराने लग गया है। बर्ड फ्लू के केस मिलने के बाद प्रशासन एक्टिव मोड में नजर आ रहा है। अधिकारियों का कहना है कि केरल के अलाप्पुझा जिले में दो जगहों पर बर्ड फ्लू फैलने की सूचना मिली है। इनमें एडाथवा ग्राम पंचायत का वार्ड नंबर 1 और चेरुथाना ग्राम पंचायत का वार्ड नंबर 3 शामिल हैं।

बताया गया है कि बर्ड फ्लू (Bird Flu) की पुष्टि पाली गई बत्तखों में हुई है। अधिकारियों का कहना है बर्ड फ्लू के लक्षण दिखाई देने के बाद बत्तखों के सैंपल्स की जांच की गई है। ये सैंपल भोपाल की एक लैब में भेजे गए थे, जहां बीमारी की पुष्टि हुई है। जिला प्रशासन के एक अधिकारी का कहना है कि सैंपल में एवियन इन्फ्लूएंजा (H5N1) की पुष्टि हुई है।

बर्ड फ्लू (Bird Flu) के इंसानों में फैलने की कोई संभावना नहीं

बर्ड फ्लू (Bird Flu) मिलने के बाद प्रशासन ने कदम उठाए हैं। भारत सरकार के एक्शन प्लान के मुताबिक, जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक बैठक हुई है। इस बैठक में एपिक सेंटर से एक किलोमीटर के दायरे में पाले हुए पक्षियों को मारने का फैसला लिया गया है। लोगों को डर सता रहा है कि कहीं ये बीमारी और गति न पकड़ ले।

इंडोनेशिया में भयानक ज्वालामुखी विस्फोट, सुनामी अलर्ट जारी

प्रशासन का कहना है कि एक रैपिड एक्शन फोर्स का गठन किया जाएगा और पशु कल्याण विभाग की ओर से संबंधित तैयारियां जल्द से जल्द पूरी की जाएंगी। हालांकि जिला प्रशासन ने लोगों को सांत्वना दी है और कहा कि अनावश्यक रूप से घबराने की जरूरत नहीं है। इस बीमारी के इंसानों में फैलने की कोई संभावना नहीं है।

क्या है बर्ड फ्लू (Bird Flu) ?

एवियन इन्फ्लूएंजा को बर्ड फ्लू (Bird Flu) या एवियन फ्लू कहा जाता है। ये एक पक्षियों की बीमारी है। ये आमतौर पर जंगली बत्तखों और अन्य जल पक्षियों से फैलती है। साथ ही साथ ये बीमारी जंगली पक्षियों से पालतू मुर्गियों में भी फैल जाती है। हालांकि बर्ड फ्लू इंसानों को भी संक्रमित कर सकता है, लेकिन इसकी संभावना बहुत कम होती है। अगर कोई धूल में मौजूद वायरस के बीच सांस लेता है तो संक्रमित हो सकता है। इसके अलावा संक्रमित चीज को छूने के बाद भी संक्रमित हो सकता है।

Tags: Bird Flukerala newsNational news
Previous Post

इंडोनेशिया में भयानक ज्वालामुखी विस्फोट, सुनामी अलर्ट जारी

Next Post

शिल्पा शेट्टी की बढ़ी मुश्किलें, राज कुंद्रा पर ED का एक्शन; जब्त की 98 करोड़ की संपत्ति

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Bhagwant Mann has recommended granting parole to Jagtar Singh Hawara.
पंजाब

जगतार सिंह हवारा को पैरोल दिलाने के लिए CM मान ने राज्यपाल को लिखा पत्र

08/08/2026
CM Dhami
Main Slider

तीसरी बार सरकार बनाने के संकल्प, धामी बोले- झूठ और भ्रम का दें मुंहतोड़ जवाब

08/08/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

ऋषभ पंत के उत्तराखंड में घर बनाने के लिए मदद मांगने पर धामी ने कहा, हरसंभव सहयोग मिलेगा

08/08/2026
Three vehicles in an SSB convoy collided; three jawans injured.
Main Slider

रामबन में बड़ा सड़क हादसा: SSB के काफिले के 3 वाहन टकराए, तीन जवान घायल

08/08/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

खरगे के उत्तराखंड दौरे पर CM धामी का तंज, बोले- चुनाव पास आते ही याद आने लगते हैं लोग

08/08/2026
Next Post
Raj Kundra, Shilpa Shetty

शिल्पा शेट्टी की बढ़ी मुश्किलें, राज कुंद्रा पर ED का एक्शन; जब्त की 98 करोड़ की संपत्ति

यह भी पढ़ें

ram navami celebration

राम जन्मभूमि मंदिर में जन्मोत्सव का आयोजन कोविड प्रोटोकाल के तहत किया

21/04/2021
सिर्फ लॉक-अनलॉक नहीं! कार की चाबी से कर सकते हैं ये 5 कमाल के काम

सिर्फ स्टार्ट करना या लॉक-अनलॉक नहीं! कार की चाबी से कर सकते हैं ये कमाल के काम

01/12/2025
Shivpal Yadav

डिंपल की जीत के बाद अखिलेश ने शिवपाल को सौंपा सपा का झंडा, प्रसपा का हुआ विलय

08/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version