• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा ने घोषित की नगर निगम की नई टीम, मुन्ना मिश्रा को मिली उपनेता की जिम्मेदारी

Writer D by Writer D
31/07/2026
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Lucknow Nagar Nigam

Lucknow Nagar Nigam

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ : करीब एक महीने तक चली संगठनात्मक खींचतान के बाद आखिरकार लखनऊ नगर निगम (Lucknow Nagar Nigam) में भाजपा पार्षद दल के नए पदाधिकारियों के नाम तय हो गए। महानगर भाजपा अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने गुरुवार देर रात उपनेता समेत पांच अहम पदों पर मनोनयन की घोषणा की। इसके अगले ही दिन नगर निगम मुख्यालय में नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत हुआ, वहीं इस फैसले ने भाजपा के अंदरूनी समीकरणों को लेकर नई चर्चाओं को भी हवा दे दी।

गुरुवार रात जारी हुई नई टीम

भाजपा की ओर से जारी सूची के अनुसार देव शर्मा मिश्रा उर्फ मुन्ना मिश्रा को पार्षद दल का उपनेता बनाया गया है। मुकेश सिंह मोंटी को मुख्य सचेतक, अमित चौधरी को सचेतक, केएन सिंह को कोषाध्यक्ष और कौमुदी त्रिपाठी को सह-कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि 23 जुलाई को हुई बैठक में प्रदेश महामंत्री एवं क्षेत्रीय प्रभारी संजय राय, क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी, महानगर प्रभारी त्र्यंबक त्रिपाठी, पूर्व महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की सहमति के बाद इन नामों पर अंतिम निर्णय लिया गया। मनोनयन की सूचना महापौर सुषमा खर्कवाल को भी भेज दी गई है।

फैसले के बाद संगठन बनाम महापौर की चर्चा

नई सूची सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में यह चर्चा तेज हो गई कि इस बार संगठन की पसंद को प्राथमिकता मिली। इससे पहले कार्यकारिणी सदस्यों और कार्यकारिणी उपाध्यक्ष के चुनाव में महापौर का पक्ष मजबूत माना गया था, जबकि इस बार महापौर सुषमा खर्कवाल पार्षद सौरभ सिंह मोनू को उपनेता बनाए जाने की पक्षधर बताई जा रही थीं।

हालांकि महापौर ने इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह पूरी तरह संगठन का निर्णय है। उन्होंने कहा कि नाम तय करते समय सामाजिक और जातीय संतुलन जैसे सभी पहलुओं पर विचार किया गया होगा और उन्हें इस फैसले पर कोई आपत्ति नहीं है। वहीं राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा रही कि सूची जारी होने से पहले महानगर अध्यक्ष ने दिल्ली में शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात की थी।

नव नियुक्त पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत

शुक्रवार सुबह नगर निगम मुख्यालय में नवनियुक्त पदाधिकारियों का ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया गया। उपनेता देव शर्मा मिश्रा (मुन्ना), मुख्य सचेतक मुकेश सिंह मोंटी और सचेतक अमित चौधरी के समर्थन में भाजपा पार्षदों ने जमकर नारेबाजी की। इस दौरान राजनाथ सिंह, नीरज सिंह और आनंद द्विवेदी के समर्थन में भी नारे लगे।

हालांकि कोषाध्यक्ष केएन सिंह अपनी पत्नी की अस्वस्थता और सह-कोषाध्यक्ष कौमुदी त्रिपाठी अपने बेटे की तबीयत खराब होने के कारण समारोह में शामिल नहीं हो सके।

‘सभी पार्षदों को साथ लेकर करेंगे काम’

नवनियुक्त उपनेता देव शर्मा मिश्रा ने कहा कि पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर पूरी निष्ठा से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी पार्षदों को साथ लेकर शहर के विकास और वार्डों में फंड के संतुलित वितरण को प्राथमिकता दी जाएगी।

मुख्य सचेतक मुकेश सिंह मोंटी ने नियमित रूप से पार्षद दल की बैठकें आयोजित करने और उनकी समस्याओं को संगठन व अधिकारियों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का भरोसा दिया। वहीं सचेतक अमित चौधरी ने कहा कि जिन मुद्दों पर अब तक पर्याप्त चर्चा नहीं हो सकी, उन्हें प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा, ताकि शहर के सभी वार्डों में विकास कार्यों का समान रूप से लाभ मिल सके।

Tags: lucknow nagar nigamLucknow News
Previous Post

प्रधानमंत्री मोदी से आज मुलाकात करेंगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय

Next Post

बारिश के बीच भरभराकर गिरी चार मंजिला ईमारत, 9 की मौत; रेस्क्यू जारी

Writer D

Writer D

Related Posts

Satish Mahana
Main Slider

Monsoon Session: सपा विधायक पर भड़के सतीश महाना, सदस्यता खत्म करने की दी धमकी

04/08/2026
CM Yogi
Main Slider

सदन को प्रभावित कर 25 करोड़ जनता के हितों के साथ खिलवाड़ कर रहा विपक्षः मुख्यमंत्री

04/08/2026
Whatsapp
Main Slider

WhatsApp अकाउंट अचानक 24 घंटे के लिए हुआ लॉक? जानिए क्यों हो रही है कार्रवाई और कैसे बचें

04/08/2026
CM Dhami
Main Slider

प्रदेश सरकार बिना रुके, बिना थके अपने हर वादे को कर रही है पूरा: सीएम धामी

04/08/2026
Kamil and Fazil degrees from UP madrasas will become invalid.
उत्तर प्रदेश

यूपी के मदरसों में कामिल-फाजिल की डिग्री हो जाएगी बेकार, जानें पूरा मामला

04/08/2026
Next Post
Building Collapse

बारिश के बीच भरभराकर गिरी चार मंजिला ईमारत, 9 की मौत; रेस्क्यू जारी

यह भी पढ़ें

Delhi once again on terror target

दिल्ली एक बार फिर आतंकी निशाने पर, भारत में घुसे 3 आतंकी

20/08/2020
Loot

दिनदहाड़े बदमाशों ने व्यापारी से तीन लाख लूटे

13/04/2022
Lucknow Airport

अमौसी एयरपोर्ट पर हाईवोल्टेज फैमिली ड्रामा, प्रेमी संग रहना चाहती है लड़की

12/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version