• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तर प्रदेश में भाजपा को झटका, इंडिया गठबंधन काे फायदा

Writer D by Writer D
04/06/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
BJP

BJP

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। देश की राजनीति की दिशा तय करने वाले घनी आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने की उम्मीदों को करारा झटका दिया है।

हालांकि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने का दावा करते हुये मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होने एक्स पर पोस्ट किया “ भारत की जनता-जनार्दन ने लगातार तीसरी बार एनडीए को स्पष्ट बहुमत प्रदान किया है। अरुणाचल प्रदेश , ओडिशा और आंध्र प्रदेश में एनडीउ को पूर्ण बहुमत का जनादेश प्राप्त हुआ है। यह प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की नीति , नेतृत्व और निर्णयों पर देश की जनता के विश्वास की मुहर है। सभी विजयी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई।”

दूसरी ओर राज्य की जनता ने एग्जिट पोल से विपरीत चुनाव परिणामों ने BJP और सहयोगी दलों के प्रति निराशा के भाव को व्यक्त किया है जिसका फायदा समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के गठबंधन को मिला है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वाराणसी से जीत की हैट्रिक बनाने में सफल रहे हैं वहीं 2019 के चुनाव में हार के साथ उत्तर प्रदेश से विदा होने वाले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस बार न सिर्फ अपने परिवार की सीट रायबरेली को बचा कर दमदार वापसी की है।

पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक (पीडीए) कार्ड खेलने वाले समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी जोरदार प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पार्टी की उपस्थिति दर्ज की है।

42728 मतों से विजयी हुए भाजपा प्रत्याशी जगदम्बिका पाल

वर्ष 2019 के चुनाव में BJP ने अकेले दम पर 80 में से 62 सीटों पर जीत का परचम लहराया था जबकि उसकी सहयोगी अपना दल (एस) दो सीटों पर विजयी रही थी। इस बार भाजपा ने 33 , अपना दल ने एक और राष्ट्रीय लोकदल ने दो सीटों पर राजग की उम्मीदों को हवा दी वहीं सपा 37 और कांग्रेस छह सीटों पर जगह बनाने में सफल नजर आ रही है। 2019 का चुनाव को सपा ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के साथ मिल कर लड़ा था जिसमें दोनो ही दलों को मुंह की खानी पड़ी थी मगर इस बार परिस्थितियां जुदा थीं। अखिलेश और राहुल की जोड़ी महंगाई , बेरोजगारी के मुद्दे पर भाजपा के खिलाफ माहौल बनाने में सफल रही। इसके अलावा दस किलो फ्री राशन , महिलाओं को 8500 रुपये हर महीने के मुफ्त व्यवस्था का प्रस्ताव रास आया जबकि युवाओं को भी अप्रिंटिशिप के तौर पर एक लाख रुपये हर साल मिलने की आशा जगी जिसका सीधा असर चुनाव परिणाम के तौर पर देखने को मिला।

इसके साथ ही इंडिया गठबंधन को मुस्लिम वर्ग का पूरा साथ मिला , वहीं संविधान की दुहाई देकर आरक्षण खत्म करने की BJP के प्रयास के डर ने भी दलित और पिछड़े वर्ग पर काम किया जिसका सीधा फायदा गठबंधन को मिला।

संभल , एटा , बदायूं , मोहनलालगंज , इटावा, कन्नौज , हमीरपुर , फतेहपुर , घोसी , बलिया , सलेमपुर , जौनपुर , रामपुर , फिरोजाबाद , मैनपुरी , सुलतानपुर , मछलीशहर , कैराना , खीरी , मुजफ्फरनगर , मुरादाबाद , अनोला , धौरहरा , प्रतापगढ़ , जालौन , बांदा , कौशांबी , फैजाबाद , अंबेडकरनगर , श्रावस्ती , बस्ती , संतकबीरनगर , लालगंज , आजमगढ़ , गाजीपुर , चंदौली और राबर्टसगंज में सपा या तो जीत दर्ज कर चुकी है या जीतने की दहलीज में है वहीं 2019 में मात्र रायबरेली में सिमटने वाली कांग्रेस ने इस बार रायबरेली , अमेठी के अलावा सीतापुर , सहारनपुर , इलाहाबाद और बाराबंकी में विजय पताका लहरायी है।

BJP के लिये मौजूदा चुनाव प्रदेश में कड़वा अनुभव साबित हुआ है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह क्रमश: वाराणसी और लखनऊ में विजयी रहे हैं हालांकि उनका मत प्रतिशत घटा है वहीं अमेठी से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी चुनाव हार गयी हैं। मेरठ में धारावाहिक रामायण के पात्र अरुण गोविल विजयी घोषित किये गये हैं वहीं गोरखपुर में भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता और सांसद रविकिशन शुक्ला एवं मथुरा से बालीवुड अभिनेत्री एवं सांसद हेमामालिनी भारी अंतर से विजयी हुयी हैं।

गौतमबुद्धनगर में डा महेश शर्मा ने साढे पांच लाख से अधिक अंतर से जीत दर्ज की है वहीं गाजियाबाद से अतुल गर्ग तीन लाख से अधिक मतों से जीते हैं। इसके अलावा अमरोहा , बुलंदशहर , हाथरस , फतेहपुर सीकरी , आगरा , पीलीभीत , बरेली , हरदोई , उन्नाव , कानपुर , झांसी , फूलपुर , बहराइच , केसरगंज , डुमरियागंज , गोंडा , महराजगंज , कुशीनगर , भदोही और देवरिया में भाजपा उम्मीदवारों ने भगवा लहराया है। अलीगढ , शाहजहांपुर , मिश्रिख , अकबरपुर में भी भाजपा लगभग जीत दर्ज कर चुकी है हालांकि बांसगांव में भाजपा के कमलेश पासवान तीन हजार मतों से आगे चल रहे हैं।

Tags: bjplok sabha chunavlok sabha election result
Previous Post

उत्तराखंड में भाजपा का शानदार प्रदर्शन, धामी बोले- आने वाले चुनावों में भी कमल खिलाना है

Next Post

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राजग को ऐतिहासिक तीसरी बार जनादेश मिला : विष्णु देव साय

Writer D

Writer D

Related Posts

Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर केस: SIT को 15 दिन का एक्सटेंशन, अब इस दिन रिपोर्ट होगी पेश

01/07/2026
Champat Rai
अयोध्या

टिन्नू से ऐसी उम्मीद नहीं थी… राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपों से घिरे चंपत राय बोले

01/07/2026
IAS Promotion
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के अफसरों को बड़ी सौगात, 29 PCS अधिकारी बने IAS

01/07/2026
Mahant Nritya Gopal Das
अयोध्या

महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में भर्ती

01/07/2026
CM Yogi congratulated Akhilesh on his birthday
Main Slider

CM योगी ने अखिलेश को जन्मदिन पर दी बधाई, आरोग्य और दीर्घायु की कामना की

01/07/2026
Next Post
CM Vishnudev Sai

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राजग को ऐतिहासिक तीसरी बार जनादेश मिला : विष्णु देव साय

यह भी पढ़ें

winter care

सर्दियों में इन उपायों से निखारे अपनी रंगत

01/01/2026
Holika Dahan

होलिका दहन के दिन जरूर करें ये खास उपाय, हर मनोकामना होगी पूरी

13/03/2024
akhilesh yadav

मुख्यमंत्री से न तो स्वास्थ्य व्यवस्था संभल रही है और न ही कानून व्यवस्था : अखिलेश

09/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version