• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा सरकार ने किसानों से किया गया एक भी वादा पूरा नहीं किया : श्याम सुंदर

Writer D by Writer D
18/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, झाँसी, राजनीति
0
shyam sunder yadav

shyam sunder yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में झांसी के बबीना ब्लॉक में समाजवादी पार्टी (सपा) की किसान चौपाल और कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व एमएलसी श्याम सुंदर सिंह यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला करते हुए उसे जन और किसान विरोधी सरकार बताया।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र प्रताप सिंह वीरू द्वारा बबीना ब्लॉक के एक स्थानीय विवाह घर में केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि कानून जन विरोधी नीतियों के खिलाफ किसान चौपाल व कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें वक्ताओं ने देश के मौजूदा हालात से जनता को जागरुक करते हुए प्रदेश में समाजवादी सरकार बनाने का आग्रह किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी ने कहा कि पूर्व एमएलसी श्याम सुन्दर सिंह यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों के साथ का किया गया एक भी वादा पूरा नहीं किया। किसानों को लाभकारी समर्थन मूल्य मिला, नहीं उत्पादन लागत का ड्योढ़ा दाम मिला। मंहगाई और कर्ज से त्रस्त किसान आत्महत्या कर रहे हैं। कृषि कानून लाकर उनकी खेती कारपोरेट को बेचने की तैयारियां की जा रही है। कंपकंपाती ठण्ड में किसान सड़कों पर है और इसको वापस लिए जाने की मांग कर रहे है।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 101 जोड़ों का विवाह सम्पन्न

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष महेश कश्यप ने कहा कि भाजपा सरकार देश के किसानों को बड़े-बड़े उद्योगपतियों का गुलाम बना देना चाहती है। किसानों के हितों की लड़ाई सपा आगे भी लड़ेगी।

कार्यक्रम के आयोजक जिला पंचायत सदस्य वीरेन्द्र प्रताप सिहं वीरू ने कहा किसान कानून किसानों को लाभ के लिए नहीं बल्कि उद्योगपतियों को लाभ के लिए बनाया गया है। भाजपा सरकार जनविरोधी व किसान विरोधी भाजपा सरकार द्वारा लाया गया काला कानून किसान बिल किसानों को बर्बाद कर देगा, आज पूरे देश का किसान आंदोलित है। लेकिन सरकार किसानों की जायज मांगों को मानने तक को तैयार नहीं है।

गांव में मृत पाए गए मोर और कबूतर, बर्ड फ्लू की आशंका से फ़ैली सनसनी

पूर्व जिलाध्यक्ष छत्रपाल सिंह यादव ने कहा भाजपा सरकार कांट्रैक्ट खेती के नाम पर किसानों का खेत छीनने की साजिश कर रही है। किसान की फसल बड़े सेठो के मनमर्जी के दामों पर लूटने का प्रबन्ध किया जा रहा है। भाजपा ने किसानों से जो वादे किए थे वे पूरे वहीं हुए। न तो किसानों को लागत का ड्योढ़ा दाम मिला, नहीं उनकी आय दुगनी होने के आसार हैं।

इस अवसर पर एम एल सी रमा निरंजन, पूर्व मंत्री अजय सूद, राहुल सक्सेना, शौकत पहलवान, जिला पंचायत सदस्य बाबी यादव, अबरार अली, सत्य प्रकाश तिवारी, विजय चौरियार, सलमान पारीछा, राकेश श्रीवास, डेनियल साईमन, यशेन्द्र राजपूत, एडवोकेट छोटे लाल , अनिल सविता, चांद राईन, असेन्द्र सिंह, राहुल महालया, सीता राम यादव, किसान नेता पाली संतराम ने विचार व्यक्त किये।

Tags: political newsup newsUP Politics
Previous Post

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 101 जोड़ों का विवाह सम्पन्न

Next Post

एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, करोड़ो रुपए के मादक पदार्थ बरामद, छ्ह गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

राधा अष्टमी 2026 कब मनाई जाएगी? इस व्रत के बिना कान्हा की पूजा अधूरी क्यों?

17/09/2026
Main Slider

विश्वकर्मा पूजा पर क्यों होती है औजारों और मशीनों की पूजा? जानें यंत्रों को विश्राम देने का महत्व

17/09/2026
उत्तर प्रदेश

सतत विकास लक्ष्यों को गति देने में यूपी की पहल, स्वास्थ्य-शिक्षा और पोषण पर योगी सरकार का फोकस

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

किसान संवाद को नई गति, योगी सरकार के सहयोग से गोरखपुर में किसान कारवां 2.0 का आगाज

16/09/2026
CM Yogi
Main Slider

कार्य की अपेक्षित प्रगति न देख सीएम ने अफसरों को लगाई कड़ी फटकार

16/09/2026
Next Post
drugs recovered

एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, करोड़ो रुपए के मादक पदार्थ बरामद, छ्ह गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

womens day

रामपुर: महिला दिवस पर 25 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर किया जाएगा सम्मानित

07/03/2021
Gangster Act

चार लुटेरों के खिलाफ की गई गैंगस्टर की कार्रवाई

12/02/2022
Rahul Gandhi

राहुल गांधी के हेलिकॉप्टर की चुनाव आयोग ने ली तलाशी, जानें पूरा मामला

15/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version