• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रदेश में कानून स्थापित करने में भाजपा सरकार फेल रही : अखिलेश

Writer D by Writer D
02/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
अखिलेश यादव Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि कानून का शासन स्थापित करने में असफल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के कार्यकाल में आये दिन अपराध की बढ़ रही घटनाओं से उत्तर प्रदेश की साख गिर रही है।

श्री यादव ने साेमवार को कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार कानून का शासन स्थापित करने में पूरी तरह फेल रही है। न तो पुलिस-प्रशासन सुचारू रूप से कार्य कर रहा है और नहीं भाजपा सरकार की भयमुक्त वातावरण स्थापित करने की कोई मंशा है। पीलीभीत में चार साल की मासूम के साथ दुष्कर्म और एटा में किशोरी से उत्पीड़न की घटना प्रदेश के लिये शर्मनाक है। बहन-बेटियों की सुरक्षा न कर पाने की जिम्मेदार भाजपा सरकार को अविलम्ब बर्खास्त कर देना चाहिए। मुख्यमंत्री की हनक सिर्फ उनके बयानों में ही दिख रही है। अपराधियों पर उसका कोई असर नहीं पड़ रहा।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कानपुर समेत पश्चिमी यूपी में हत्या की बढ़ रही घटनाओं से जनता डरी हुयी है। लखनऊ में प्रतिष्ठित सर्राफ के यहां लूट की घटना से राजधानी में भी भय का माहौल है। उत्तर प्रदेश की जनता को अपनी सुरक्षा स्वयं करने को मजबूर है।

जमीन के लालच में पिता की गला घोंटकर कर हत्या, हत्यारोपी बेटे की तलाश में पुलिस

उन्होने कहा कि पिछली समाजवादी सरकार की नीतियां प्रदेश की जनता के प्रति जिम्मेदार और जवाबदेह थी। यूपी की जनता को सुरक्षा और सम्मान दिलाना प्राथमिकता थी। बेहतर कानून-व्यवस्था के लिए यूपी डायल 100 की विश्वस्तरीय व्यवस्था से घटनाओं पर नियंत्रण था। पुलिस की कार्यशैली को पारदर्शी बनाने के लिये तकनीक का प्रयोग किया गया था। महिलाएं स्वयं को सुरक्षित महसूस कर सके इसके लिए वूमेन पावर हेल्प लाइन प्रभावी रूप से सक्रिय था लेकिन भाजपा सरकार ने डायल 100 का नाम बदलकर इस व्यवस्था को शिथिल कर दिया।

श्री यादव ने कहा कि मौजूदा सरकार की प्राथमिकता में कानून व्यवस्था का कोई स्थान नही। भाजपा राज में सत्ता संरक्षित अपराधों की बाढ़ आ गयी है। प्रदेश की जनता भाजपा के अच्छे दिनों के जुमलों से परिचित हो गयी है। जिसका परिणाम सत्ता परिवर्तन में दिखेगा।

Tags: akhilesh yadavup news
Previous Post

फिल्म सिटी से प्रदेश में आयेगा निवेश, मिलेगा रोजगार : योगी

Next Post

जल संरक्षण का समर्थन

Writer D

Writer D

Related Posts

Rahul Gandhi-Akhilesh Yadav
Main Slider

150 सीटों की मांग पर अड़ी कांग्रेस, जीत के फॉर्मूले पर अड़ी सपा

17/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

शामली व कैराना की डेमोग्राफी बदल रहे थे जिन्ना के उपासकः मुख्यमंत्री

17/07/2026
Ram Mandir
अयोध्या

राम मंदिर चंदा चोरी केस: अगले हफ्ते SC में पेश होगी SIT की अंतरिम रिपोर्ट

17/07/2026
Sonam Wangchuk Hunger Strike
Main Slider

20वें दिन भी अन्न का एक दाना नहीं खाया! सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल जारी

17/07/2026
PM Modi
Main Slider

जींद से जुड़ेगा भारत के रेलवे इतिहास का नया अध्याय: प्रधानमंत्री

17/07/2026
Next Post
Water conservation

जल संरक्षण का समर्थन

यह भी पढ़ें

shahrukh khan-gauri khan

किंग खान ने गौरी खान के साथ किया कुछ ऐसा की पूरे परिवार के उड़ गए होश

19/01/2021
The entire family was found dead

दो दिन से लापता बच्चे का पानी से भरे गड्ढे में मिला शव

31/08/2022

CM तीरथ ने एक माह के साप्ताहिक कार्यक्रम किए निर्धारित

23/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version