• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा सरकार की रोजगार देने की कोई मंशा नहीं : अखिलेश

Writer D by Writer D
14/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
akhilesh yadav

akhilesh yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की रोजगार देने की कोई मंशा नहीं है और चार लाख नौकरियां देने का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दावा पूरी तरह झूठा और भ्रामक है।

श्री यादव ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा सरकार में युवाओं की दुर्दशा हो रही है। भाजपा राज में युवक-युवतियों की आवाज सुनने वाला कोई नहीं है। हताश युवा अब अपनी समस्याओं की ओर सरकार का ध्यान दिलाने के लिए किसी भी हद तक जोखिम उठाने के लिए मजबूर है।

उन्होने कहा कि परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में 69 हजार सहायक भर्ती प्रक्रिया में 22 हजार रिक्तियों को जोड़े जाने की मांग लेकर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पिछले 50 दिनों से अभ्यर्थी आंदोलनरत है लेकिन सरकार उनसे कोई संवाद ही नहीं कर रही बल्कि एनसीईआरटी कार्यालय में रोजगार के लिए संघर्षरत लड़कियों का दमन किया जा रहा है। जनमत द्वारा निर्वाचित सरकार का यह चरित्र शर्मनाक है।

श्री यादव ने दोहराया कि भाजपा को अपना संकल्प पत्र फिर से पढ़ना चाहिए। 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने युवाओं से 70 लाख रोजगार का वादा किया था। इसके साथ ही छात्रों को मुफ्त लैपटाॅप और मुफ्त इंटरनेट का झांसा दिया गया। उत्तर प्रदेश में साढ़े चार साल से सत्ता पर काबिज भाजपा सरकार को अपने झूठे वादों के लिए युवाओं से माफी मांगनी चाहिए। नयी पीढ़ी का भविष्य खराब करने की जिम्मेदार मौजूदा उत्तर प्रदेश सरकार ही है। जिसने न तो विश्वविद्यालयों में अकादमिक वातावरण को सुधारा और न ही बेरोजगारी की समस्या दूर करने की दिशा में कोई ठोस प्रयास किया।

उन्होने कहा कि भाजपा की जुमलेबाजी को देश का युवा वर्ग बखूबी समझ चुका है। नौकरियों के लम्बित परिणाम, परीक्षा के पहले पेपर आउट होना, वैकेंसियों में व्याप्त भ्रष्टाचार से नयी पीढ़ी निराश हो रही है। शिक्षा और रोजगार हमेशा समाजवादियों की प्राथमिकता में रहा है। समाजवादी सरकार में ही नौजवानों की बेरोजगारी दूर हो सकती है। 2022 में युवा ही बदलाव के वाहक होंगे।

Tags: akhilesh yadavakhilesh yadav newsLucknow News
Previous Post

ऑनलाइन शापिंग के नाम पर करोड़ो की ठगी करने वाला गिरफ्तार

Next Post

लगातार 28वें दिन भी नहीं हुआ पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव

Writer D

Writer D

Related Posts

UP enters the global semiconductor platform
उत्तर प्रदेश

सेमीकंडक्टर के ग्लोबल मंच पर यूपी की दस्तक, 17 से 19 सितंबर तक सेमीकॉन इंडिया 2026 का दिल्ली में आयोजन

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में हिट एंड रन का वीडियो वायरल, बोनट पर लटकी दिखी युवती

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के योजनाबद्ध प्रयास से प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से रोशन हो रहे यूपी के 8.25 लाख घर

16/09/2026
Main Slider

पंचायत सहायकों को मुख्यमंत्री योगी की बड़ी सौगात, मानदेय में 50 फीसदी की बढ़ोतरी

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

हेल्थ हब के रूप में विकसित हो रहा गोरखपुर: डॉ. आरपी शुक्ला

16/09/2026
Next Post
Petrol

लगातार 28वें दिन भी नहीं हुआ पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव

यह भी पढ़ें

Lokesh Rahul

IPL 2020 : केएल राहुल ने तोड़ा सचिन का 8 साल पुराना रिकॉर्ड, बने पहले भारतीय

24/09/2020

खर्राटों की समस्या से है परेशान, तो इन घरेलू उपायों से पाएं छुटकारा

21/01/2022
cm dhami

भारतीय संस्कृति में महिलाओं का सबसे ऊंचा स्थान: सीएम धामी

10/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version