• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अखिलेश-जयंत में हुआ गठबंधन, इतनी सीटों पर हुआ मंथन

Writer D by Writer D
23/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Akhilesh Yadav, Jayant Chaudhary

Akhilesh Yadav, Jayant Chaudhary

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव और रालोद प्रमुख चौधरी जयंत सिंह की मंगलवार को घंटों गठबंधन को लेकर बात हुई। हालांकि दोनों ने सीटों के बंटवारे पर पत्ते तो नहीं खोले पर चर्चा यह है कि 36 सीटों पर मंथन हुआ है। इनमें तीस रालोद के हिस्से में आ रही हैं जबकि छह सीटों पर रालोद और सपा के कार्यकर्ता सिंबल बदलकर चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि कुछ सीटों पर अभी पेंच फंसने की बात भी कही जा रही है।

उप्र विधानसभा चुनाव 2022 में सपा और रालोद का गठबंधन तो हो चुका है पर सीटों के बंटवारे को लेकर महीनों से मशक्कत चल रही है। पश्चिमी उप्र में रालोद अपना तगड़ा दावा पेश कर रहा है। उधर, सपा मुखिया पश्चिमी उप्र में एक तरफा सारी सीटें रालोद को देने के मूड में नहीं हैं। मसलन मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, मेरठ, बुलंदशहर, बिजनौर, मथुरा आदि जिलों में सपा अपने भी ज्यादा से ज्यादा उम्मीदवार लड़ाना चाह रही है। प्रत्येक जिले में सपा और रालोद का अनुपात तय करने की बात कही जा रही है। चूंकि इन जिलों में जहां सपा का जनाधार रहा है तो वहीं कई दिग्गजों ने इसी आस में सपा का दामन थामा है कि इन्हें वहां से टिकट मिलेगा। उधर, जयंत चौधरी का इन सीटों पर तगड़ा दावा है। उनका कहना है कि यहां पूरा समीकरण ही रालोद का है। इसी रस्साकसी  में अभी तक सीटों के बंटवारे का एलान नहीं हो पाया है।

आपसी एकजुटता से ही देश व समाज की तस्वीर बदलेगी : मुलायम

मंगलवार सुबह जयंत लखनऊ पहुंचे और अखिलेश के आवास पर दोनों की बात हुई। घंटों तक चले मंथन में एक एक सीट के समीकरण पर चर्चा की गई। बताया जा रहा है कि  तीस सीटों पर रालोद को लड़ाना तय हुआ है। उधर छह ऐसी सीटों पर भी बात बनी है जिनमें सपा के उम्मीदवार रालोद के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे तो रालोद केउम्मीदवार सपा के टिकट पर। इन्हीं छह सीटों पर अभी एक बार और बैठक होने की चर्चा है। शाम को जयंत वापस दिल्ली लौट गए लेकिन कहा जा रहा है कि जल्द ही स्थिति साफ कर दी जाएगी।

मुलाकात के बाद दोनों ने ही ट्वीट कर और एक साथ फोटो अपलोड कर सकारात्मक परिणाम की ओर इशारा किया। पहले जयंत ने अखिलेश संग उनके आवास पर लिया गया फोटो अपलोड करते हुए लिखा ‘बढ़ते कदम।’ कुछ देर बाद ही अखिलेश ने भी जयंत से हाथ मिलाते हुए फोटो अपलोड किया और लिखा, ‘जयंत चौधरी के साथ बदलाव की ओर।’

Tags: akhilesh yadavjayatLucknow NewsUP Assembly Election 2022
Previous Post

लोन के लिए अनावश्यक आपत्ति लगाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए : धामी

Next Post

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने “पीएम केयर फॉर चिल्ड्रेन योजना” का किया शुभारम्भ

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने स्वच्छता कर्मियों को किया सम्मानित, बोले मानदेय काटने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

15/10/2026
Main Slider

मां से मिलने के लिए बेटी बेचैन, मुस्कान से जेल में मुलाकात की तैयारी

15/10/2026
Main Slider

अंकिता भंडारी हत्याकांड पर पुलिस मुख्यालय में प्रेस वार्ता, ADG ने बताया पूरा अपडेट

15/10/2026
उत्तर प्रदेश

सैफई सिंडिकेट ने अयोग्य व्यक्ति को आयोग का अध्यक्ष बनवाकर युवाओं के साथ किया अन्याय : मुख्यमंत्री

15/10/2026
Main Slider

राहुल गांधी नोट कर लें, सिर्फ नेहरू ही नहीं, मसुरियादीन पासी भी गए थे जेलः मुख्यमंत्री

15/10/2026
Next Post

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने "पीएम केयर फॉर चिल्ड्रेन योजना" का किया शुभारम्भ

यह भी पढ़ें

Indigo

Dubai फ्लाइट्स पर नई पाबंदियां, यात्रियों के लिए एयरलाइंस की ट्रैवल एडवाइजरी

15/03/2026
पीएम मोदी PM Modi

पीएम मोदी बोले- बीते छह सालों में गरीबों के लिए देश में रिकार्ड तोड़ कार्य हुआ

09/09/2020
covid vaccination

यूपी में 6.73 से अधिक स्वास्थ्य व फ्रंट लाइन कर्मियों का हुआ कोविड वैक्सीनेशन

06/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version