• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

व्यापारियों को परेशान कर रही है भाजपा सरकार: अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
01/04/2023
in उत्तर प्रदेश, कानपुर
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता विरोधी दल अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा है कि भाजपा सरकार व्यापारियों को परेशान कर रही है।

अखिलेश ने शनिवार को कानपुर दौरे के दौरान कानपुर अग्निकाण्ड की घटना को दुखद बताते हुए कहा कि सरकार को व्यापारियों की मदद करनी चाहिए। उनके साथ समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल भी रहे। पूर्व मुख्यमंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि व्यापारियों पर जाति धर्म देखकर छापे मारे जाते हैं। सरकार के जिस विभाग को व्यापारियों की मदद करनी चाहिए वहीं परेशान कर रहा है। व्यापारी पहले से ही जीएसटी और नोटबंदी से परेशानी में है। ऊपर से ये सरकार छापे मार कर व्यापारियों को प्रताड़ित कर रही है।

एक सवाल के जवाब में कहा कि जातीय जनगणना होने से ही सभी जातियों को सामाजिक न्याय मिल पाएगा। उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना हो और सभी जातियों में उनकी आबादी के हिसाब से आरक्षण मिले। भाजपा ओबीसी की दुश्मन है। जो रामराज्य की बात कर रहे हैं वह जातीय जनगणना क्यों नहीं कराना चाहते हैं?

श्री यादव (Akhilesh Yadav)  ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी तेजी से बढ़ी है। हर चीज के दाम बढ़ गये हैं। जनता परेशान है। बिजली के गलत बिल आ रहे हैं। भाजपा सरकार ने शहरों में न सफाई का कोई इंतजाम किया और न ही कूड़े के निस्तारण की समुचित व्यवस्था की है। केन्द्र और प्रदेश सरकार से जो सफाई के लिए बजट आया उसका भाजपा के लोगों ने क्या किया? शहरों में हाउस टैक्स, वाटर टैक्स और बिजली का बिल महंगा देना पड़ रहा है। शहरों में भाजपाई तालाबों पर कब्जा कर अवैध निर्माण करा रहे हैं।

उन्होंने कहा “ भाजपा सरकार महंगाई, बेरोजगारी पर झूठे आंकड़े देती है। झूठ बोलती है। भाजपा महंगाई बेरोजगारी पर बात नहीं करना चाहती है। पिछले इन्वेस्टर समिट में सरकार ने जो दावा किया था वह जमीन पर नहीं उतरा। किसी को रोजगार नहीं मिला। अपना झूठ छिपाने के लिए भाजपा सरकार 200 करोड़ रूपये में एक अमेरिकी एजेंसी की मदद ले रही है। ”

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने कहा कि जनता दुःखी है। लोकसभा में बड़ा परिवर्तन दिखाई देगा। भाजपा उत्तर प्रदेश में हारकर जाएगी। उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार अन्याय कर रही है। बुलडोजर से कानपुर देहात में मां-बेटी की जान चली गई। कानपुर में ही पुलिस ने बलवंत सिंह की हत्या कर दी। इस परिवार को न्याय नहीं मिला है।

महंगाई बढ़ाकर जनता की जेब काट रही है ‘जेबकतरी’ सरकार : राहुल

कानपुर देहात में एक अन्य कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के नेता स्वर्गीय सुखदेव पाल (मुन्ना पाल) की प्रतिमा के अनावरण के बाद उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए श्री यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में स्थायी डीजीपी नहीं है, इसीलिए पुलिस खुलेआम अन्याय और भ्रष्टाचार कर रही है। इतना बड़ा उत्तर प्रदेश है, भाजपा यहां कार्यवाहक डीजीपी बनाती है। एक कार्यवाहक डीजीपी का कार्यकाल खत्म हुआ अब दूसरा कार्यवाहक डीजीपी लायी है। उन्होंने कहा कि इतनी भ्रष्ट सरकार और इतनी भ्रष्ट पुलिस और अधिकारी कभी नहीं थे। प्रदेश में जब बदलाव होगा, भाजपा के भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई होगी। एक अधिकारी जिसने नोएडा में भ्रष्टाचार किया लूट मचाई, सरकार ने उसे कानपुर भेज दिया। सब रिकॉर्ड में है। समय बदलेगा तो भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई होगी।

श्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि भाजपा के लोग जनता को झूठा सपना दिखाते है। भाजपा काम नहीं करती सिर्फ प्रचार करती है। देश की बड़ी-बड़ी कम्पनियां बेच दी। एयरपोर्ट, पोर्ट, बेच दिया। भाजपा सरकार ने एसबीआई और एलआईसी जैसी सरकारी संस्थाओं का पैसा अपने मित्र उद्योगपति को दिला दिया। भाजपा सरकार ने जिस उद्योगपति को दुनिया में नम्बर दो पर पहुंचाया उसकी कम्पनियां डूब रही है। सरकारी पैसा भी डूब रहा है। भाजपा ने सरकारी संस्थाओं पर दबाव बनाकर पैसा लगवाया है। यह जनता का पैसा है। सरकार जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है?

Tags: akhilesh yadavkanpur news
Previous Post

भाजयुमो पदाधिकारियों ने सीएम धामी से भेंट कर किया धन्यवाद

Next Post

यूपी बोर्ड का परीक्षाफल घोषित होने की फर्जी खबर

Writer D

Writer D

Related Posts

Balvatika
उत्तर प्रदेश

बालवाटिका से बदल रही बुनियादी शिक्षा की तस्वीर, योगी सरकार प्री-प्राइमरी शिक्षा की मजबूत कर रही नींव

27/05/2026
firing on property dealer
Main Slider

लखनऊ में बेखौफ बदमाशों का आतंक, दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ फायरिंग

27/05/2026
Akhilesh Yadav
उत्तर प्रदेश

‘महा विद्युत आपदा’ पर अखिलेश का तंज, बोले- गनीमत है CM ने दिल्ली के दूत पर साजिश का आरोप नहीं लगाया

27/05/2026
FIR
उत्तर प्रदेश

BJP नेता पर FIR, महिला डॉक्टर ने लगाए गंभीर आरोप

27/05/2026
Homestay
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की बेड एंड ब्रेकफास्ट, होमस्टे नीति से यूपी में बदल रहा पर्यटन का स्वरूप

26/05/2026
Next Post
UP Board

यूपी बोर्ड का परीक्षाफल घोषित होने की फर्जी खबर

यह भी पढ़ें

CM Yogi

बंगाल के दिल में काबा-मदीना नहीं, मां काली-मां दुर्गा हैं: योगी आदित्यनाथ

27/04/2026
rahul roy

राहुल रॉय के इलाज का खर्च उठा रहे डायरेक्टर ने की मदद की अपील

04/12/2020
Mathura Road Accident

मथुरा सड़क हादसे में पीएम मोदी एवं सीएम योगी ने जताया शोक

07/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version