• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा सरकार ने अन्नदाता के लिए अहंकार पाल लिया : प्रियंका

Writer D by Writer D
24/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, मथुरा, राजनीति
0
Priyanka Gandhi

Priyanka Gandhi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर अहंकार पालने का आरोप लगाते हुये कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि केन्द्र सरकार ने अपने विवेक से तीन नये कृषि कानून बनाये जो नोटों की खेती करने वाले खरबपतियों, उद्योगपतियों को जमाखोरी की पूरी तरह से छूट देता है।

बांके बिहारी मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद श्रीमती वाड्रा ने मंगलवार को मथुरा में किसान पंचायत को संबोधित करते हुये कहा कि भाजपा सरकार ने अन्नदाता के लिए अहंकार पाल लिया है। देश के लाखों किसानों जिन्होंने इस देश की जमीन को सींचा, देश की सीमा पर अपने बेटों को आपकी हमारी सुरक्षा के लिए शहीद होने भेजा। आज वह किसान सड़क पर बैठा है। 90 दिनों से राजधानी के बॉर्डर पर अपने अधिकारों की लड़ाई वह किसान लड़ रहा है। 215 किसान शहीद हुए। सरकार ने बिजली काटी, पानी बंद किया, मारपीट कराई, उन्हें प्रताड़ित किया, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी।

उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री जो अपने शासनकाल में दुनिया के हर कोने तक पहुंच गये मगर देश की राजधानी के बॉर्डर तक नहीं पहुंच पाए। किसानों से बात करने के लिए ना वह आए ना उन्होंने किसी को भेजा। जब नेता का अहंकार इतना बढ़ जाता है कि वह जनता से अलग हो जाता है तो उसकी नीतियां जनता से भी अलग होती हैं और वह जनता की भलाई के लिए नहीं बनती। कवि रामधारी सिंह दिनकर ने कहा था “जब नाश मनुज पर छाता है पहले विवेक मर जाता है।” इस सरकार का विवेक मर चुका है। भगवान कृष्ण इनका भी अहंकार तोड़ेंगे।

मुंबई पुलिस को मिली गैंगस्टर रवि पुजारा की कस्टडी, कोर्ट ने नौ मार्च तक पुलिस हिरासत में भेजा

उत्तर प्रदेश की प्रभारी ने कहा “ सरकार ने आपको तमाम वादे किए थे कि आमदनी दूनी होगी, गन्ने मूल्य का बकाया मिलेगा मगर कुछ नहीं किया। सब जानते हैं कि गन्ने का बकाया 15000 करोड़ रूपये तक पहुंच गया है। प्रधानमंत्री ने अपने लिए दो हवाई जहाज खरीदे हैं उन दो हवाई जहाजों की कीमत 16000 करोड़ रूपये है आपके बकाए की कीमत 15000 करोड़ रूपये है, आपको बकाया नहीं मिला। यह उनकी नीयत है। समझ लीजिए।”

उन्होने कहा कि पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ते चले जा रहे हैं। बिजली के दाम बढ़ते चले जा रहे हैं। स्मार्ट मीटर से लूट हो रही है। रसोई गैस की कीमत बढ़ती चली जा रही है। डीएपी के दाम बढ़ गये हैं। ओलावृष्टि से खराब उपज का मुआवजा नहीं मिला। धान, बाजरा, गेहूं के सही दाम नहीं मिलते। गौशालाओं का बुरा हाल है। आवारा पशुओं से किसान प्रताड़ित हैं। अभी हाल में आगरा के गोवंश में मृत्यु हुई। मथुरा राजपुर नगर पंचायत गौशाला में गोवंश का बुरा हाल है।

सुप्रीम कोर्ट ने पलटा प्रधानमंत्री केपी ओली का फैसला, संसद बहाल करने का आदेश

श्रीमती वाड्रा ने कहा कि इस बीच सरकार ने अपने महान विवेक से तीन नये कृषि कानून बनाये जो बड़े-बड़े खरबपतियों, उद्योगपतियों को जमाखोरी की पूरी तरह से छूट देता है। 1955 में जवाहरलाल नेहरू ने जमाखोरी को बंद करने के लिए कानून जारी किया था तब से आज तक उस कानून के तहत जमाखोरों पर रोक होती है। आज सरकार ने जमाखोरी पर पूरी तरह से छूट कर दी है।

Tags: Kisan Mahapanchayatmathura newspriyanka gandhiup news
Previous Post

हर ग्रह और देवता के लिए बांधेंगे खास रंग का रक्षासूत्र, तो होगी 10 दिशाओं से सुरक्षा

Next Post

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दिया पुजारी के परिवार को न्याय का भरोसा

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Prasad Maurya paid tribute to PC Joshi
Main Slider

केशव प्रसाद मौर्य ने स्वर्गीय पी.सी. जोशी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

05/05/2026
Kedarnath Dham
उत्तराखंड

केदारनाथ में व्यवस्थाओं का हाई-लेवल निरीक्षण, अधिकारियों को सख्त निर्देश

05/05/2026
Swearing-in of new government in Bengal on May 9
Main Slider

बंगाल में शपथ की तारीख तय, मुख्यमंत्री के नाम पर सस्पेंस बरकरार

05/05/2026
Nuh Road Accident
Main Slider

नूंह में भीषण सड़क हादसा, यूपी पुलिस के 4 सिपाही समेत 5 की मौत

05/05/2026
Keshav Prasad Maurya
उत्तर प्रदेश

अखिलेश ने केजरीवाल, तेजस्वी और ममता दीदी सबको डुबोया: केशव प्रसाद

05/05/2026
Next Post
Akhilesh Yadav

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दिया पुजारी के परिवार को न्याय का भरोसा

यह भी पढ़ें

अजय कुमार लल्लू Ajay Kumar Lallu

गौ सुरक्षा के नाम पर योगी सरकार दिखावा करती : लल्लू

31/12/2020
CM Bhajanlal Sharma

सीएम भजनलाल की सौगात, परीक्षार्थियों को अब इतने दिन मिलेगी निःशुल्क यात्रा सुविधा

19/10/2024
Arrested

10 हजार का इनामी हत्यारोपी गिरफ्तार

08/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version