• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा सरकार एकाधिकारवादी मानसिकता से काम कर रही है : सपा

Desk by Desk
19/09/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Samajawadi Party

समाजवादी पार्टी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समाजवादी पार्टी ( सपा) ने भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) सरकार पर बदले की भावना कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए राज्यपाल से अपने असंवैधानिक दायित्व का निर्वहन करते हुए तत्काल भाजपा सरकार द्वारा की जा रही कार्रवाईयों पर रोक लगाने की मांग की है।

सपा के प्रतिनिधिमण्डल ने शुक्रवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मिलकर उनसे प्रदेश में बढ़ती अराजकता और समाजवादी नेताओं पर बदले की भावना से हो रही कार्रवाईयों के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए तत्काल उन पर नियंत्रण किए जाने की मांग की है।

राज्यपाल को दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार विपक्ष के प्रति और खासकर समाजवादी पार्टी के प्रति द्वेषपूर्ण व्यवहार कर रही है। संविधान की ली गई शपथ के प्रतिकूल उसका आचरण भेदभावपूर्ण होता है। इससे प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति दिन प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। सत्ता संरक्षित अपराधियों के कारनामों से जनता भयभीत है।

मप्र : कोविड केयर सेंटर में निकला 6 फिट लंबा जहरीला सांप, मचा हड़कम्प

उन्होंने कहा कि राज्य में निर्दोष सताए जा रहे हैं। फर्जी एनकाउण्टर और हिरासत में मौतें हो रही हैं। अपहरण, लूट, हत्या के मामले बढ़ते जा रहे हैं। सरकार इन पर नियंत्रण नहीं कर पा रही है। महिलाओं और बच्चियों के साथ तो आए दिन दुष्कर्म की घटनाएं हो रही है। फर्जी आंकड़ों से यह सरकार काम चला रही है।

ज्ञापन में कहा कि सर्वाधिक चिंता का विषय तो यह है कि सत्तादल के इशारे पर पुलिस का व्यवहार गैरजिम्मेदाराना और संवेदनहीन होता जा रहा है। लोकतंत्र में सत्ता और विपक्ष दोनों की संवैधानिक मान्यता है लेकिन उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार अपनी एकाधिकारवादी मानसिकता से काम कर रही है। शांतिपूर्ण अहिंसात्मक विरोध भी उसे बर्दाश्त नहीं है। बेरोजगारी से परेशानहाल नौजवान जब अपनी मांग उठाते हैं तो उन पर लाठियां बरसती हैं। यह कहां का न्याय है।

Google Play store से अब फिर डाउनलोड कर सकेंगे Paytm, गूगल का यूटर्न

प्रतिनिधिमण्डल ने राज्यपाल को बताया कि विभिन्न जिलों में समाजवादी पार्टी के नेताओं को बदले की भावना से उत्पीड़न का शिकार बनाया जा रहा है। रामपुर के सांसद और पूर्वमंत्री मोहम्मद आजम खां और उनके परिवार पर तमाम फर्जी केस लगा दिए गए हैं। प्रतापगढ़ की स्थिति तो और भी ज्यादा गम्भीर है। यहां भाजपा सरकार की गलत नीतियों का विरोध करने के कारण समाजवादी पार्टी के नेताओं पर सत्तादल के इशारे पर झूठे मामले गढ़े जा रहे हैं। ब्लाक प्रमुख पट्टी श्रीमती माधुरी यादव के पति श्री सभापति यादव को एनकाउण्टर किए जानें की धमकी दी जा रही है। उनका जीवन असुरक्षित है। पुलिस से ही उन्हें खतरा है। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री छविनाथ यादव की फर्जी मुकदमें में गिरफ्तारी के बाद उनके भाई का भी उत्पीड़न हो रहा है। कुण्डा नगर पंचायत की चेयरमैन श्रीमती सीमा यादव के पति और पूर्व चेयरमैन श्री गुलशन यादव को भी आए दिन पुलिस परेशान कर रही है।

समाजवादी पार्टी के ज्ञापन में मांग की गई है कि भाजपा के विपक्ष के प्रति असहिष्णु रवैये से जनता में भय और आक्रोश है, राज्यपाल अपने संवैधानिक पद के दायित्व का निर्वहन करते हुए तत्काल भाजपा सरकार के असंवैधानिक कार्यवाहियों पर रोक लगाए।

लव जेहाद पर योगी सख्त : यूपी में आ सकता है धर्मांतरण विरोधी कानून

ज्ञापन सौपने वालों में सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, सुनील सिंह ‘साजन‘, आनन्द भदौरिया एवं उदयवीर सिंह विधान परिषद सदस्य शामिल थे।

Tags: 24ghante online.comBJP PartyGovernor Anandiben PatelLatest Uttar Pradesh News in HindipoliticsnewsSamajwadi partyUP Political NewsYogi Sarkarभाजपा पार्टीयोगी सरकारराज्‍यपाल आनंदीबेन पटेलसमाजवादी पार्टी
Previous Post

जानें क्या है मलमास? कब से शुरू हो रहे हैं अधिक मास

Next Post

मोदी सरकार बढ़ाएगी ‘मित्रों’ का व्यापार और करेगी किसान की रोज़ी-रोटी पर वार : राहुल

Desk

Desk

Related Posts

Preparations to stop sewage flow into the Gomti
उत्तर प्रदेश

नमामि गंगे योजना से बदलेगी गोमती की तस्वीर, नालों की टैपिंग से एसटीपी तक पहुंचाया जाएगा सीवेज

13/08/2026
Vande Mataram Vatika
उत्तर प्रदेश

पर्यावरण संरक्षण के साथ ही राष्ट्रभक्ति का भी संदेश देगी ‘वंदे मातरम वाटिका’

13/08/2026
Satpal Maharaj met CM Dhami.
Main Slider

सतपाल महाराज ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, बड़े ठेकों को छोटे पैकेज में बांटने का किया अनुरोध

13/08/2026
AK Sharma organized a grand Tiranga Yatra in Loni.
उत्तर प्रदेश

चटाई पर बैठकर पढ़े होते तो छात्रों के दर्द को समझते राहुल गांधी और विपक्ष: ए के शर्मा

13/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखण्ड में लखपति दीदी का आंकड़ा 3 लाख पार

13/08/2026
Next Post
राहुल गांधी

मोदी सरकार बढ़ाएगी ‘मित्रों’ का व्यापार और करेगी किसान की रोज़ी-रोटी पर वार : राहुल

यह भी पढ़ें

Dead body

निर्माणाधीन मकान की छत गिरी, एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत

16/06/2021
mirabai chanu

CWG में मीराबाई चानू बनी ‘गोल्डन गर्ल’,  पीएम मोदी ने दी बधाई

30/07/2022
Sanitation workers' strike

सफाई कर्मचारियों ने पंजाब सरकार का पैकेज ठुकराया, हड़ताल जारी रखने का ऐलान

29/07/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version