• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ब्लॉक प्रमुख चुनावों में BJP ने रचा इतिहास, 292 से ज्यादा सीटों पर निर्विरोध जीत

Writer D by Writer D
09/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
block pramukh nomination

ब्लॉक प्रमुख चुनावों में BJP ने रचा इतिहास

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के ब्लॉक प्रमुख चुनाव में पहली बार भारतीय जनता पार्टी बड़ी जीत की तरफ बढ़ती दिख रही है। चुनावों में नामांकन प्रक्रिया गुरुवार को पूरी हो गई। प्रदेश के 75 जिलों में 826 ब्लॉक प्रमुख पद के लिए हो रहे इस चुनाव में नॉमिनेशन के बाद भारतीय जनता पार्टी को बड़े पैमाने पर निर्विरोध जीत तय हो गई है।

जानकारी के अनुसार, बीजेपी के 292 से ज्यादा सीटों पर प्रत्याशी निर्विरोध जीतने जा रहे हैं। इसके अलावा बीजेपी की सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) को भी 3 सीटों पर निर्विरोध जीत तय हो गई है। निर्विरोध निर्वाचन की साफ तस्वीर शुक्रवार को नाम वापसी की समय सीमा पूरी होने के बाद दोपहर तक स्पष्ट हो जाएगी।

बता दें कि यूपी में बीजेपी की सबसे ज्यादा लखनऊ से 61 प्रत्याशियों की निर्विरोध जीत तय मानी जा रही है। इसके अलावा गोरखपुर, आगरा, कानपुर, बरेली, मेरठ में भी बीजेपी के दो दर्जन से ज्यादा प्रत्याशियों की निर्विरोध जीत तय है।

पप्पू यादव को अखिलेश का पलटवार, बोले- हां हमसे ना हो पाएगा, लेकिन…

ब्लॉक प्रमुख चुनाव में नामांकन के दौरान गुरुवार को दो दर्जन से ज्यादा जिलों में मारपीट, हिंसक झड़प, हाथापाई, धक्कामुक्की और फायरिंग जैसी घटनाएं भी हुईं। कई जिलों में प्रत्याशियों के पर्चे छीनकर फाड़ने की घटनाएं भी हुईं। लखीमपुर खीरी में तो एक प्रत्याशी की महिला प्रस्तावक के साथ धक्का-मुक्की के दौरान साड़ी खींचने की घटना भी हुई।

हिंसा पर एडीजी (कानून-व्‍यवस्‍था) प्रशांत कुमार का कहना है कि पिछले ब्लॉक प्रमुख चुनाव की तुलना में इस बार कम हिंसा हुई है। यूपी के 14 जिलों से गड़बड़ी की शिकायतें आई हैं। गड़बड़ी करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। आरोपियों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। प्रशांत कुमार ने बताया कि सीतापुर में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। सीतापुर में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। प्रशांत कुमार ने कहा कि नामांकन के दौरान लापरवाह पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

CM योगी ने कोविड-19 प्रबंधन हेतु गठित टीम-09 को दिए दिशा-निर्देश

बीजेपी और सहयाेगी अपना दल की जीत का आंकड़ा

लखनऊ- 61

गोरखपुर- 44

आगरा- 31

कानपुर- 30

बरेली- 30

मेरठ-29

वाराणसी- 27

बुंदेलखंड- 19

मुरादाबाद- 8

अलीगढ़- 7

प्रयागराज- 3

गौतमबुद्ध नगर- 2

गाजियाबाद- 1

Tags: bjpblock pramukh nominationcm yogijila panchayat adhyakshjila panchayat adhyaksh chunavPanchayat chunavpanchayat chunav 2021Panchayat Chunav Newspanchayat election 2021up newsup news in hindiUP Panchayat electionYogi News
Previous Post

पप्पू यादव को अखिलेश का पलटवार, बोले- हां हमसे ना हो पाएगा, लेकिन…

Next Post

आज इन जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अनुमान, उमस से मिलेगी राहत

Writer D

Writer D

Related Posts

Wedding Lehenga
Main Slider

पुराने लहंगे को करें रीयूज, हर कोई करेगा आपके लुक की तारीफ

01/07/2026
Cumin
Main Slider

कहीं आपकी रसोई में रखा जीरा नकली तो नहीं, खरीदने से पहले ऐसे करें चेक

01/07/2026
White Hair
Main Slider

सफ़ेद बालों से छुटकारा पाने के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

01/07/2026
Education
उत्तर प्रदेश

साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों के नए दौर में उप्र, कक्षा-कक्ष से मिली सीख पर तय होगी भविष्य की शैक्षणिक रणनीति

30/06/2026
Sugarcane Farmers
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने पेराई सत्र 2025-26 में गन्ना किसानों को किया 31,682 करोड़ रुपये का भुगतान

30/06/2026
Next Post
weather forecast

आज इन जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अनुमान, उमस से मिलेगी राहत

यह भी पढ़ें

Chandrayaan-4

चंद्रयान-4 को केन्द्र को मंजूरी, शुक्र मिशन और अंतरिक्ष से जुड़े अभियान भी स्वीकृत

18/09/2024
फिक्की पर 20 लाख रूपये का जुर्माना FICCI fined Rs 20 lakhs

प्रदूषण नियमों के उल्लंघन करने पर फिक्की पर लगा 20 लाख रूपये का जुर्माना

10/10/2020
dilip kumar

दिलीप कुमार के जन्मदिन पर सायरा बानो ने लिखा खत, बोलीं- हैप्पी बर्थडे जान..

11/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version