• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महंगाई बढ़ाकर जनता की जेब काट रही है ‘जेबकतरी’ सरकार : राहुल

Writer D by Writer D
01/04/2023
in नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Rahul Gandhi

Rahul Gandhi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नयी दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा है कि महंगाई पहले से ही लोगों का जीवन कठिन बना चुकी है लेकिन सरकार चुपचाप महंगाई बढ़ा कर आम लोगों की जेब काटने का काम कर रही है।

श्री गांधी ने शनिवार को अपने फेसबुक पोस्ट में कहा,“महंगाई देश की सबसे जटिल समस्याओं में से एक है और इसकी ज़िम्मेदार भारत के इतिहास की सबसे नाकारा सरकार है। दवाइयों की क़ीमतें इस साल फिर से चुप-चाप 11 प्रतिशत से ज़्यादा बढ़ा दी गईं हैं।”

उन्होंने कहा,“ स्वास्थ्य और शिक्षा का खर्च आसमान छूता जा रहा है। ये सारे ज़रूरी खर्चे हैं, आम लोगों के जीवन का अभिन्न अंग हैं। जहां सरकार को इन्हे धीरे धीरे निशुल्क करने की कोशिश करनी चहिए, उसे वे और महंगा करते जा रहे हैं। ऊपर से बेरोज़गारी औ सुस्त अर्थव्यवस्था के कारण नौकरीपेशा लोगों की आमदनी न बढ़ना और उसके ऊपर महंगाई की मार, ईएमआई की किश्तें बढ़ती जा रही हैं, ऋण लेकर उसे चुकाना और घर के खर्चे चलाने की जद्दोजहद में हर परिवार की ज़िंदगी फंसी हुई है।”

श्री गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा,“मैं यूं हीं इन्हें ‘जेबकतरी सरकार’ नहीं कहता। आपकी जेब काटी जा रही है, मगर कहीं इस बात की चर्चा नहीं है। न आपके पसंदीदा न्यूज़ चैनल पर, न ही किसी सरकारी घोषणा में। चर्चा हो रही होगी तो बस सांप्रदायिकता की या फ़िर झूठी कहानियां गढ़ी जा रही होंगी।”

अमित शाह की रैली टालने के लिए सासाराम में बिगड़ने दिये गए हालात: सुशील मोदी

उन्होंने कहा, “यूपीआई ट्रांसफर पर भी सरचार्ज लगेगा, ये कभी आपने सोचा था, जब आपको ‘डिजिटल पेमेंट’ करने के लिए प्रेरित किया गया था। आप मेहनत कर के कमाएं, सरकार को टैक्स चुकाएं और अब पैसों के लेन देन में भी अलग से पैसे दें।पेट्रोल-डीज़ल तो महंगा था ही, अब गाड़ियां और टोल टैक्स भी महंगा होगा। संदेश साफ है – गाड़ी लेना चाहे आपकी ज़रूरत हो या ख्वाहिश, दोनों से आंखें मूंद लें। इस सरकार के रहते तो ये मुश्किल है। और ये मुश्किलें दिन प्रति दिन बढ़ती ही जाएंगी।”

कांग्रेस नेता (Rahul Gandhi) ने कहा, “संसद बंद है तो जाहिर सी बात है कि लोकतंत्र के मंदिर में भी इस पर सवाल जवाब नहीं होगा। मनमाने फैसले ले कर, बिना विपक्ष या जनता से सलाह किए बस थोप देना, मेरे प्यारे भाइयों और बहनों, ये तानाशाही की किताब का पहला पन्ना है।”

Tags: delhi newsNational newsrahul gandhi
Previous Post

अमित शाह की रैली टालने के लिए सासाराम में बिगड़ने दिये गए हालात: सुशील मोदी

Next Post

सशक्त उत्तराखंड का रोड मैप तैयार करें अधिकारी : धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

Anand Bardhan
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने पेंशनर्स की मांगों पर की चर्चा, समाधान का दिया भरोसा

12/08/2026
CM Dhami released the book Mountain Melodies of Narendra Singh Negi
Main Slider

उत्तराखंड की लोक संस्कृति हमारी आत्मा और पहचान, संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री धामी

12/08/2026
Union Education Minister congratulates CM Dhami.
Main Slider

उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने CM धामी को दी बधाई

12/08/2026
CM Dhami
Main Slider

जल जीवन मिशन की रफ्तार बढ़ाने के निर्देश, 92.46% योजनाएं पूरी

12/08/2026
Hareli Festival
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के पहले पर्व हरेली पर मुख्यमंत्री निवास में सजी लोक संस्कृति की जीवंत झांकी

12/08/2026
Next Post
CM Dhami

सशक्त उत्तराखंड का रोड मैप तैयार करें अधिकारी : धामी

यह भी पढ़ें

murder

युवक को शराब पिलाकर दोस्त ने छत से फेंका, दर्दनाक मौत

08/06/2021
Cyber Fraud

फर्मकर्मी के खाते से साइबर ठग ने उड़ाए 50 हजार, रिपोर्ट दर्ज

19/08/2022
Ram Gopal Varma

‘लॉरेंस बिश्नोई फिल्मी एक्टर्स से भी ज्यादा स्मार्ट’, राम गोपाल वर्मा ने किया चौकाने वाला दावा

16/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version